IMD Alert : बदला मौसम, 13 राज्यों में बारिश, आंधी-ओलावृष्टि अलर्ट, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
10 Min Read

IMD Alert, Today Weather Update : प्रदेश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदल गया है। 13 राज्य में आंधी के साथ ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं राजस्थान में बारिश की संभावना है। हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे। 25 मार्च के बाद इन क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इधर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना से इनकार करते हुए तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया गया है। एक बार फिर से गर्म हवा की तपिश देखने को मिलेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राजस्थान में 2 दिन के बाद एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके कारण शुक्रवार को जयपुर सहित कई जिलों में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है। वहीं हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

48 घंटे के दौरान कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि देखी जा सकती है। इसके अलावा तेज हवा चलेगा बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इसके बाद मौसम शुष्क होने का पूर्वानुमान जताया गया है। तापमान में उतार-चढ़ाव होते रहेंगे। 24 मार्च को सीकर झुंझुनू, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, कोटा, करौली में भारी मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया। कुछ क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की.

दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। हालांकि कुछ दिनों के बाद मौसम शुष्क होने लगेगा। दिल्ली में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। फरवरी में बड़ी गर्मी के बीच तापमान में गिरावट से लोगों को राहत मिली है। वहीं 2 दिन तक दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम तेज हवा देखी जाएगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। बारिश के बाद भी तापमान सामान्य रहेगा। कुछ जगह पर तापमान बढ़ने का भी पूर्वानुमान जताया गया है।

उत्तर प्रदेश में आंधी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। इसके साथ ही और उमस की भी चेतावनी जारी कर दी गई है। आज उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 17 मार्च के जिलों में हर दिन लगातार बारिश है। शुक्रवार को पूर्वांचल में मौसम साफ रहेगा जबकि दक्षिण और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण हल्की बारिश भी देखी जा सकती है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके में एक या दो स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 25 मार्च को राज्य के कुछ जिले में फिर से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड हिमाचल में बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी गई है। 3500 मीटर ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पहाड़ी इलाके में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि शुक्रवार को भी बारिश की चेतावनी दी गई है। हालांकि मैदानी इलाके में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। तपोवन में 0. 5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। बारिश देखी जाएगी। वहीं ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का भी पूर्व अनुमान जताया गया है। एक बार फिर से मौसम में बड़े बदलाव संभव है।

वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल में भी आज बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। हिमाचल में पूरे सप्ताह भारी बारिश सहित बर्फबारी देखी जाएगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और आंधी तूफान से आवागमन सेवा बाधित हो सकती है। सुबह के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को बर्फबारी देखी गई है। वहीं गुंडला में 3 सेंटीमीटर और 1 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई, निचले इलाके में मध्य में बारिश का कहर जारी है। धर्मशाला में बारिश के साथ ओलावृष्टि देखी जा रही है। हालांकि शिमला में मौसम साफ बना हुआ है। कई क्षेत्रों में आज भी भारी बारिश सहित बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन सहित 6 जिले में आंधी तूफान गरज चमक बारिश ओलावृष्टि और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम अपडेट

  • पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश।
  • हिमाचल प्रदेश में व्यापक बारिश या गरज के साथ बर्फबारी की संभावना है।
  • उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में व्यापक बारिश हो सकती है।
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
  • असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ सहित तीन मौसम सिस्टम सक्रिय होने के कारण आज जम्मू संभाग सहित हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाके सहित उत्तर राजस्थान में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। हालांकि गुजरात में तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया गया है।

महाराष्ट्र में आसमान में बादल

महाराष्ट्र की गई इलाके में आज आसमान में हल्के बादल नजर आएंगे। हालांकि बारिश की संभावना से इनकार किया गया। मुंबई के कुछ हिस्से में हल्की बारिश देखी जा सकती है। ह्यूमिडिटी कम रहेगी। उमस का एहसास होगा। तापमान में भी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान 24 जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

एमपी छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में कहीं से में तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। दरअसल शुक्रवार को आसमान में बादल रहेंगे। सुबह शाम 23:00 ठंडी हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। कुछ क्षेत्रों में आंधी भी देखी जा सकती है। हालांकि इसी बीच मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में अभी मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होते रहेंगे। छत्तीसगढ़ में आज 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके साथ ही उमस का एहसास हो सकता है। कई क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी। । गर्म हवा चल सकती। हालांकि शुक्रवार से एक बार फिर बारिश की गतिविधि शुरू होगी। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। बादलों का आवागमन जारी रहेगा।

उड़ीसा में बारिश की चेतावनी

उड़ीसा में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखेंगे बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी सहित महाराष्ट्र से चल रही रेखा की वजह से दूसरे मौसम सिस्टम सक्रिय हैं। ऐसे में उड़ीसा में न्यूनतम तापमान में कमी सहित बारिश के अनुमान जताया गया है। इसके अलावा बिजली गिरने की चेतावनी सहित आंधी भी पूर्वानुमान जताया गया है। पूरे सप्ताह बारिश रहेगी।

दक्षिणी राज्यों में बारिश

दक्षिण राज्यों के तमिलनाडु केरल में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। केरल में पूरे सप्ताह बारिश का दौर देखने को मिलेगा। कई स्थानों पर चमक और आंधी कभी पूर्व अनुमान जताया गया है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। सीमा के क्षेत्रों में भी और अंडमान निकोबार दीप समूह में बारिश की चेतावनी जताई गई है।

पूर्वी राज्य में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। असम के अलावा मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा बारिश की चेतावनी जताई गई। इसके अलावा कोस्टल आंध्र प्रदेश में भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close