IMD Alert : लो प्रेशर-चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, बारिश का अलर्ट, जाने पूर्वानुमान

Shri Mi
8 Min Read

दिल्ली।पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कृषि बेल्ट में एक तरफ जहां तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। गुजरात राजस्थान मध्यप्रदेश में तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। कोहरे की दस्तक देखने को मिल रही है। साथ ही दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। बर्फीली हवाओं के कारण राजधानी दिल्ली समेत पंजाब हरियाणा राजस्थान गुजरात मध्यप्रदेश में तापमान में गिरावट देखी जाएगी जबकि 8 राज्यों में आफत की बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

पल-पल बदल रहे मौसम के बीच उत्तर और मध्य भारत में सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है। कई जगहों पर तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पर्वतीय राज्य में बर्फबारी का दौर जारी है। कई जगह पर सुबह और शाम धुंध भी छाने लगे हैं। जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित है।

हिमपात के बदलते स्वरूप और पहाड़ी इलाकों में हिमपात से हो रही बारिश की वजह से आवागमन सेवा बाधित हो गई है। उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा मुजफ्फराबाद लद्दाख जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश में भी आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमालय के पहाड़ी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी और बारिश देखने को मिल रही है। कई क्षेत्रों में पारा शून्य के पार पहुंच गया है।

दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश

दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। आठ राज्य में 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। तमिलनाडु के 2 जिले में आज 29 नवंबर को स्कूल बंद किए गए हैं। केनी और विरुद्ध नगर जिले में आज स्कूलों को बंद रखा गया है। भारी बारिश के कारण यह जारी किया गया है।

चक्रवाती हवा का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर निर्मित हुआ है। जिसके तीव्र होने की संभावना जताई गई है। एक अन्य साइक्लोनिक सरकुलेशन पूर्व अरब सागर के ऊपर है। जिसके कारण दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है।

जिसके बाद केरल कर्नाटक तमिलनाडु सहित अन्य क्षेत्रों में 2 दिसंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। न्यूनतम तापमान घटकर 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचेंगे। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दिल्ली : तापमान में गिरावट जारी

राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली के तापमान में गिरावट जारी है। उत्तर भारत में ठंड का रुप बदल रहा है। राजधानी दिल्ली सहित पंजाब हरियाणा राजस्थान में सुबह कोहरे देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली में आज मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले 2 दिन से सुबह के वक्त आसमान में धुंध बढ़ गई है।

बिहार में आसमान साफ

बिहार में आसमान साफ बना हुआ है। तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही है। सुबह से ही तेज धूप निकल रहे हैं। बिहार में मौसम में 2 दिसंबर के बाद भारी बदलाव की संभावना जताई गई है। फिलहाल 2 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

इन क्षेत्रों में गरज चमक बारिश

  • दक्षिण भारत में गरज के साथ काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
  • उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ और पश्चिम भारत और दक्षिण भारत में ‘खराब’ रहने की संभावना है।
  • केरल और माहे में गरज के साथ व्यापक बारिश संभव है।
  • लक्षद्वीप में गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। लखनऊ में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे। तापमान में गिरावट हो सकती है। फिलहाल तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है। नोएडा का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दिसंबर के बाद उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड में मौसम में भारी बदलाव दिखेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो शिमला में 3 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 3 और 4 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड हिमाचल में तेजी से हिमपात देखने को मिलेंगे। तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी। फिलहाल बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी से बंद शिंकुला दर्रा में वाहनों को बहाल कर दिया गया है।

राजस्थान में भी सर्द मौसम

राजस्थान में भी सर्द मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं । शेखावटी में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। रात का पारा 12 शहरों में 10 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। मौसम विज्ञान के मुताबिक नया वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं होता। तब तक राजस्थान में तेज धूप खिली रहेगी। हालांकि 3 दिसंबर के बाद राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल भीलवाड़ा अलवर पिलानी सीकर में तापमान 10 डिग्री नीचे पहुंच गया है जबकि चूरू में सोमवार को रात का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

पंजाब में ठंड का कहर

पंजाब में ठंड का कहर शुरू हो गया है। तापमान में हर दिन गिरावट महसूस की जा रही है। न्यूनतम तापमान गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस जालंधर में पहुंचा है जबकि बरनाला में तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सुबह के समय सड़कों पर धुंध नजर आ रही है। 5 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पंजाब में एक बार फिर से मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम प्रणाली

  • निचले क्षोभमंडल स्तरों में बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
  • जिससे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित दक्षिण भारत को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम रहेंगे
  • साथ ही उपमहाद्वीप पर उच्च दबाव प्रणालियां हावी होंगी,
  • जहां पूर्वी हवाओं के कारण अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी।
  • इस प्रणाली के प्रभाव में अगले 4-5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में छिटपुट से छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा की भविष्यवाणी की गई है।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close