IMD Alert: साइक्लोनिक सर्कुलेशन सहित 3 प्रणाली सक्रिय,नौ राज्यों में 21 फरवरी तक बारिश, जाने मौसम पूर्वानुमान

Shri Mi
8 Min Read

IMD Alert-देश में पछुआ हवा के प्रभाव ने सर्दी बढ़ा दी है। कई इलाकों में ठंड की दस्तक एक बार फिर से देखने को मिल रही है। हरियाणा में सर्द मौसम का कहर जारी है। अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रोहतक में तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सबसे कम तापमान करनाल में रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही जमशेदपुर के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

हवा की वजह से झारखंड में ठंड का प्रकोप सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। इस गिरावट के आसार नजर आ रहे हैं। आसमान में बादल छाएंगे। मौसम विभाग द्वारा दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जारी किया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और कई शहरों में भी शाम होते ही सर्द हवा का प्रचलन शुरू हो गया है।

लखनऊ सहित आसपास के इलाके में बुधवार की सुबह एक बार फिर सर्द हवाओं की स्थिति जारी रही। 3 दिन से मौसम ऐसा बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाएं चल रही है। राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जनपदों में भी सर्द हवाएं रही है। लखनऊ में मंगलवार को दिनभर सर्द हवाएं चली। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं अब गर्मी की रफ्तार शुरू होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे।

नारनौल में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं भिवानी में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सिरसा में सबसे अधिक ठंड के साथ ही न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पंजाब में भी सर्द मौसम देखने को मिल रहे हैं।

भटिंडा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस में ही फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रिकॉर्ड की गई है। तापमान में और गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया गया है। दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तेज हवा चल रही थी। इसके साथ ही तेज हवाओं का कहर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान जताया गया। आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों पर कोहरा देखने को मिल सकता है।

पंजाब, हरियाणा, MP में तापमान में गिरावट, तेज हवाएं 

पठानकोट, जालंधर सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। पठानकोट, जालंधर, बठिंडा, फिरोजपुर, अमृतसर सहित करनाल में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित लेह लद्दाख, जम्मू कश्मीर और पर्वतीय राज्य में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। इन्हीं बर्फबारी का असर उत्तर भारत और उत्तर पूर्व भारत पर देखने को मिल रहा है। उत्तर पूर्व भारत में घने कोहरे देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी रिकॉर्ड की गई है। पूर्वी राज्यों में बारिश देखने को मिल रही है। इसके अलावा मध्य भारत में भी तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। मध्यप्रदेश में एक बार फिर से ठंड शुरू हो गई है। कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट रिकॉर्ड की गई है।

पछुआ हवा के कारण झारखंड और बिहार में ठंड में वृद्धि

14 फरवरी से एक बार फिर से पछुआ हवा के कारण झारखंड और बिहार में ठंड में वृद्धि देखी जा रही है। रांची सहित जमशेदपुर में भी तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। आसमान में बादल छाए रहेंगे। कानपुर में बादलों का आवागमन जारी रहेगा मंगलवार को भी पारा 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गोरखपुर, आगरा, वाराणसी ,बरेली, गाजियाबाद, नोएडा में भी तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।

न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से लेकर 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मेरठ अलीगढ़ में भी आज तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में मंगलवार को हवा की गति 16 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। धूप खिली रहेगी बुधवार को दिल्ली में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक इन दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान 30 से 5 डिग्री तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है। फिलहाल तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। कुछ जिलों में बारिश की संभावना बनती नजर आ रही है। 24 घंटे में बिहार के 21 जिले में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन तैयार है।

साइक्लोनिक सरकुलेशन तैयार

मौसम प्रणाली की बात करें तो पाकिस्तान पश्चिम राजस्थान और पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन तैयार हो रहा है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1.6 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। 24 घंटे में पश्चिम भारत और उत्तर भारत में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। वहीं उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। जिसका प्रभाव बिहार, झारखंड सहित यूपी दिल्ली के मौसम पर पड़ेगा।बालाघाट से मलाजखंड में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उमरिया में 6.4, पचमढ़ी 6.6, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, राजगढ़, दमोह, खजुराहो, रीवा, सतना में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम प्रणाली

  • मौसम प्रणाली की बात करें तो ही कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय पर पहुंच गया है।
  • उत्तरी मैदानी इलाकों में उत्तर पश्चिम में मध्य हवाएं चल रही है। इसके साथ ही राजस्थान और अफगानिस्तान पर ट्रफ निर्मित की गई है।
  • पिछले 3 साल में ला नीना का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मानसून सामान्य से अच्छा रिकॉर्ड किया गया है। वहीं अब अलनीनो बनने की संभावना नजर आ रही है। इसके साथ ही मानसून में बारिश के लिए कुछ कमी के आसार भी बनते नजर आ रहे हैं।

मौसम गतिविधि

  • सिक्किम, असम, अंडमान निकोबार दीप समूह में आज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
  • गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश सहित तीन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
  • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
  • उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्वी भागों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close