IMD Alert :10 राज्यों में भारी बारिश, स्कूल कॉलेजों में अवकाश, शीतलहर, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
9 Min Read

IMD Alert, Today Weather Update : देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। झारखंड में मौसम पूरी तरह से बदल गया। फिर से 24 घंटे में मौसम शुष्क नजर आ रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य बारिश की संभावना जताई। हालांकि पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी जबकि दक्षिणी राज्य में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। उत्तर-पश्चिम भारत में बूंदाबादी देखने को मिल सकती है। बादलों का आवागमन जारी रहेगा बर्फीली हवाओं के कारण राजस्थान में ठंड लोगों को परेशान कर सकते। राजस्थान के कई इलाकों में तापमान माइनस में देखा जा रहा है। लखनऊ से राज्यभर में मौसम का मिजाज बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर अन्य राज्यों पर नहीं पड़ेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दिल्ली में चलेगी सर्द हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सुबह 8:30 बजे से आदत है 83% रिकॉर्ड की गई है। वहीं सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पर्वतीय राज्यों पर एक बार फिर से बर्फबारी शुरू होगी। हालांकि मध्यम बर्फबारी के कारण हरियाणा, पंजाब सहित व्यापक प्रभाव पड़ेगा। वहीं दिल्ली में सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखी जाएगी। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

पश्चिमी विक्षोभ का सबसे व्यापक असर राजस्थान पर देखने को मिला था। कई दिनों तक भारी बारिश के कारण एक बार फिर से ठंड ने राजस्थान में दस्तक दे दी है। शीतलहर और घने कोहरे के बीच एक बार फिर से ओस की बूंदे जमने लगी है। कई क्षेत्रों में तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान घटकर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गए हैं। चूरू में तापमान में भारी गिरावट रिकॉर्ड की गई है। हालांकि अजमेर, उदयपुर, बाड़मेर, जोधपुर सहित कई शहरों में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के साथ रिकॉर्ड किया गया। हालांकि 3 से 4 दिनों के बाद मौसम साफ होने का पूर्वानुमान जताया गया है। फिलहाल उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण गलन और शीतलहर का पूर्वानुमान जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में आज मौसम होगा साफ

राजधानी लखनऊ में फरवरी का मेला शुरू होते ही ठंड से राहत मिलने लगी है। हल्की हल्की हवा और साफ मौसम के कारण मौसम में सुकून है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान जताया गया। इसके साथ ही मौसम साफ रहेंगे। हालांकि उत्तरी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी की भी चेतावनी जारी की गई है।

पंजाब हरियाणा में सर्द हवा, तापमान में गिरावट

पंजाब और हरियाणा में मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। कुछ हिस्से में घना कोहरा छाया हुआ है। पंजाब और हरियाणा सहित चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की जा सकती है। साथ ही इन क्षेत्रों में सर्द हवा के कारण गलन बढ़ेगी।

मौसमी हलचल

  • दक्षिण तमिलनाडु, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ भारी बौछारें पड़ सकती हैं।

झारखंड में मौसम में भारी बदलाव

झारखंड की राजधानी रांची और कोल्हान के इलाके में 2 फरवरी से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 4 डिग्री तक की तीर तापमान में गिरावट के साथ ही क्षेत्रों में हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की जा सकती है। झारखंड में बादल देखने को मिल रहे हैं। हालांकि दक्षिणी इलाकों में कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी संभव है। पश्चिमी विक्षोभ और डिप्रेशन की वजह से मौसम में फिलहाल यह बदलाव नजर आ रहे हैं।

मौसम प्रणाली

  • बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम खाड़ी पर बने दबाव डिप्रेशन में बदल गए हैं। 2 फरवरी को तड़के त्रिकोण माली के बीच श्रीलंका टेस्ट को यह दबाव पार कर गया है। इसके दक्षिण श्रीलंका में पश्चिम दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ते रहने के कारण कोमोरिन में इसके उबरने की उम्मीद जताई गई है। ऐसे में 3 फरवरी की सुबह तक कि श्रीलंका के पश्चिमी तट से सटी मन्नार की खाड़ी तक पहुंच जाएगा। जिसके कारण तटीय तमिलनाड सहित पांडुचेरी और केरल सहित माहे में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। तमिलनाडु में आज अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही मछुआरे को सलाह दी गई है कि वह दक्षिण पश्चिम के तट पर ना जाए।
  • इसके अलावा एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 2 से 3 फरवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित सहित हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश का कारण बनेगा। ताजा पश्चिमी विक्षोभ हालांकि अधिक सक्रिय नहीं है और कमजोर होने की स्थिति में इसके व्यापक प्रभाव नहीं पड़ेंगे।

पर्वतीय राज्य में बर्फबारी सहित बारिश

2 फरवरी से एक अन्य ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की तरफ पहुंच रहा है । जिसके कारण एक बार फिर से मौसम में बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही मैदानी इलाके में घना कोहरा छाया रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात के बाद सर्द हवाओं ने बढ़ाई है। एक बार फिर से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी देखने को मिल सकती है।  इसके अलावा भूस्खलन से भी लोगों को सतर्क किया गया है। उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन से लगातार सभी को अलर्ट रहने की चेतावनी दी जा रही है।

हिमाचल में आज भी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया रिपोर्ट की मानें तो कुछ दिनों तक यहां तापमान में सुधार होने के आसार नहीं है। जनजातीय इलाकों में ताजा हो बर्फबारी के कारण यातायात सेवा बाधित हो गई है। हालांकि बर्फबारी से सेब उत्पादक बेहद खुश है।

बंगाल के दक्षिण पश्चिम खाली पर एक कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ था। जिसके डिप्रेशन में बदलने के कारण यह त्रिकोण माली के बीच श्रीलंका ट्रैक को पार कर गया है। इसके कारण दक्षिणी राज्य में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। तटीय तमिलनाडु पुडुचेरी में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं केरल माहे और दक्षिणी तमिलनाडु में भी भारी बारिश के कारण स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। तमिलनाडु के माइलादुत्रय जिले में भारी बारिश की वजह से स्कूल और कॉलेज में अवकाश घोषित किए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी तमिलनाड सहित केरल, माहे, पुडुचेरी, कराई कल, लक्षद्वीप में भी बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पूर्वी राज्य में घने कोहरे सहित बारिश की चेतावनी

असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड सहित अरुणाचल प्रदेश में आज घना कोहरा छाया रहेगा। सर्द हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बारिश की भी चेतावनी जारी कर दी गई है। भूस्खलन आदि से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close