IMD Alert : 84 घंटे दिल्ली सहित 13 राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि- गरज चमक का अलर्ट, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
13 Min Read

IMD Alert, Today Weather Update : देश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी की तरफ से चलने वाली पश्चिमी विक्षोभ और तीन अन्य चक्रवाती सिस्टम की वजह से दक्षिणी राज्य में भी बारिश का सिलसिला जारी है। पूर्वी राज्य असम, मेघालय, मणिपुर में भी लगातार बारिश देखी जा रही है। हालांकि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में तापमान में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर विवश पारी का सिलसिला जारी है। 3 दिन तक मौसम ऐसे ही रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक के कुछ क्षेत्र सहित केरल में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट 

उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित कई राज्यों में मौसम सुहावना रहने वाला है। बादलों का आवागमन जारी रहेगा। तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। पंजाब और राजस्थान में ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। वहीं हरियाणा में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण भारत के तेलंगना, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और कर्नाटक के कई हिस्से में तेज बारिश सहित ओलावृष्टि को लेकर येलो ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में भारी बारिश से की जा सकती है। इसके अलावा दिल्ली में भी कुछ क्षेत्रों में बारिश संभव है। हालांकि मौसम सुहावना बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पंजाब में भी बारिश की चेतावनी दी गई है जबकि गुजरात राजस्थान में भारी ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

इधर बिहार, झारखंड पश्चिम बंगाल में तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। इसके अलावा गुजरात के कुछ क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ेगा। मुंबई के कई क्षेत्रों में आज तापमान वृद्धि का पूर्वानुमान जताया गया है। गोवा के कुछ ऐसे में जहां बारिश हो सकती है। वहीं कुछ में तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी। कर्नाटक के क्षेत्रों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज कर सकता है।

सक्रिय मौसम प्रणाली

  • देश के सक्रिय मौसम प्रणाली की बात करें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर निर्मित हुआ है।
  • वही है चक्रवाती हवा का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है।
  • इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ और आंतरिक उड़ीसा से गुजरते हुए एक निम्न रेखा के क्षेत्र में रायलसीमा से झारखंड तक पहुंच रही है।
  • जबकि अप्रैल महीने में भी दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया गया है। ऐसे में राज्य में रुक रुक कर कई क्षेत्रों में बारिश देखी जाएगी।

राजधानी दिल्ली में आज मौसम सुहावना

राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं।। गरज चमक का भी अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की कमी देखी जाएगी। आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस हो सकता है जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस आने का पूर्वानुमान जताया गया। दिन में लोगों को उमस महसूस हो सकती है। हालांकि शुक्रवार से मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव दिखेगा। शुक्रवार से बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पूरे सप्ताह बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम अपडेट

  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में व्यापक रूप से हिमपात/बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • अलग-अलग बारिश और आंधी-तूफान नागालैंड, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को भीग सकते हैं।
  • लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, असम और मेघालय में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

यूपी में बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी दी गई है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से कुछ क्षेत्रों में इसका असर देखा जा सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।। तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया। आंधी को भी लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। शुक्रवार से देश के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। न्यूनतम तापमान में जहां कमी आएगी। वही ह्यूमिडिटी में भी वृद्धि होगी।

बिहार में तेजी से बढ़ा तापमान

बिहार में काफी से तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। बिहार के वैशाली को सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। पटना गया में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलाव आया। बिहार में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। चिलचिलाती गर्मी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। 2 दिन मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। सोमवार को कुछ जगह पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि गरज चमक बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। शेखुपुरा में सबसे अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा वैशाली में तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमुई में 33, बांका में 33, शेखपुरा में 34, नवादा में 33 और नालंदा में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

राजस्थान में भारी बारिश सहित ओलावृष्टि

पश्चिमी विश्व का सबसे अधिक असर राजस्थान पंजाब और हरियाणा पर पड़ने वाला है। राजस्थान में भारी बारिश सहित ओलावृष्टि की चेतावनी जताई गई है। अलवर और भरतपुर में जमकर ओलावृष्टि हुई है। वही झुंझुनू में मूसलाधार बारिश से लोग परेशान है। 10 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से फसलें तबाह हो रही है। प्रदेश के अलवर और भरतपुर में हुई ओलावृष्टि से गेहूं चना आलू और सरसों की सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार तक रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इसके साथ ही 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई। श्रीगंगानगर के अलावा चूरू, झुंझुनू, अलवर, हनुमानगढ़, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, सीकर में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया। इसके अलावा ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना भी जताई गई है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश

  • पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली हरियाणा के कई हिस्से में बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, उत्तर तमिलनाडु, दक्षिणी छत्तीसगढ़, में भी बारिश और आंधी देखी गई है। वहीं उड़ीसा, गुजरात की कुछ ऐसे में भारी बारिश देखने को मिली है। जबकि राजस्थान में भारी ओलावृष्टि सहित गरज चमक के साथ बारिश देखी गई है।
  • वहीं पूर्वी राज्यों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। सिक्किम और आंध्र प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश से की गई है। आज भी पूर्वी राज्यों के कई हिस्से में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
  • तेलंगना, मध्यप्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्से में हल्की बारिश देखने को मिली है।

अगले 24 घंटे के दौरान अलर्ट

  • मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे में पश्चिम हिमालय अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्से में बर्फबारी और मध्यम बारिश की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा हिमाचल, उत्तराखंड सहित लेह लद्दाख, जम्मू कश्मीर, गिलगित, =में भी भारी बर्फबारी और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
  • राजधानी दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गंगिय पश्चिम बंगाल के कुछ ऐसे पूर्वोत्तर भारत, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश तमिलनाडु में भी मध्यम और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
  • राजस्थान, गुजरात सहित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ ऐसे में बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पंजाब , हरियाणा में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया। आंधी तूफान और गरज चमक की भी संभावना जताई गई है।
  • केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा, उड़ीसा, आंध्र के कई हिस्से में आज मध्य में बारिश देखी जा सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र सहित गोवा के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

हरियाणा पंजाब के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा पंजाबी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। 25 जिले में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के सिरसा फतेहाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया जबकि हिसार , दादरी और भिवानी में भी अलर्ट जारी किया गया। हरियाणा के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा आंधी तूफान सहित ओलावृष्टि कभी पूर्वानुमान जताया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हिमाचल उत्तराखंड में बारिश सहित बर्फबारी

पहाड़ों पर बर्फबारी सहित बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी गई है। अगले 2 दिन तक मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान जताया गया। हालांकि दो दिन के बाद तापमान में इजाफा देखा जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। निचले इलाके में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 335 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं तापमान में गिरावट आने लगी है। तापमान में एक बार फिर से पहाड़ों पर बर्फबारी सहित बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी गई है। अगले 2 दिन तक मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान जताया गया। हालांकि दो दिन के बाद तापमान में इजाफा देखा जाएगा। वही केदारनाथ पैदल यात्रा के लिए एक बार फिर से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

हिमाचल में शनिवार को मैदानी क्षेत्र में बारिश और चोटियों पर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। हाईवे की 15 सड़कें बंद है। इसके साथ ही हिमाचल में 2 दिन तक मौसम ऐसे ही रहने का पूर्वानुमान जताया गया। हल्की बर्फबारी देखी जा रही है। इसके साथ ही मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति में 29 मार्च तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। कांगड़ा में 27 मार्च तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है। 27 मार्च के बाद मौसम साफ होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

दक्षिणी राज्य में बारिश का कहर

मौसम विभाग द्वारा 29 मार्च तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जताई गई। इसके अलावा आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है। गरज चमक का भी पूर्वानुमान जताते हुए उड़ीसा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार दीप समूह के कई क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close