IMD Alert -राजधानी समेत कई क्षेत्रों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आने वाले हफ्ते में गिरेगा पारा, जाने पुर्वानुमान

Shri Mi
2 Min Read

IMD Alert-दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज यानी 13 जनवरी तक गिरते पारे से थोड़ी राहत तो मिली है लेकिन 14 जनवरी से एक बार तेज सर्दी वापसी करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 14 जनवरी तक इस महीने जमकर ठंड पड़ने वाली है। खासकर 16 से 18 जनवरी तक यह ठंड पीक पर रहेगी। इस दौरान लोग अपने घरों में भी ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा।

मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि अगले हफ्ते दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में शीत लहर चलने की संभावना है। इसके चलते रात का तापमान 4 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। जिससे लोगों को ठिठुरा देने वाली ठंड का अहसास होगा। ठंड के साथ ही घने कोहरा भी अगले हफ्ते सितम ढाएगा और लोगों को कांपने पर मजबूर कर देगा।

IMD के अनुसार दिल्ली में आज भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे शीत लहर से राहत रहेगी, हालांकि यह राहत अस्थाई ही है क्योंकि 14 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ विदा हो जाएगा। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और यूपी के कई इलाकों में 14 से 17 जनवरी के बीच घना कोहरा होने की संभावना है।

IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय के अनुसार फिलहाल उत्तर भारत में ठंड कुछ कम हो गई है। लेकिन 2 दिन बाद पूरे उत्तर भारत के तापमान में फिर से कमी आएगी। खासकर पंजाब, हरियाणा और पश्चिम राजस्थान के तापमान में सबसे ज्यादा कमी होगी। धीरे-धीरे पूर्वी राज्यों में भी तापमान घटेगा। इसके चलते शीतलहर दोबारा से आने की संभावना हैं। उत्तरी राज्यों में 15 जनवरी से शीतलहर की स्थिति बन सकती है। आने वाले 2-4 दिन हवाएं तेज होने के कारण कोहरे की स्थिति ज्यादा खराब नहीं होगी। हालांकि 15- 16 के आसपास घने कोहरे की भी आशंका है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close