IMD Alert: 9 राज्यों में 10 जनवरी तक बारिश,कोल्ड वेव का रेड अलर्ट,जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
8 Min Read

IMD Alert : देश के मौसम में पल-पल बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लगातार गिर रहे तापमान के कारण एक तरफ जहां शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में कोहरे से मौसम पटा हुआ है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मध्यप्रदेश में मावठ गिरने की चेतावनी जारी कर दी गई है जबकि केरल सहित दक्षिण राज्यों में बूंदाबादी का असर जारी रहेगा। 2 दिन में नया सिस्टम एक्टिव होने की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश बिहार के कई जिलों में सर्द हवाओं का रिजल्ट जारी किया गया है। जबकि दिल्ली सहित गुजरात राजस्थान और हरियाणा पंजाब में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए शहर को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। पर्वतों पर बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Today Weather Update: अभी 24 घंटे के बाद पंजाब, हरियाणा, उतरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली के कुछ हिस्से में घना कोहरा छाए रहने का असर जताया गया।  इसके साथ ही मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्से में कोल्ड डे से भीषण कोहरे की स्थिति देखने को मिल सकती है।

Today Weather Update: उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण शीतलहर बढ़ गई है। दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब हरियाणा और पूरे मैदानी भाग को दिखाई देगा। दिल्ली में मंगलवार को भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। जिससे हम तापमान गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस आ गया जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दिल्ली में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। कड़ाके की ठंड बढ़ने के साथ ही बर्फीली हवा के कारण सप्ताह के अंत तक शीतलहर की स्थिति भयानक रहेगी। 2 दिन तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। 4 दिन तक मौसम विभाग द्वारा घने कोहरे और बर्फीली हवाओं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इन क्षेत्रों में मौसमी अलर्ट जारी

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
  • अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी की संभावना है।
  • उत्तर भारत और मध्य भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत के छिटपुट स्थानों पर सुबह-सुबह घना से बहुत घना कोहरा संभव है।
  • पंजाब, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति का अनुमान है।
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है।

पंजाब हरियाणा में शीत लहर

IMD Alert :पंजाब हरियाणा में बुधवार को कड़ाके की ठंड बढ़ने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से बताया जा रहा है। कोहरे की घनी है। दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गया है। इन दोनों राज्यों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही चेतावनी देते हुए जारी किया गया। 3 दिन तक दोनों राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा।पिछले 24 घंटों में पंजाब और दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में कई जगहों पर शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति देखी गई है। आज के लिए पंजाब के गुरदासपुर, फिरोजपुर, लुधियाना, बरनाला, पटियाला, मनसा, कपूरथला, फरीदकोट और मुक्तारा और सिरसा, फतेहगढ़ साहिब, जींद, कुरुक्षेत्र, हिसार, अंबाला, रेवाड़ी में आज के लिए जिला-स्तरीय अलर्ट जारी किए गए हैं।

गुजरात राजस्थान के लिए 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी 

IMD Alert :गुजरात राजस्थान के लिए 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। चेतावनी जारी कर दी गई। हनुमानगढ़ सीकर चुरु माउंट आबू के साथ-साथ जयपुर और अन्य जिलों में भी सर्द हवाओं का शीतलहर जारी किया गया है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया। 11:00 बजे तक घना कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी ना के बराबर देखी जाएगी। धौलपुर करौली सीकर चूरू हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया जबकि जयपुर अजमेर बीकानेर सहित 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया।

पहाड़ों पर हिमपात की चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके कारण पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी। असर मैदानी इलाकों पर दिखेगा। हवाओं के कारण आवागमन सेवा बाधित हो रही है। उत्तराखंड में पहाड़ों पर ऊंची चोटी पर कुछ बर्फबारी होने से मैदान में कोहरे के साथ बर्फीली हवा चलेगी। तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। अधिकांश हिस्से में धूप खिली रहेगी। हालांकि धूप मैं विजिबिलिटी काफी कम नजर आएगी।

हिमपात का अलर्ट जारी

हिमाचल उत्तराखंड सहित पश्चिमी जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख आदि में छह के पास भारी हिमपात का अलर्ट जारी कर दिया गया है। गिलगित बालटिस्तान मुजफ्फराबाद लद्दाख में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। बिलासपुर हमीरपुर ऊना में शीतलहर और 2 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 8 जनवरी को हिमाचल में और 7 जनवरी को उत्तराखंड में हिमपात के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम और हरसिल में बर्फबारी हुई है जबकि यमुनोत्री और जानकी चट्ठी समेत कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे।

पूर्वी राज्य में बर्फबारी बारिश की चेतावनी

असम मेघालय मणिपुर अरुणाचल प्रदेश  आदि राज्यों में तापमान में गिरावट देखी जाएगी। इसके साथ ही बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है जबकि शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विजिबिलिटी पहुंची शून्य

राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड सहित कई इलाकों में हाड कापने वाली ठंड पड़ रही है। विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गया है ।आम जीवन और यातायात प्रभावित हो रहे हैं। कई ट्रेनें लेट हो रही है। इसके अलावा कई उड़ानों को भी रद्द किया गया है।

दक्षिणी राज्य में बारिश का येलो अलर्ट

आंध्र प्रदेश, तमिल नाडु, निकोबार दीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन क्षेत्रों में छाएगा घना कोहरा

हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, असम, त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में भी आज शीतलहर की चेतावनी जारी करते हुए घने कोहरे जाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान में कोहरे का पहला ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। 8 जनवरी तक कोहरा छाया रहेगा। फतेहपुर में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस में पहुंच गया है जबकि विजिबिलिटी 25 मीटर रह गई है। शेखावटी और चूरू में भी पारा माइनस में रिकॉर्ड किया गया है। खेतों में फसलों पर बर्फ की ओस जमने लगी है।

इनमें कोल्ड डे की चेतावनी

हरियाणा में कोल्ड डे  की चेतावनी जारी की गई है। शीतलहर से हरियाणा में तापमान लगातार गिर रहा है। हिसार में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब दिल्ली के कुछ क्षेत्र सहित अन्य राज्यों में भी चेतावनी जारी कर दी गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close