IG ने योगासन कर दिया स्वस्थ्य रहने का संदेश ..बताया..स्वस्थ्य रहने के लिए करें नियमित योग.. योग गुरू के सामने जवानों ने भी किया योगासन..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे प्रदेश ने योगासन किया। नेता अधिकारियों ने भी योगासन कर आम जनता को स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। आईजी रतनपुर डांगी ने अपने सरकारी आवाज पर योगासन कर जवानों को योग क्रिया को बढ़वा दिया। पुलिस जवनों ने भी थाना के सामने सामुहिक योगासन कार्यक्रम का आयोजन कर जीवन में योग प्रक्रिया को नियमित रूप से अपनाने की बात कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईजी रतनलाल डांगी ने अपने आवास  योगासन किया। इस दौरान उन्होने योग के अनेको क्रियाओं को बखूबी से निभाया। उन्होने सदेश भी दिया कि तनाव हमारी जिन्दगी का हिस्सा बन चुका है। इससे छुटकारा के लिए योगासन को नियमित रूप से जीवन में शामिल करना पड़ेगा। आईजी ने सभी जवानों को व्यस्त जीवन के बीच प्रत्येक दिन योगासन के लिए समय निकालने की बात कही।

                     अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस जवानों भी योगासन कर खुद को तरोताजा किया। तोरवा थाना क्षेत्र के सामने सभी जवानों योगगुरू के मार्गदर्शन में योगासन के सभी चरणों को गंभीरता से निभाया।

TAGGED:
close