IMD Alert : 15 राज्यों में कड़ाके की ठंड, शीतलहर का अलर्ट, दो चक्रवाती सिस्टम सक्रिय,जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
7 Min Read

IMD Alert, Aaj Ka Mausam : मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। नवंबर खत्म होने वाला और दिसंबर के शुरूआत के साथ ही तेजी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में भारी गिरावट शुरू हो गई है। भारत के उत्तरी राज्यों में कपकपी बढ़ गई है। आईएमडी पूर्वानुमान की माने तो उत्तर भारत के तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी जबकि दक्षिण के इलाकों में बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। मौसम विभाग में आज 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही दो चक्रवातीय सिस्टम सक्रिय हैं।मौसम विभाग की तरफ से आयोजन के मुताबिक दिल्ली में आज 27 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। ठंड की रफ्तार तेजी से बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार ठंड के बढ़त के साथ साथ ही प्रदूषण भी बड़ी देखी जा रही है। कोहरे से मौसम पटा हुआ है। इंडेक्स क्वालिटी में हवा बेहद खराब की गई है। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बारिश के आसार है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक नई दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप दिखेगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

उत्तर प्रदेश के मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लखनऊ में न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। सुबह और शाम को कोहरे देखने को मिल रहे हैं। गाजियाबाद में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे और धुंध ने मौसम में तेजी से बदलाव किए हैं।

बिहार : 18 जिलों में पछुआ हवा का प्रभाव

बिहार में सुबह के 18 जिलों में पछुआ हवा की वजह से तापमान में वृद्धि रिकॉर्ड की गई। अगले 5 दिनों तक ठंडी जारी रहेगी। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का कहर शुरू हो गया है। अलाव जलाने के साथ गर्म कपड़े भी दिखने लगे समस्तीपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि भागलपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है भागलपुर और मुजफ्फरपुर को न्यूनतम तापमान की श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया है।

झारखण्ड : कोल्ड वेव का असर

झारखंड में उत्तर की तरफ से आ रही सर्द हवा के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। सिमडेगा जिले में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। डाल्टनगंज में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। अगले 5 दिन रात के तापमान में बड़े बदलाव की संभावना जताई गई है। सुबह कोहरे और धुंध के बाद आसमान साफ रहता है। पलामू लातेहार गढ़वा चतरा लोहरदगा में कोल्ड वेव का असर देखने को मिलेगा । शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। चाईबासा में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

राजस्थान में गिरा पारा

राजस्थान का कश्मीर कहे जाने वाली हिल स्टेशन माउंट आबू में सर्दी की वजह से तापमान 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। राजस्थान में पिछले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। इसमें आने वाले एक-दो दिनों में पारा माइनस में देखने को मिल सकता है। सर्दी से पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में भी कोहरे छाए हुए हैं।

नवंबर महीने में कुछ दिन शेष है। नवंबर महीने में एक बार भी बारिश नहीं हुई है। वर्ष 2018 में शहर में 5.3 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं 2018 में 15.2 मिलीमीटर बारिश देखने को मिले थे। पहाड़ों में बर्फबारी और शीतलहर चलने से तापमान में जरूरी गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश

उत्तर भारत में बारिश केवल पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रही है। उत्तर भारत में अक्टूबर-नवंबर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहता है। दिसंबर में सक्रियता बढ़ने के साथ ही अब बारिश रिकॉर्ड की जा रही है।

मध्य प्रदेश में शीत लहर

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ी है। प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर हिस्से में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड में देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुछ हिस्से में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम प्रणाली

  • केरल तट से दूर दक्षिण अरब सागर पर बना एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम की ओर धीरे-धीरे ट्रैक करेगा
  • इसके अलावा उधर, उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक और ताजा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है।
  • इन दो एक्टिव मौसम प्रणालियों के सामूहिक प्रभाव के तहत, रविवार के माध्यम से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ काफी व्यापक वर्षा होने की उम्मीद है,
  • साथ ही दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।
  • अगले कुछ दिनों तक पूर्वोत्तर और दक्षिणी भारत के अलग-थलग इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में बारिश

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक रूप से बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल – माहे और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • मध्य, उत्तरपूर्वी, दक्षिणी भारत के अलग-अलग स्थानों पर सुबह-सुबह घना कोहरा छा सकता है।
  • पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।
  • उत्तरी और मध्य भारत में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब होने की संभावना है, पूर्वी और दक्षिणी भारत में खराब रहने की संभावना है
  • बिजली गिरने की संभावना के साथ कोंकण और गोवा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग बारिश की संभावना है।
  • अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close