IMD Alert : निम्न दाब-डिप्रेशन का असर, 20 राज्यों में 16 अक्टूबर तक भारी बारिश, ऑरेंज-येलो अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Shri Mi
7 Min Read

दिल्ली।देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश (heavy rain) की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण भारत से लेकर मध्य भारत और पूर्वी क्षेत्रों में बारिश (rain) का सिलसिला जारी रहेगा। IMD Alert ने बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के अलावा मध्य प्रदेश से राजस्थान राजधानी दिल्ली सहित महाराष्ट्र केरल कर्नाटक में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 राज्यों में 15 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।देश प्रदेश की खबरों के लिए ग्रुप से जुड़े,क्लिक करे यहां

Join Our WhatsApp Group Join Now

मौसम विभाग मौसम विभाग की माने तो 2 से 3 दिनों तक कई राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है। मूसलाधार बारिश की संभावना के बीच 13 अगस्त तक महाराष्ट्र केरल कर्नाटक सहित मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान दिल्ली यूपी बिहार झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पूर्वी हिस्सों में चक्रवाती हवाओं का दबाव बना हुआ है। जिसके कारण कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

नई दिल्ली में मौसम में बदलाव दिख रहा है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अलावा नॉएडा-दादरी फरीदाबाद मानेसर बल्लभगढ़ पानीपत और यूपी के शामली मुजफ्फरनगर चांदपुर अमरोहा मुरादाबाद रामपुर संभल अलीगढ़ अभी कुछ घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहेगा।

राजस्थान पंजाब में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। राजस्थान के कई क्षेत्र सहित 12 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पंजाब में भी बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने पंजाब राजस्थान के अलावा 13 अक्टूबर तक उत्तराखंड पूर्वी उत्तर प्रदेश पश्चिम मध्य प्रदेश सहित पूर्वी राजस्थान में गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखी जाएगी। 12 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। हालांकि 15 अक्टूबर के बाद एक बार फिर से तापमान में वृद्धि से उमस बढ़ेगी।

हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम राजस्थान के अलावा कर्नाटक महाराष्ट्र मुंबई के कई इलाकों आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। बिहार झारखंड में 12 अक्टूबर तक अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के क्षेत्र के कारण उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया। उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम में ठंड का असर दिखने लगा है। 3 दिन तक यूपी के 40 जिलों में बिजली की भी चेतावनी जारी की गई है। मुरादाबाद मथुरा नोएडा ग्रेटर नोएडा गाजियाबाद मेरठ में देर रात से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। अलीगढ़ में भी फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है।

बिहार झारखंड में भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न डाव क्षेत्र सहित तीन चक्रवाती सिस्टम सक्रिय होने की वजह से बिहार झारखंड में भी मौसम में बदलाव दिखेगा। बिहार झारखंड के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं गरज चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। 23 जिलों में अलर्ट जारी करते हुए बिहार सरकार ने प्रशासन को मुस्तैद रही है। झारखंड में भी रांची और आसपास के क्षेत्रों के अलावा पूर्वी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला बरकरार है।

बंगाल और उड़ीसा में 2 दिन के बाद मौसम में बदलाव

बंगाल और उड़ीसा में 2 दिन के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। दरअसल 2 दिन के बाद इन क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। बंगाल की खाड़ी में एक अन्य निम्न दाब के क्षेत्र बन रहे हैं। जिसके जल्दी डिप्रेशन में बदलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो इन मौसम प्रणाली की वजह से उड़ीसा और बंगाल की बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और इन क्षेत्रों में बारिश के पूर्वानुमान जताए गए हैं।

मौसम विभाग ने हैदराबाद में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। शनिवार रात से हो रही तेज बारिश से हैदराबाद की सड़कों पर जलजमाव हो गए हैं। तापमान में 5 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। भारी बारिश से नदीम कॉलोनी तोलीचौकी सड़कों पर आवागमन बारिश हो गए हैं। रविवार को भी शहर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे है। एमपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। भोपाल में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि ग्वालियर में कल रात से हो रही तेज बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है। कई बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। वहीं इन क्षेत्रों में 2 दिन तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि 2 दिन के बाद मौसम में बदलाव दिखेंगे।

पूर्वी क्षेत्रों में बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 10 से 11 अक्टूबर तक, साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 और 11 अक्टूबर को मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही कभी-कभार छिटपुट बारिश और गरज के साथ बिजली गिरेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close