IMD Alert: सर्दी के सितम के लिए रहिए तैयार, पारा 0 डिग्री सेल्सियस, ठंड से कांपा पूरा उत्तर भारत

Shri Mi
2 Min Read

Minimum Temperature Today : उत्तर भारत में हर दिन सर्दी बढ़ती ही जा रही है. कल क्रिसमस के दिन ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आज राजस्थान के चूरू में पारा 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आज राजस्थान के कई इलाकों में गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के लिए भी अलर्ट जारी किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

यूपी का क्या है हाल

मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद, नोएडा से लेकर मुरादाबाद तक जगह-जगह कोहरा (Fog) छाया हुआ है। मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे पश्चिमी यूपी में इस हफ्ते कड़ाके की ठंड पड़ेगी। त्तराखंड के मैदानी इलाके हरिद्वार में भी ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

READ MORE- Weather Update: नहीं मिलेगी ठंड से राहत! आने वाले दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी

पंजाब के जहां लगातार कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, वहीं यहां आज कई इलाकों में आज फिर दिन की शुरुआत प्रचंड कोहरे के साथ हुई। पंजाब के अमृतसर में आज न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कुछ ऐसा ही हाल देश की राजधानी नई दिल्ली का भी रहा। IMD ने बताया कि आज सफदरजंग में तापमान 5 डिग्री और पालम में 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।MD के अनुसार, पंजाब के बठिंडा और राजस्थान के बीकानेर में आज सुबह घना कोहरा था. यहां कई इलाकों में जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई। पंजाब के अमृतसर में विजिबिलिटी 25 मीटर और हरियाणा के अंबाला में विजिबिलिटी 50 मीटर थी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close