जिले में 141 संक्रमितों की पहचान.. निगम क्षेत्र में पाए गए 96 संक्रमित.. अन्य जिलों के भी पाए गए मरीज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— बुधवार को जिले में कुल 141 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। निगम क्षेत्र में 96 मरीजों की पहचान हुई है। प्रदेश  के अन्य जिलों के अलावा बाहरी प्रदेश के भी संक्रमित पाए गए हैं। बिलासपुर शहर के बाद सर्वाधिक मरीज मस्तूरी विकासखण्ड से दर्ज किए गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          बुधवार को जिले में कुल 141 मरीजों की पहचान हुई है। बिलासपुर में 96 मरीज पाए गए हैं। निगम क्षेत्र में सरकन्डा,रेलवे, हाईकोर्ट, मंगला, राजकिशोर नगर, अज्ञेय नगर,तालापारा, नेहरू नगर महाराणा प्रताप चौक समेत उस्लापुर से कोरोना मरीजों की गिनती हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी भी सरकन्डा क्षेत्र में सर्वाधिक मरीजों की पहचान हो रही है।

        निगम क्षेत्र के  प्रदेश के बलौदा बाजार, अम्बिकापुर, कोरबा और अनूपपुर जिले के एक एक मरीज मिले हैं। जबकि जांजगीर चांपा के 2 मरीजों की पहचान हुई है। इसके अलावा बिलासपुर जिले के मस्तूरी में सर्वाधिक 15 मरीज और बिल्हा में 10 मरीज कोरोना पाजीटिव पाए गए है। साथ ही टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार कोटा से 8 और तखतपुर में 6 संक्रमित लोगों में कोविड 19 के लक्षण पाए गए हैं।

close