अवैध रूप से धान का भंडारण,चार लोगों पर कार्यवाही, 297 बोरा धान व दो वाहन जप्त

Shri Mi
1 Min Read

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 4 प्रकरणोें पर 297 बोरा धान अर्थात् (118.8 क्विंटल) धान जप्त किए गए। जिसमें दो स्वराज माजदा वाहन भी शामिल है।प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें तहसील बागबाहरा के अंतर्गत ग्राम आमगांव निवासी श्री दौलत दुबे से 35 बोरी धान एवं ग्राम लमकेनी निवासी श्री मेघनाथ दीवान से 12 बोरी धान जप्त किया गया।इसी प्रकार से तहसील बसना से अंतर जिला 125 व 125 बोरी के कुल 250 बोरी धान ले जाती हुई दो स्वराज माजदा वाहन को को भी जब्त किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश में धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर 2020 से शुरू हुई है। अब तक जिले में कुल 142 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें  7799 बोरा धान अर्थात् 3119.6 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 09 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर सतत निगरानी की जा रही है। ओड़िशा सीमा पर बसे गांव आदि पर अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए जांच नाका भी बनाए गए है। इन नाकों पर संबंधित अधिकारी बराबर नजर और निरीक्षण कर रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close