IMD Alert: 48 घंटे तक 10 राज्यों में बारिश,गरज चमक आंधी,नया पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम,जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
9 Min Read

IMD Alert: देश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। हालांकि 1 फरवरी से एक बार फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके पश्चिम हिमालय पर पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं दिल्ली से यूपी तक ठंडी हवाओं के साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना जाहिर की गई है। 2 फरवरी तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाके में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, आंध्र सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में भी बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है जबकि जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा में बर्फबारी में हल्की कमी आएगीv हालांकि बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही आज 31 मई को 5:30 बजे बंगाल की खाड़ी के दक्षिण दक्षिण अक्षांश 8.2 उत्तर और देशांतर 84.7 पूर्व के साथ त्रिकोण माली में आज एक डिप्रेशन तैयार होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMD Alert:डिप्रेशन और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं फरवरी महीने के भी 10 दिन तक कई राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। इसके साथ ही कुछ राज्य में कोहरे से लोगों को निजात मिली है। कड़ी तेज धूप खिलने के साथ ही तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। गर्मी की आहट तेज हो गई है। पिछले 24 घंटे में उतरी पंजाब सहित उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश रिकॉर्ड की गई है।

IMD Alert:राजधानी दिल्ली में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। तापमान में दो से तीन फीसद की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं दिल्ली के 12 क्षेत्रों में आज बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया गया है। दिल्ली एनसीआर में रुक-रुक कर होने वाली बारिश के कारण एक बार फिर से ठंड में बढ़ोतरी देखी जाएगी। हालांकि बारिश की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। 3 फरवरी तक दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और विभिन्न राज्यों में बारिश की गतिविधि फिलहाल जारी रहने वाली है। हालांकि बारिश की रफ्तार में कमी आएगी। उत्तर प्रदेश के मौसम वैज्ञानिक की माने तो तापमान में भी दो से तीन फीसद की गिरावट देखी जा सकती है। हवाओं की रफ्तार पहले की अपेक्षा ज्यादा थे जो कि 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह सहित सांवली, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली और आसपास के इलाके में आयोजित हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम

  • 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु में हल्के से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
  • इसके अलावा अंडमान निकोबार, आंतरिक तमिलनाडु सहित दक्षिणी केरल में भी मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और उड़ीसा में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
  • इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

हरियाणा पंजाब में बारिश, कुछ क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हरियाणा के यमुनानगर सहित पलवल, नूहू, औरंगाबाद, सोहाना, कोसली और यमुनानगर आज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर आगे बढ़ रहे। जिसके कारण मौसम गतिविधि में परिवर्तन देखने को मिल रही है। हालांकि 2 फरवरी से एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 2 फरवरी से पश्चिम हिमालय के पास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पहुंचेगा। हालांकि इसके अधिक सशक्त होने की संभावना कम जताई जा रही है। बावजूद इसके इसका प्रभाव मौसम पर पड़ेगा। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में जहां बर्फ बारी देखी जाएगी। वहीं उत्तर भारत में आसमान में बादल छाए रहेंगे। 15 क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसमी गतिविधि

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और माहे में गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।
  • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ बारिश या बर्फबारी का अनुमान है।
  • अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा संभव है।

मौसम प्रणाली

  • इसके अतिरिक्त, एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 02 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की उम्मीद है, जिससे 2-4 फरवरी तक पूरे क्षेत्र में बर्फ या बारिश हो सकती है।
  • दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। डिप्रेशन त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से लगभग 380 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व और कराईकल (भारत) से 610 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में केंद्रित था।
  • इसके 31 जनवरी की शाम तक पश्चिम की ओर बढ़ने और 1 फरवरी की पूर्वाह्न में श्रीलंका तट को पार करने की उम्मीद है।
  • इन स्थितियों को देखते हुए, मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 31 जनवरी से दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र, श्रीलंका और दक्षिण तमिलनाडु और कराईकल तटों पर 02 फरवरी तक तट से दूर रहें। .

पर्वतीय राज्य में हिमपात से मिलेगी राहत

घाटी में भारी हिमपात और खराब मौसम के कारण कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया था। हालांकि 68 उड़ानें रद्द हुई है वहीं विजिबिलिटी 500 मीटर के नीचे आ गई है। फिलहाल उत्तराखंड सहित हिमाचल में बर्फबारी जारी रहेगी। घने बादलों के बीच बारिश बर्फबारी का क्रम शुरू हुआ है। चार धाम सहित तमाम ऊंची चोटियों पर दोपहर को भी हिमपात देखने को मिले हैं। हालांकि शाम में दो दौर की बारिश के कारण ठंडक में वृद्धि हुई है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में देर रात 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली है। वही तापमान में गिरावट के साथ ही चोटियों पर हिमपात भी देखी जा रही है। आज और कल भी हल्की बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। आवागमन सेवा पूरी तरह से बाधित हो चुकी है।

उत्तराखंड में 1 दिन के लिए मौसम शुष्क रहने का भी अनुमान जताया गया। 2 फरवरी से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सबसे अधिक संख्या 31 मिली मीटर बारिश उत्तरकाशी के मोरी में रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा कोटी, पूरेला, बड़कोट, चकराता, त्यूणी, नागौर, मसूरी, देहरादून, उत्तरकाशी में भी बारिश ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। साथ ही नैनीताल, कौसानी, चौखुटिया और कीर्ति नगर, पौड़ी सहित काशीपुर में भी 20 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

दक्षिणी राज्यों में जारी रहेगी बारिश

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जबकि तमिलनाडु, पांडिचेरी, कराईकल, केरल भी तेज बारिश देखने को मिलेगी। 31 जनवरी और 1 फरवरी को भी इन क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

राजस्थान में मंगलवार तक बारिश आंधी की चेतावनी

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार बारिश हो रही है। शनिवार रात से हो रही बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं मंगलवार तक फिलहाल ऐसा मौसम बना रहेगा। सर्दी में भी इजाफा हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 2 फरवरी से एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद बारिश की संभावना बढ़ेगी। कहीं कहीं ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान जताया गया है। अलवर, धौलपुर, भरतपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, बूंदी, करौली में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ दोसा में भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close