आईजी डांगी ने कहा..भारतीय संविधान उन्नति और प्रगति का घोषणा पत्र.आमजन का सुरक्षा कवच भी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—संविधान दिवस पर अंबेडकर युवा मंच के बैनर तले संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएससी परीक्षा में विभिन्न पदों पर सफलता हासिल करने वाले सहायक अध्यापकों और अधिकारियों का सम्मान किया गया। संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने विशेष रूप से शिरकत किया।
 
           आईजी रतनलाल डांगी ने अपने संबोधन में युवाओं को जागरूक होने की बात कही। डांगी ने कहा कि युवा अपनी बातों को संवैधानिक तरीके से करें । आज  देश में जो भी संवैधानिक पदों पर बैठे हैं  चाहे वह राष्ट्रपति हो या प्रधानमंत्री.. सब संविधान की वजह से ही है।  भारतीय संविधान उन्नति और प्रगति का घोषणापत्र है। हमारा संविधान आम नागरिक को सुरक्षा कवच प्रदान करता है। संसद भी ऐसा कानून नहीं बना सकती जो सविधान का अतिक्रमण करती हो।  संविधान हमारे अधिकारियों के लिए शक्ति देता है ।
 
         रतनलाल डांगी ने कहा कि अंबेडकर युवा मंच बहुत अच्छी पहल कर रहा है।युवा मंच समाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा काम कर रहा है।  संविधान दिवस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आरफा खानम शेरवानी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजकुमार ने भी अपनी बातों को रखा। 
close