
रायपुर।दक्षिण-पश्चिम दिशा से आ रही हल्की नमीयुक्त हवा के कारण प्रदेश में सभी संभागों में रात का तापमान बढ़ने से ठंड कम हो गई है। ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री तक ज्यादा है। पिछले 24 घंटे के दौरान जगदलपुर में रात के तापमान में काफी वृद्धि हुई है। उत्तर और ऊत्तर-पश्चिमी भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही हैऔर ज्यादातर जगहों पर कोहरा भी छाने लगा है।
इसके विपरीत प्रदेश में ठंड घटने लगी है। रात के तापमान में लगातार वृद्धि के कारण ठंड कम होने के साथ-साथ अब हल्की गर्मी भी महसूस होने लगी है।दिन में भी तापमान सामान्य से ज्यादा है।