आईजी लगाएंगे आनलाइन दरबार..पुलिस कर्मचारी ही नहीं परिजन भी करेंगे दर्ज साझा..दिन का एलान

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रतनलाल डांगी ने प्रत्येक शुक्रवार को ऑनलाईन दरबार लगाने का फरमान जारी किया है। आईजी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रेंज अंतर्गत सभी जिलों के अधिकारी/कर्मचारियों और परिजन अपनी समस्याओं को आनलाइन पेश करेंगे।
              आईजी कार्यालय से हासिल जानकारी के अनुसार इस दौरान फरियादी अपनी बातों को ना केवल खुलकर रखेंगे। बल्कि आईजी ने स्पष्ट किया है कि समस्याओं का निराकरण भी तत्काल किया जाएगा। आईजी रतनलाल डांगी ने स्पष्ट किया है कि आनलाइन दरबार में ना केवल शासकीय बल्कि निजी समस्याओं को भी गंभीरता के साथ सुना जाएगा।
        ‘ऑनलाईन दरबार’ प्रत्येक शुक्रवार को जिलों में आयोजित होने वाली जनरल परेड के बाद 8 बजे से शुरू होकर 9.30 बजे तक चलेगा। जो भी अधिकारी/कर्मचारी और उनके परिजन अपनी समस्याएं रखना चाहते हैं। उन्हें आवेदन पत्र के साथ उपस्थित रहना होगा।  आवेदन पत्रों का संबंधित पुलिस अधीक्षक स्वयं परीक्षण कर ऑनलाईन दरबार में पेश करेंगे।
TAGGED:
Share This Article
close