बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान में गिरावट

Shri Mi
1 Min Read

मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में गिरावट  शुरु होने के संकेत दिए है। इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल तापमान स्थिर बना हुआ है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। इससे रात में ठंड की स्थिति बनी हुई है। हालांकि दिन में उमस बनी हुई है। शाम 5.30 बजे दर्ज दिन भर के तापमान के मुताबिक प्रदेश में महासमुंद और  दंतेवाड़ा 30.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। बस्तर के बीजापुर, राजधानी और मुंगेली 29.5, कांकेर, राजनांदगांव 28 और जगदलपुर-नारायणपुर 27-27 डिग्री सेल्सियस पर रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि शनिवार से न्यूतनम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। इससे ठंड में बढ़ोतरी होने लगेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी ठंड की शुरुआत हो चुकी है। उत्तर की दिशा से ठंडी हवा भी आ रही है। हालाकि इसका जिले में अब तक नहीं दिखा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close