आईजी ने किया वर्चुअल संवाद..विभाग कराएगा किडनी ट्रांसप्लांट..कई आवेदनों पर लगाया मुहर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने हली बार पुलिस परिवार वर्चुअल ऑनलाईन संवाद किया। 26 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान आईजी को आरक्षक के बेटा का लीवर ट्रांसप्लांट को गंभीरता से लिया। उन्होने तत्काल पुलिस कप्तान को ऑपरेशन पर होने वाले खर्च का प्रबंध विभागीय स्तर पर करने को कहा। 
 
        रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों और उनके परिजनों के साथ आईजी रतनलाल डांगी ने आनलाइन पहली बार संवाद किया। सभी की समस्याओं और निवेदन को गंभीरता से लिया। पूर्व योजना के अनुसार आईजी सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक वर्चुअल ‘ऑनलाईन संवाद किया।
 
         ऑनलाईन संवाद’ कार्यक्रम में बिलासपुर से 7, रायगढ़ से 3, जांजगीर-चाम्पा से 3,कोरबा से 5, मुंगेली से 3 और जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 5 अधिकारी/कर्मचारी हुए। इस दौरान आईजी जी ने सभी की समस्याओं को सुना। इस दौरान एक निरीक्षक, 12 सहायक उप निरीक्षक,3 प्रधान आरक्षक, 9 आरक्षक समेत 1 अनुकंपा नियुक्ति समेत कुल 26  निवेदनो को आईजी ने गौर किया।
 
 मुंगेली से निरीक्षक प्रभुप्रकाश लकड़ा ने जशपुर स्थानांतरण और सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार प्रधान ने रायगढ़ से जशपुर स्थानांतरण का नि्वेदन किया। आईजी ने कहा कि दोनो ने रेंज से दूसरे रेंज में स्थानांतरण की इच्छा जाहिर किया है। उन्हें उचित माध्यम से  आवेदन  रेंज कार्यालय को देना होगा। उन्होने प्रक्रिया के बारे में भी बताया।
 
          आईजी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसा्र कुछ आरक्षकों द्वारा अपने ही जिले में एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण की बात कही। पुलिस महानिरीक्षक द्ने संबंधित पुलिस अधीक्षकों को आरक्षकों की मांग को गंभीरता से लेने को कहा। इसके अलावा अन्य 12 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने  रेंज में एक जिले से अन्य जिले में स्वास्थ्यगत और  पारिवारिक कारणों से स्थानांतरण की मांग को दुहराया। पुलिस महानिरीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए  पुलिस अधीक्षकों को संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों का स्थानांतरण देने को कहा। पुलिस अधीक्षकों को मामले को गंभीरता से लिया जाए।
 
           जिला बिलासपुर के थाना सरकण्डा में पदस्थ आरक्षक हितेश जोशी ने आईजी को बताया कि उसके 4 माह के बच्चे का लीवर ट्रांसप्लांट होना है। जिसका उपचार गंगाराम हॉस्पिटल नई दिल्ली में चल रहा है। लीवर ट्रांसप्लांट में करीब 20-22 लाख रूपये का खर्च आएगा। आरक्षक हितेश जोशी ने कहा कि मदद की सख्त जरूरत है।
 
                  आरक्षक की पीड़ा को महसूस करते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने जल्द-से-जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने जाने का आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक कप्तान बिलासपुर को निर्देश दिया कि विभागीय स्तर पर आरक्षक की आर्थिक सहायता करें।
 
                 ऑनलाईन संवाद कार्यक्रम में पुलिस कप्तान पारूल माथुर,अभिषेक मीना, चंद्रमोहन सिंह,त्रिलोक बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शहर उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चाम्पा अनिल सोनी समेत रेंज कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप उपस्थित रहीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close