IMD Alert:7 राज्यों में बारिश की चेतावनी, शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
7 Min Read

IMD Alert, Today Weather Update: राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके साथ ही हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोगों को बचने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के कुछ हिस्से सहित केरल और कर्नाटक में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली है। इसके साथ ही अंडमान निकोबार दीप समूह में भी मध्यम बारिश से ठंड बढ़ गई है। छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगना के 12 भाग में हल्की बारिश के साथ ही आज मावठ गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMD Alert-वही राजस्थान सहित उत्तराखंड हिमाचल में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। शीत लहर के साथ ही कोल्ड वेव की चेतावनी जारी कर दी गई है। राजस्थान, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शीतलहर से गंभीर शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा पंजाब सहित मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार में कोल्ड डे की स्थिति जाहिर की गई है।

उत्तर पश्चिमी राजस्थान सहित दिल्ली हरियाणा पंजाब के कई हिस्से में घना कोहरा छाया रहेगा। इसकी चेतावनी जारी कर दी गई है। रेड अलर्ट जारी करते हुए छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल, सिक्किम में घना कोहरा का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम

  • कई क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में मौसम में संभावित बदलाव की उम्मीद जताई गई है। 24 घंटे के दौरान उत्तरी आंध्र प्रदेश सहित दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेशअंडमान निकोबार द्वीप समूह, विदर्भ और राजस्थान के कुछ हिस्से में बारिश देखने को मिलेगी।
  • इसके साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है।
  • मौसम विभाग द्वारा बिहार उत्तराखंड राजस्थान मध्य प्रदेश हरियाणा सहित झारखंड में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है
  • राजस्थान हरियाणा दिल्ली पंजाब गुजरात सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड सहित कई हिस्सों में आज घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही शीतल दिन के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

दिल्ली में बदलेगा मौसम

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ ही कई इलाकों में कोहरे का सितम देखने को मिल रहा है। तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कई क्षेत्रों में शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है। 5 जनवरी को शीतलहर का कहर देखने को मिलेगा। कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति भयावह हो गई है। दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान बेहद कम आंका गया। डलहौजी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस, शिमला में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस, देहरादून में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के साथ नैनीताल में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का पूर्वानुमान

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का पूर्व अनुमान जताया गया। चुरू और सीकर में न्यूनतम तापमान गिरकर 0 डिग्री से नीचे पहुंच गए हैं। सर्दी का सितम फिलहाल इस सप्ताह तक जारी रहेगा। सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि चूरू में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया है।

पांच शहर सीकर चुरु फतेहपुर माउंट आबू, जयपुर में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं तीसरे दिन बर्फ जमने की स्थिति जारी रही है। शिमला मैं न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

यूपी में रेड अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में ठंड और शीतलहर के साथ कोहरे का अलर्ट देखने को मिल रहा है। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। 50 मीटर तक की विजिबिलिटी में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सतर्कता से वाहन चलाने अलवर जारी किए गए हैं। वहीं रेल यातायात पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। 27 जिलों में आज घने कोहरे और कोल्ड डे, शीतलहर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 31 जिलों में मौसम बेहद खराब रहने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम प्रणाली

  • एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ शनिवार, 7 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से छिटपुट हल्की बारिश या बर्फबारी लाने की उम्मीद है।
  • इस बीच, निचले क्षोभमंडल स्तरों में एक ट्रफ दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से पश्चिम विदर्भ तक पहुँच रही है। इसके प्रभाव से, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बारिश हो सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात/सुबह के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है।
  • अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा रहेगा।
  • अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड-डे की स्थिति भी संभव है।
  • इसके अलावा, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी राजस्थान में कुछ इलाकों में शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है।
  • अगले पांच दिनों के दौरान बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है

मौसमी गतिविधियां

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग वर्षा हो सकती है।
  • पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा संभव है।
  • पूर्वोत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति का अनुमान है।
  • उत्तर भारत और मध्य भारत के छिटपुट स्थानों पर सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
  • हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close