IMD Alert : अगले 5 दिन 9 राज्यों में बारिश, डिप्रेशन-साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव, ऑरेंज अलर्ट जारी,जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
9 Min Read

IMD Alert, Aaj Ka mausam : देश के मौसम में पल-पल बड़े बदलाव हो रहे हैं। उत्तर भारत के राज्य में कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। दक्षिण के राज्यों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल तीन राज्यों में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के आज डिप्रेशन में बदलने की संभावना तीव्र हो गई है। 9 राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है जबकि मध्य भारत में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट घोषित किया गया है।मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अंडमान समुद्र पर कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील हो रहा है। दक्षिण के कई राज्यों में अगले 5 दिन तक भारी से अधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। 9 राज्यों में आफत की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

दिल्ली एनसीआर में ठंड का असर धीरे-धीरे शुरू हो गया है। हालांकि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाके में ठंड में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। दिल्ली में धुंध और कोहरे की दस्तक के साथ ही तापमान में भारी गिरावट शुरू हो गई है। हालांकि कड़ाके की ठंड के लिए लोगों को थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली एनसीआर के तापमान में तेजी से गिरावट रिकॉर्ड की गई थी। न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को कोहरा छाए रहने के आसार व्यक्त किया गया है।

UP- बिहार में शीत लहर का अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश बिहार में शीत लहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बर्फबारी का असर मैदानी इलाके पर पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के मैदान इलाके में लगातार ठंड बढ़ रही है। दक्षिण के राज्य में बारिश हो रही है जबकि पश्चिम उत्तर पश्चिम विक्षोभ वाले कम दबाव के कारण कई क्षेत्रों में बारिश से उत्तर भारत में शीतलहर का दौर शुरू होगा। बिहार के कुछ जिले में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शीतलहर देखने को मिल सकते हैं। वही 6 दिसंबर की शाम को बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन के कारण उत्तर प्रदेश में ठंडी सर्द हवा की दस्तक देखी जाएगी।

राजस्थान में अगले सप्ताह बदलेगा मौसम

राजस्थान में कई जगह तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। राज्य की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। कई क्षेत्रों में धुंध और कोहरे की दस्तक तेज हो गई है। सर्द हवा के कारण तापमान में भी कमी देखी जा रही है। अगले सप्ताह जम्मू और कश्मीर पर एक नए चक्रवाती सिस्टम सक्रिय होंगे। जिसका असर राजस्थान और गुजरात के मौसम पर पड़ेगा। वहीं इन क्षेत्रों में हल्की बूंदा बादी देखने को मिल सकती है।

इन क्षेत्रों में बढ़ेगा कोहरा, बारिश का अलर्ट

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ छिटपुट गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और इससे सटे केरल, माहे, दक्षिण आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में व्यापक रूप से हल्की या मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी पंजाब, दक्षिण-पूर्वी कर्नाटक में सुबह-सुबह कोहरा पड़ने की संभावना है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • आंध्र प्रदेश में सुबह के समय कोहरा छा सकता है।

मौसम प्रणाली

  • दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में स्थित है।
  • साइक्लोनिक सर्कुलशन मध्य-क्षोभमंडल स्तरों तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 6 दिसंबर की शाम तक बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी पर एक दबाव में केंद्रित होने की संभावना है। आज इसके एक्टिव होने से कई राज्यों में मौसम बदलेगा।
  • साइक्लोनिक सर्कुलशन के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने, चक्रवाती तूफान में और तेज होने और 8 दिसंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी और आस-पास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।
  • इन 2 प्रणालियों के प्रभाव में, 6 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • IMD के अनुसार 7 दिसंबर की मध्यरात्रि से दक्षिण आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • 8 दिसंबर को इसकी तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है, अधिकांश स्थानों पर बारिश के साथ-साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • 9 और 10 दिसंबर को तमिलनाडु केरल आंध्र के कुछ क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।
  • 10 दिसंबर को आंतरिक तमिलनाडु में छिटपुट भारी वर्षा होगी।
  • एक अन्य प्रणली जल्द विकसित होगा, दरअसल ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 07 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

बिहार में शीतलहर

बिहार के कुल जिले में दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शीतलहर का दौर शुरू होने की संभावना तीव्र हो गई है। शाम ढलते ही पछिया हवा चलने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। जगह-जगह अलाव दिखने लगे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शीतलहर का असर दिख रहा। 15 दिसंबर के बाद बिहार के कई जिले में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। वही तापमान में तेजी से गिरावट भी रिकॉर्ड की जा रही है।

झारखंड में गिरा पारा

दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक झारखंड में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि दो-तीन दिनों तक दिसंबर में तापमान में गिरावट नहीं देखी जाएगी। मौसम शुष्क बना रहेगा अगले 2 दिन तक तापमान में कोई बड़े बदलाव के संकेत नहीं मिले हैं। रात के तापमान में वृद्धि देखने की भी संभावना है।

श्रीनगर में लुढ़का तापमान

जम्मू कश्मीर में मौसम तेजी से बदल रहा है। श्रीनगर में तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है मौसम में अब तक सबसे ठंडी रात जैसीनगर में रिकॉर्ड की गई है। समूचे कश्मीर में पारा शून्य के नीचे पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 8 दिसंबर तक धुंध छाई रहेगी। 9 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाके में सक्रिय होगा। जिसके कारण निचले इलाके में हल्की बर्फबारी की संभावना बढ़ रही है।

उत्तराखंड हिमाचल में भारी हिमपात

उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश में भी कई क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है जबकि अन्य क्षेत्र और पर्वतों की चोटी पर तेज बर्फबारी का सिलसिला जारी है। तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। मौसम के सितंबर के अगले सप्ताह से बदलने की संभावना जताई गई है।

अगले 5 दिनों तक आफत की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 8 दिसंबर को तमिलनाडु के विल्लुपुरम मायिलादउतुराई तंजावुर तिरुवरूर पांडिचेरी कराई कल में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बारे अगले 5 दिनों तक आंध्र प्रदेश रायलसीमा के 2 स्थानों पर अगले 24 घंटे में भारी बारिश देखने को मिलेगी। गरज चमक के साथ आंध्र प्रदेश में भी मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close