चक्रवात से 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, गरज चमक की चेतावनी, इन राज्यों में सर्दी की दस्तक, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
9 Min Read

मौसम में (Weather update) बदलाव का सिलसिला शुरू है। दरअसल कई राज्यों में बारिश से हाल बेहाल है। IMD Alert ने एक बार फिर से 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राज्य में असम मेघालय मणिपुर नागालैंड भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली की हवा को काफी खराब करार दिया गया है। हालांकि चक्रवाती तूफान सी तरंग की वजह से हवा थोड़ी साफ हुई है। बिहार झारखंड में भी चक्रवाती तूफान का असर नजर आ रहा है। कुछ जगह पर तापमान में गिरावट के साथ तेज हवाएं चल रही है। साथ ही बूंदाबांदी का दौर भी जारी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दिवाली पर जब हर साल राष्ट्रीय राजधानी पटाखे पराली के प्रदूषण से जूझ रही थी। दिल्ली की हवा बेहद प्रदूषित हो गई थी। IMD Alert की मानें तो कई सारे मौसमी प्रणाली एक साथ आने से दिल्ली की हवा साफ हुई है। कई हजार किलोमीटर दूर मेघालय और बांग्लादेश में जो चक्रवर्ती तैयार हुए हैं। उसे दिल्ली की हवा को साफ करने में बड़ी भूमिका देखने को मिली है।

चक्रवाती सिस्टम समंदर से ऊंचाई पर विकसित हुआ है। जिसके कारण प्रदूषण के कारण खत्म हो गए हैं। इसी कारण मेघालय की राजधानी शिलांग और दिल्ली के ऊपर एक एल्टीट्यूड निर्मित हुआ था। जिसके कारण दिल्ली की हवा साफ हो गई है।

उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव

उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव दिख रहा है। लगातार तापमान में गिरावट जारी है तेज हवा चल रही है। कई जिलों में मौसम विभाग में बूंदाबांदी अलर्ट जारी किया है। उसे भी तूफान के कारण कोहरे और धुंध में वृद्धि देखी। जा रही है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने तापमान की और अधिक गिरने की चेतावनी जारी की है।

बिहार में तूफान सीतरंग का असर

बिहार में तूफान सीतरंग का असर देखने को मिल रहा है। जिले में बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के कारण बांग्लादेश के समुद्री तट में भारी बारिश से देखने को मिली है। देश के पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व के राज्य पर भी इसका असर दिख रहा है। चक्रवात का असर बिहार में भी नजर आ रहा है। तूफान के कारण 26 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम और भी शुष्क बना रहेगा। मौसम में बदलाव की संभावना भी जताई गई है।

किशनगंज सुपौल अररिया कटिहार भागलपुर बांका जमुई मुंगेर खगड़िया जिले में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। रात के तापमान में 3 फ़ीसद की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। सुबह और शाम ठंड और कोहरे की दस्तक से मौसम पटा हुआ है।

झारखंड में बारिश की संभावना

झारखंड में महापर्व छठ पर मौसम बदलने वाला है। इस सप्ताह सुबह से ही कोहरे और धुंध दिखाई दे रहे हैं। मौसम और उसको होगा बाद में आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्टूबर को आसमान के साथ रहने की चेतावनी जारी की है।

हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना से इनकार किया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 31 अक्टूबर तक तापमान में गिरावट देखी जाएगी। 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। सबसे अधिक वर्षा 8.2 मिलीमीटर धनबाद में रिकॉर्ड की गई है। सर्वाधिक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया है। राज्य के उत्तरी पूर्वी हिस्से में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। धनबाद से सहरसा जामताड़ा गिरिडीह देवघर दुमका गोड्डा पाकुर साहिबगंज जिले में तेज हवा आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

मौसमी प्रणाली

  • अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, उत्तरी अरुणाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
  • लद्दाख और सिक्किम में गरज के साथ छिटपुट बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
  • असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ रहे हैं

राजस्थान में लगातार सर्दी में वृद्धि 

राजस्थान में लगातार सर्दी में वृद्धि देखी जा रही है। सीकर और चूरू में रात सबसे सर्द रिकॉर्ड की गई है। तापमान में गिरावट जारी है। शेखावटी एनसीआर में इस बार सर्दी का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। अधिक सर्दी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर पश्चिमी हवा से सर्दी का असर और अधिक तीव्रता से बढ़ेगा। रात का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है वहीं चूरू में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

नवंबर के शुरुआती सप्ताह में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बनने की संभावना जताई गई है। जिसके कारण जम्मू कश्मीर लद्दाख एरिया में इसके सक्रिय होते हैं। इसका असर कई राज्य पर पड़ेगा। वहीं मैदानी इलाके में स्थिति और अधिक होगी। अधिक से अधिक तापमान गिरेगा और सर्दी में इजाफा देखने को मिलेगा।

7 जिले में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है। सीकर हनुमानगढ़ चित्तौड़गढ़ करौली अरवल चुरू उदयपुर नागौर भीलवाड़ा और पिलानी में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

हिमाचल में 29 अक्टूबर तक मौसम साफ

हिमाचल में 29 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। ऊना में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम डिग्री तापमान 7:00 पर पहुंच चुका है। सोमवार की रात में न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा की केलांग 0.4 कल्पा में तीन, मनाली में छह, सोलन में 8.7, शिमला में 10 और धर्मशाला में 12 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

सीतांग के अवशेष के कारण कुछ छिटपुट वर्षा

अरुणाचल प्रदेश और असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को चक्रवाती तूफान सीतांग के अवशेष के कारण कुछ छिटपुट वर्षा हो सकती है।

लद्दाख में गुरुवार, 27 अक्टूबर तक अलग-अलग बारिश या बर्फबारी संभव है। दक्षिणी प्रायद्वीप में, एक ट्रफ के कारण सप्ताहांत में बारिश बढ़ सकती है।

पर्वतों पर बर्फबारी

उत्तराखंड हिमाचल के पर्वतों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह शाम हो रही ठंड से स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है। तापमान न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। जल्द इसके और गिरने की संभावना जताई गई है। प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

MP : कोहरे सहित धुंध की दस्तक 

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी मौसम लगातार बदल रहा है। पर्वतों पर हो रही बर्फबारी से नाम हवा तेजी से मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से भी तेजी से राज्यों में प्रवेश कर है। जिससे कोहरे सहित धुंध की दस्तक देखने को मिलेगी।

दक्षिणी राज्य में भी हल्की बूंदाबांदी

दक्षिणी राज्य में भी हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगा। कर्नाटक तमिलनाडु महाराष्ट्र में तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग ने तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही कोहरे धुंध की दस्तक देखने को मिलेगी। गुलाबी ठंड की दस्तक से इस बार ठंड के अधिक पड़ने की संभावना जताई गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close