IMD Alert-28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, ओस-गुलाबी ठंड की दस्तक,जल्द सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम

Shri Mi
3 Min Read

छत्तीसगढ़ में मौसम (CG weather) में लगातार बदलाव दिख रहे हैं। दीपावली (Deepawali) के बाद ठंड (cold) का असर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के तापमान (CG Temperature) में 4 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। कई जिलों में तापमान गिरने से ठंड की दस्तक शुरू हो जाएगी।दिवाली की रात से मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक शुरू हो गई है कई इलाकों में ओस गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। रात के तापमान में हो रही भारी गिरावट से 2 से 3 दिनों में ठंड की अधिकता बढ़ेगी। हिमालय पर बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंडी हवाएं भी शुरू हो गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 हफ्ते में प्रदेश के मौसम में और अधिक बदलाव नजर आएंगे। तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गुलाबी ठंड की देखने को मिल रही है। बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आने के कारण कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की आशंका भी जताई गई है। हालांकि मौसम साफ रहने के कारण प्रदेश में ठंड की अधिकता बढ़ेगी।

वहीं एक अन्य मौसम प्रणाली जल्दी विकसित होने वाली है। दरअसल आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु केरल के तट पर निम्न दाब का क्षेत्र उत्पन्न हो रहा है। जिसका प्रभाव जबलपुर संभाग के अलावा छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से में दिख सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने से रात के तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 2 दिन में इसकी और अधिक तीव्रता से घटने की उम्मीद जताई है।

सोमवार को राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मानसून की विदाई के साथ ही गुलाबी ठंड की दस्तक देखने को मिल रही थी। समय से पूर्व गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ ही तपन में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया था। मौसम विभाग ने किसानों को जहां एक तरफ उसकी चेतावनी जारी की है। साथ ही पाले का खतरा भी बढ़ने लगा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close