IMD Alert-कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश

IMD Alert, MP Weather Alert Today, School Holiday, IMD Alert,Monsoon update, Aaj Ka Mausam, मौसम, Heatwave,IMD Alert,IMD Weather Updates,Monsoon In North India,Monsoon Rains,Weather Update,Heatwave,Delhi NcrRain,ImdSkymet,मौसम का हाल,बारिश,तापमान,लू,दिल्ली एनसीआर,मौसम विभाग,,imd alert,IMD Weather Forecast,,IMD ,India Meteorological Department, Kerala, Uttar Pradesh, Weather News, chhattisgarh,

IMD Alert/छत्तीसगढ़ में तीन अलग-अलग सिस्टम हैं, जो अगले तीन दिनों तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश कर सकते हैं। वर्षा की संभावना कम है। अगले 24 घंटे में जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

Join WhatsApp Group Join Now

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। मानसून की बिदाई से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। मानसून की वापसी 10 अक्टूबर के आसपास होगी, इस​लिए कम बारिश वाले जिलों में आंकड़ा बढ़ सकता है।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

  • छत्तीसगढ़ में धूप-छांव वाला मौसम रहा।
  • रायपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई।
  • बलौदाबाजार, गरियाबंद ,बेमेतरा, धमतरी, महासमुंद ,जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, कोंडागांव , बलरामपुर राजनांदगांव, बस्तर, बीजापुर और दंतेवाड़ा में बारिश हुई है।

    छत्तीसगढ़ में अब तक 41 इंच बारिश हो चुकी है। बीते 24 घंटे में दुर्ग, बिलासपुर, बीजापुर, सूरजपुर में बारिश नहीं हुई। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश के 5 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हुई है, जबकि 14 जिलों में सामान्य और 6 जिले ऐसे हैं जहां कम बारिश हुई है।

    इन जिलों में औसत से ज्यादा बारिश

    • मुंगेली में 38 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।
    • बलौदाबाजार में 27 और रायपुर में 24 फीसदी ज्यादा बारिश हुई।
    • बस्तर के दो जिले बीजापुर में 27 और सुकमा में 20 फीसदी ज्यादा पानी गिरा।

    प्रदेश के इन 6 जिलों में हुई औसत से कम बारिश

    • सरगुजा जिले में 56 फीसदी कम वर्षा हुई है।
    • जशपुर में 39, सूरजपुर में 31, कोरिया में 22 और कोरबा में 20, दंतेवाड़ा में 23 फीसदी कम बारिश हुई है

    शहरों में पिछले 24 घंटे ऐसा रहा तापमान

    • रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है।
    • दुर्ग में 30.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 रह सकता है।
    • अंबिकापुर जिले में 30 डिग्री तापमान दर्ज किया। आज अधिकतम तापामन 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 रह सकता है।
    • पेंड्रा में अधिकतम तापमान 32.8 दर्ज किया गया। आज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है।
    • जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।

close