संकट में आईएमए ने निभायी है सकारात्मक भूमिका ..कोविड काल की सेवाओं को रखा जाएगा याद ..शैलेष ने कहा..तीसरी लहर से बचाएगा टीका

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिलासपुर और लायंस क्लब के संयुक्त आयोजन में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किाय। इस दौरान नगर विधायक ने लोगों को टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। शैलेष पाण्डेय ने कहा कि सभी लोगों को टीकाकरण को गंभीरता से लेने की जरूरत है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा मास्क का प्रयोग बहुत ही जरूरी है।
 
             इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजिन निशुल्क टीकाकरण अभियान का नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने शुभारम्भ किया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अभिजीत रायजादा ने नगर विधायक शैलेश पांडे को  टीकाकरण की सभी जानकारियों से अवगत कराया। विधायक शैलेश पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
 
            नगर विधायक ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सामाजिक सरोकार से हमेशा से ही गहरा नाता रहा है। संगठन से जुड़े सभी चिकित्सक समय समय पर जनहित में कार्यक्रम का आयोजन कर अपनी मानवीय पक्ष को सामाज के साथ ना केवल साझा करते हैं। बल्कि आने वाली परेशानियों से अवगत कराने के साथ ही अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी करते हैं। आईएमए का देश में अपना विशेष स्थान है। जब भी देश और समाज को जरूरत महसूस होती है..मौके पर सबसे पहले आईएमए नजर आता है।
 
                  पाण्डेय ने कहा कि कोरोना काल में डाक्टरों की भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। खुद को दांव पर लगाकर चिकित्सकों ने अपनी जिम्मेदारियों का जिस तरह निर्वहन किया है..ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। आईएमएस से जुड़े चिकित्सकों ने समाज में अनेकों अनेक पुनीत कार्य किए हैं। इसमें टीकाकरण अभियान में आईएमए का योगदान एक है।
 
            नगर विधायक ने आम जनता को टीकाकरण अभियान को गंभीरता से लिए जाने को कहा। पाण्डेय ने बताया कि कोरोना से सुरक्षित रहने का हाल फिलहाल एक मात्र उपाय टीकाकरण है। बिलासपुर के सभी लोगों से अपील है कि जितना जल्दी हो सके…टीका जरूर लगवाएं। इसके बाद दूसरा काम करें।
       
                   विधायक ने कहा कि शत प्रतिशत टीकाकरण होने से आने वाले समय में यदि कोरोनावायरस की तीसरी लहर भी आती है तो हम सभी सुरक्षित रहेंगे। विधायक ने सभी डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। और खासकर डियन मेडिकल एसोसिएशन के सभी डॉक्टरों को  पुनीत कार्य के लिए हार्दिक बधाई दी। उपस्थित सभी नागरिकों को कोरोना का टीका लगाने के लिए फूल देकर विधायक ने सम्मानित किया। का
 
           र्यक्रम में बिलासपुर के टीकाकरण अधिकारी डॉ मनोज सैमुअल डॉक्टर संदीप तिवारी डॉक्टर के. डब्ल्यू देवराज डॉक्टर श्रीवास्तव डॉक्टर विकास डॉक्टर मखीजा डॉक्टर ओम मखीजा डॉ प्रशांत द्विवेदी डॉक्टर घाडगे डॉ मुकुल श्रीवास्तव लायंस क्लब अध्यक्ष अरविंद दीक्षित कमल चावड़ा नितिन सलूजा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close