IMD Alert : एक और चक्रवाती सरकुलेशन, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, बढ़ेगा कोहरा-ठंड, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
6 Min Read

देश में ठंड की दस्तक (cold) शुरू हो गई है। नवंबर के दूसरे सप्ताह तक कई राज्यों में ठंड की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जाएगी। उत्तरी राज्यों में ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी है। IMD Alert के मुताबिक तेजी से बढ़ रही ठंड से कपकपाहट महसूस हो रही है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। देश के उत्तरी राज्य में मौसम बिगड़ सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के कारण छह से सात राज्यों में चेतावनी जारी कर दी गई है वहीं गुजरात राजस्थान सहित मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह के अंत तक हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड जम्मू कश्मीर लद्दाख में हल्की से मध्यम बरसात के साथ बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा। जिसके कारण ठंड की तीव्रता में और अधिक वृद्धि देखी जाएगी।

मौसम प्रणाली की बात करें तो नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंच गया, जम्मू-कश्मीर हिमाचल से लद्दाख में बर्फबारी की गतिविधि शुरू हो गई है। पंजाब में हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। मध्य भारत और पूर्वी भारत ने भी मौसम शुष्क रहने के आसार जताए गए हैं। दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी है।वही चक्रवाती परिसंचरण केरल और पड़ोस पर बना हुआ है, जिसके कारण पूर्व पश्चिम ट्रक पर इसके प्रणाली के नीचे क्षोभ मंडल स्तर पर दक्षिण अंडमान सागर तक फैलने की आशंका जताई गई है।इसके अलावा एक और चक्रवाती सरकुलेशन दक्षिण अंडमान सागर और मध्य मंडल स्तर में बंगाल के दक्षिण पूर्व खाड़ी के ऊपर स्थित है। तमिलनाडु तट के साथ इसके बाहर उत्तर-पूर्व हवाएं चल रही है।

मौसम विभाग 10 नवंबर तक तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकाल में अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश गरज चमक के साथ मध्यम बरसात की संभावना जताई है। साथ ही अंडमान और निकोबार दीप समूह में बारिश की संभावना जताई गई है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य भारत और पूर्वी भारत का मौसम शुष्क रहेगा। जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी भी जल्द शुरू हो सकती है। तमिलनाडु केरल आंध्रप्रदेश दक्षिण कर्नाटक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई है। वहीं मणिपुर मिजोरम और तटीय कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो नोएडा गाजियाबाद में प्रदूषण का कहर जारी है। वहीं न्यूनतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। कोहरे रहने के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा 6 नवंबर से बारिश और हिमपात की तीव्रता बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी देखने को मिलेगी। अंडमान निकोबार दीप समूह में मध्यम से भारी बारिश संभव है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी राज्य में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से जल्द राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। साथ ही पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में सोमवार तक बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में आज बादल छाए रह सकते हैं। छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेंगे। मुंबई में आज बादल छाया रहेगा। बारिश की संभावना से इनकार किया गया। हरियाणा में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। कोहरे की दस्तक देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पंजाब में आज मौसम में बदलाव के आसार नजर आ रहे पंजाब में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि पंजाब में 9 नवंबर के बाद मौसम में भारी बदलाव की आशंका जताई गई है। मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज आसमान में बादलों का आवागमन जारी रहेगा। कोहरे की दस्तक देखने को मिलेगी। सुबह और शाम के मौसम में ठंडक घुली रहेगी ठिठुरन महसूस हो सकती है।

राजस्थान में भी आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। राजस्थान के कई क्षेत्रों में आज छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया बिहार में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस की आशंका जताई गई है। बिहार में आज मौसम साफ रहेगा जबकि तमिलनाडु में जल्द बारिश देखने को मिलेगी।हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति और कुल्लू में मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम में भारी बदलाव आया है। रोहतांग दर्रा में मनाली लेह मार्ग पर बर्फ के फाये गिरे हैं। 8 नवंबर तक कुल्लू और लाहौल में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक घाटी में मौसम खराब रहने के कारण लोगों को हिदायत दी गई है। आपातकालीन स्थिति से प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close