पटाखा का अवैध भण्डार जब्त..व्यापारी पर पुलिस कार्रवाई..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—तोरवा थाना पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध फटाका व्यापारी के खिलाफ छापामार कार्रवाई की है। व्यापारी के ठिकाने से 25 हजार से अधिक का माल बरामद किया गया है।
 
                                तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने हेमुनगर में छापामार कार्रवाई करते हुए पटाखा के अवैध भण्डारण को जब्त किया है। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली की हेमुनगर स्थित रिहायशी क्षेत्र में पटाखा का भाण्डारण कर खरीद फरोख्त की जा रही है। 
   
                  खबरे मिलते ही मामले को गंभीरता से लिया गया। तत्काल छापामारी करते हुए पटाखा को जब्त किया गया। इस दौरान व्यापारी से पटाखा भण्डारण लायसेंस की मांग की गयी। लेकिन दस्तावेज नही पाया गया। 
      
                                   पुलिस ने मौके से करीब 25000 रूपए से अधिक का पटाखा जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम लालचंद डोडेजा पिता वातूमल है।
close