IMD Alert : भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ-निम्न दबाव से बदलेगा मौसम, कोहरे-हिमपात का अलर्ट जारी, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
9 Min Read

देश में मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक तरफ जहां ठंड की शुरुआत हो चुकी है। वहीं पर्वतों पर बर्फबारी (Snowfall) का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। दरअसल IMD Alert के अनुसार उत्तराखंड जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख सहित पंजाब के ऊपर पहाड़ी इलाके में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाके में प्रदूषण भी बना हुआ है। इसी बीच एक तरफ जहां 7 राज्यों में बारिश का कहर (rainfall) बना हुआ है। दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में जल्दी एक निम्न दबाव का क्षेत्र निर्मित हो सकता है। मौसम विभाग में इसकी आशंका जाहिर की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दिल्ली में प्रदूषण से हाल पूरी तरह से बेहाल हो चुके हैं, गंभीर श्रेणी में पहुंचे प्रदूषण के कारण अस्पताल में प्रदूषण संबंधित बीमारियों के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में AQI इंडेक्स गंभीर श्रेणी का मापा गया है। इस दौरान कोहरे और आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिल्ली में अगले 4 दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। उत्तर की तरफ से आ रहे ठंडी हवा का असर भी राजधानी में देखने को मिलेगा। रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी।

UP – तापमान में गिरावट का दौर

उत्तर प्रदेश में भी स्थिति गंभीर बनी हुई। नोएडा गाजियाबाद जैसे इलाके में प्रदूषण का कहर देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट का दौर जारी है, न्यूनतम तापमान घटकर 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका जताई गई है। उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह कोहरा देखने को मिलेगा। कोहरे की दस्तक के साथ ही ठंड में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में तेजी से निर्मित हो रहे निम्न दबाव का भी असर उत्तर प्रदेश पर पड़ेगा।

बिहार : तापमान में तीन फीसद की गिरावट

बिहार मौसम विभाग में अपडेट जारी किया है। जिसके तहत 24 घंटे में तापमान में तीन फीसद की गिरावट देखने को मिली है। राज्य में फिलहाल पछुआ हवा का प्रभाव देखने को मिल रहा है। आठ से 10 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के कारण मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं।मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट देखी जाएगी। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि गुरुवार के दिन सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।

भागलपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, वहीं पूर्णिया में 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पूरी नवंबर तक धीरे-धीरे तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान के नवंबर अंत तक 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे कोहरे से मौसम पटा रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड की दस्तक देखने को मिलेगी। लोगों द्वारा गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया गया है।

झारखंड में मौसम में पल-पल बदलाव

झारखंड में मौसम में पल-पल बदलाव देखने को मिल रहा है। रांची मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में झारखंड में चेतावनी जारी की गई है। दरअसल अगले 48 घंटे में झारखंड के कई हिस्से में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। रात के समय तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। तापमान में दो से 3 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं 5 दिनों तक इस तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है। फिलहाल तापमान में बदलाव की उम्मीद से इनकार किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

बंगाल उड़ीसा में मौसम शुष्क बना रहेगा। उड़ीसा में 17 नवंबर तक शुष्क मौसम के उम्मीद जताई गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। अगले सप्ताह श्रीलंका तट से दूर दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी हुए ऊपर एक नीम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है। दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को 2 सप्ताह के लिए नवीनतम विस्तारित पूर्वानुमान 4 नवंबर तक तापमान में गिरावट के संकेत देते हैं।

बंगाल और उड़ीसा : 17 नवंबर के बाद तेजी से मौसम में बदलाव

बंगाल और उड़ीसा में अनुकूल हवा की स्थिति के कारण न्यूनतम तापमान में एक से दो फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। 10 नवंबर तक अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहने की संभावना जताई गई है, हालांकि 17 नवंबर के बाद तेजी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण ठंड में तेजी बढ़ेगी।

मौसम प्रणाली

  • पर्वतों पर हो रही बर्फबारी के कारण तेज ठंडी हवाएं देश में प्रवेश कर रही है। दरअसल मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में मौसम ठंडा होना शुरू हो चुका है। कोहरे की दस्तक देखने को मिल रही है। गुलाबी ठंड के बाद हल्की ठंडी का अहसास होने लगे हैं। नवंबर अंत तक क्षेत्रों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ मध्यम पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर स्थित है। एक चक्रवाती परिसंचरण तैयार कर रहा है। इसके तैयार होते ही अगले सोमवार 7 नवंबर तक बारिश और हिमपात में भारी वृद्धि का अलर्ट जारी किया गया है।
  • उत्तर की तरफ तैयार हो रहे पश्चिम विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित उत्तर प्रदेश और राजधानी और उसके आसपास के इलाकों पर देखने को मिलेगा।
  • हिमपात कोहरे सहित ठंड में वृद्धि देखने को मिलेगी। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।
  • ताजा पश्चिमी विक्षोभ अनिवार्य रूप से कम दवा प्रणाली के साथ भूमध्य सागर से उत्पन्न होगी। पूर्व की और भारत की तरफ बढ़ने के साथ ही उत्तरी क्षेत्र में इसके बरसात की उम्मीद मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।

पर्वतों पर हिमपात

देश का सबसे उत्तरी हिस्से में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां सप्ताह के अंत तक जारी रहने की उम्मीद जताई गई है। तीव्रता में इसके मामूली वृद्धि देखने को मिल रही है।

हिमपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने शनिवार से सोमवार 5 से 7 नवंबर तक जम्मू कश्मीर लद्दाख गिरगिट मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया जबकि 6 नवंबर को उत्तराखंड में मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। पंजाब में 5 और 6 नवंबर को छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है जबकि कश्मीर घाटी में भी भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पंजाब गुजरात में चमक के साथ बारिश

हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड सहित हरियाणा पंजाब गुजरात में चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भारी बारिश और हिमपात की संभावना जताई गई है। जम्मू कश्मीर में रविवार को यह लोग जारी किया गया है। साथ ही निवासियों के लिए जागरूक रहने के एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।

दक्षिणी राज्य में बारिश का कहर

दक्षिण राज्य में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश के जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 नवंबर तक तमिलनाडु पुडुचेरी कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। किसी किसी स्थान पर मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। हवा की गति तीव्र रहेगी बारिश की गतिविधि इन क्षेत्रों में ठंड की दस्तक बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएंगे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close