लो प्रेशर-3 चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, महाराष्ट्र सहित 17 राज्यों में 16 सितंबर तक बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट

Shri Mi
11 Min Read

नई दिल्ली। आज से गुरुवार तक मौसम विभाग (weather update) ने कई राज्य में भारी बारिश (heavy rain) की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही IMD Alert ने गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। इन राज्यों में भारी बारिश के अलावा वज्रपात का ऑरेंज रेड अलर्ट (Red alert) घोषित किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने देश के 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। इसके अलावा मध्य भारत में बूंदाबादी और बौछारें का सिलसिला जारी रहेगा। मानसून के दक्षिण की तरफ बढ़ते हुए कई राज्यों में बारिश के प्रभाव पड़ेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके अलावा उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के लो प्रेशर एरिया में तब्दील होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे में इसके उड़ीसा के तट पर पहुंचने की उम्मीद जताई है। लो प्रेशर एरिया के विस्तृत होने के साथ ही दक्षिणी राज्यों सहित बिहार झारखंड बंगाल उड़ीसा आंध्रप्रदेश महाराष्ट्र केरल कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राजधानी दिल्ली में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। न्यूनतम तापमान 27 जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। शनिवार को कुछ देर हल्की बारिश से लोगों को उमस से राहत मिलेगी। मुखर्जी नगर टीवी नगर विजय नगर सिविल लाइंस कश्मीरी गेट आदि जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, कुछ जिलों में बढ़ेगा तापमान

उत्तर प्रदेश के आसमान में बादल के बीच में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इन क्षेत्रों में एक बार फिर से तापमान में वृद्धि होगी। नोएडा से बलिया तक मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहे हैं। सुबह राजधानी लखनऊ सहित कई हिस्से में आसमान में बादल छाए नजर आए। हालांकि बादलों की आवाजाही जारी है लेकिन बारिश की संभावना से इनकार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में गर्मी और उमस के बीच बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

जबकि लखनऊ में आज बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून की ट्रफ एरिया लखनऊ के पास से गुजरी है। जिसके कारण इन क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि नोएडा गाजियाबाद में तापमान में वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। 3 से 4 फीसद की वृद्धि से लोगों को उमस और गर्मी से परेशानी झेलना होगा।

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम विभाग में सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मध्यम से लेकर बारिश की बौछारें देखने को मिलेगी। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया ।साथ ही घर चमक की संभावना के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। उनके भी पूर्वानुमान जताया गए हैं।

ताजा रिपोर्ट की मानें तो अगले 5 दिन तक राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर गोपालगंज पूर्वी चंपारण पश्चिम चंपारण लखीसराय बेगूसराय औरंगाबाद पटना औरंगाबाद वैशाली भभुआ से बाहर समस्तीपुर दरभंगा जिला में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो बिहार के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां भी जारी रहेगी।

झारखंड के 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड पर देखने को मिलेगा। 11 सितंबर से 15 सितंबर तक इन क्षेत्रों में भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण बारिश देखने को मिलेगी। वहीं कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट घोषित किया गया 11 और 12 सितंबर को संथाल परगना सहित कोल्हान में येलो अलर्ट घोषित किया गया। साथ ही वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के लो एरिया में तब्दील होने का असर झारखंड में देखने को मिलेगा। इसके अलावा जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उसमें पतरातू गोंदा धुर्वा डैम में पानी लबालब भरने के कारण खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। तेज बारिश की संभावना होती है तो डैम के सभी फाटक खोलने की भी निर्देश दिए जा सकते हैं। रांची में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा संथाल परगना के सभी जिलों में येलो अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

बंगाल उड़ीसा के कई क्षेत्रों में बारिश का येलो ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो एक कम दबाव के क्षेत्र में पश्चिम मध्य और उससे सटे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी का निर्माण किया है। 36 घंटे के दौरान इसके आंध्र प्रदेश दक्षिणी क्षेत्र से दूर पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके कारण मौसम एजेंसी ने 15 सितंबर तक 14 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधियों को लेकर पूर्व अनुमान जता है। इसके लिए ऑरेंज येलो अलर्ट घोषित किया गया है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उसमें एगंजम, गजपति, रायगडा, मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, पुरी, कंधमाल, कालाहांडी, खोरधा, नयागढ़, जगतसिंहपुर, कटक और केंद्रपाड़ा जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम सिस्टम

एक तरफ जहां मानसून की ड्रेस रेखा जैसलमेर उदयपुर इंदौर अकोला रामागुंडम विशाखापट्टनम और पूर्व की ओर से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र से गुजर रही है। ऐसी स्थिति में उतरी आंतरिक कर्नाटक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में निम्न दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ है। जिसके कारण और आसपास के राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा एक निम्न दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश उड़ीसा तट पर स्थित है और संभवत सप्ताह के अंत तक अपनी स्थिति इसी तरह निर्मित रखेगा। सोमवार से अंतर्देशीय क्षेत्र में प्रवेश करने की प्रक्रिया शुरू होगी और अरब सागर से आने वाले पछुआ हवा की प्रणाली को जोड़ने के साथ ही कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

महाराष्ट्र से लांघना छत्तीसगढ़ उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट देखने को मिलेगा। हालांकि पर्वतीय राज्यों सहित नई दिल्ली पंजाब हरियाणा राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्र सहित उत्तर प्रदेश में तापमान वृद्धि देखने को मिलेगी। तापमान में 5 से 7 फीसद की वृद्धि देखने को मिल सकती है।

केरल कर्नाटक आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट

निम्न दबाव के क्षेत्र के लो प्रेशर में परिवर्तित होने के कारण केरल कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। एहतियात के तौर पर मौसम विभाग ने कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, कर्नाटक-लक्षद्वीप तट के साथ रहने वालों को तेज हवाओं के साथ खराब मौसम का अनुभव होगा। इसके अलावा केरल कर्नाटक में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

महाराष्ट्र गोवा मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी

महाराष्ट्र गोवा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल अगले 36 घंटे में आंध्रप्रदेश दक्षिण दिशा से दूर पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र चिन्हित किया गया है। जिसके कारण इसका असर महाराष्ट्र में भी देखा जा रहा है। मुंबई में शनिवार से गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई और उसके उपर नगरों में बादल छाए हुए हैं।तापमान में 3 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की गई।

पूर्वी राज्य में बारिश का अलर्ट

पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा असम मेघालय मणिपुर नागालैंड अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया। तापमान में गिरावट देखी जाएगी। इन क्षेत्रों में भूस्खलन की समस्या से भी लोगों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है।

पंजाब-हरियाणा मैं बढ़ेगा तापमान

पंजाब हरियाणा में तापमान में दो से 3 फ़ीसदी की वृद्धि देखने को मिलेगी। दरअसल राजस्थान सहित पंजाब हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होगा। साथ ही नई दिल्ली में भी तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। उमस और गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।

पर्वतीय राज्यों में बूंदाबादी

हिमाचल प्रदेश लद्दाख में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्तराखंड में भी छिटपुट बारिश और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में बौछारों का सिलसिला जारी

इसके अलावा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी अभी बहुत सारों का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि 3 दिन के बाद मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। बता दें कि लो प्रेशर एरिया पूर्व से पश्चिम की तरफ बढ़ेगा। इस दौरान मध्य भारत में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

मौसम विभाग ने मारा सुगवा केरल आंध्रप्रदेश उड़ीसा तेलंगना झारखंड में व्यापक बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई है। इसके अलावा मेघालय नगालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुरा छत्तीसगढ़ में बारिश देखने को मिलेगी। सिक्किम अरुणाचल प्रदेश मध्य प्रदेश गुजरात में छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी रहेगा जबकि लद्दाख हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश राजस्थान में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close