IMD Alert : 15 राज्यों में बारिश के आसार,पश्चिमी विक्षोभ-साइक्लोन का असर, जानें मौसम पूर्वानुमान

Shri Mi
8 Min Read

IMD Alert: मौसम में बड़े बदलाव हो रहे। फरवरी में गर्मी और शुष्क मौसम के बीच मार्च में एक बार फिर से मौसम करवट बदल चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह-सुबह ठंडी हवाएं चल रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली सहित दिल्ली एनसीआर में आज बारिश की संभावना जताई गई है। वही पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। मैदानी इलाके में तापमान में कमी देखी जाएगी। उत्तर प्रदेश, बिहार सहित बंगाल के इलाकों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMD Alert:मौसम विभाग के मुताबिक गाजियाबाद, इंदिरापुरम, करनाल, रोहतक, हस्तिनापुर सहित आसपास के इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई। उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादलों के आवागमन के साथ तेज हवाएं चलेंगी। उसके साथ ही की संभावना जताई गई है। पश्चिम हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कई स्थानों पर तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल, बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान में कमी देखी जाएगी। तेज हवाएं चलेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तापमान में कोई खास फेरबदल की स्थिति नहीं है। नोएडा में न्यूनतम तापमान में कमी देखी जाएगी जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकते हैं।

हरियाणा पंजाब में आज बारिश की चेतावनी

हरियाणा पंजाब में आज बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हरियाणा पंजाब के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चली। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मैदानी इलाकों में ठंड की छुट्टी और गर्मी की एंट्री हो गई है। हालांकि कई जगहों पर तापमान 40 सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम का मिजाज अभी भी सर्द बना हुआ है। कुछ जगह पर गुलाबी ठंड का अनुभव हो रहा है। फिर भी इन दिनों तक बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय 

एक राजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम ने करवट बदलने के आसार जताए गए हैं। वैसे सक्रियता के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छा रहे हैं। बर्फबारी की संभावना भी बढ़ गई है।

पर्वतों पर हिमपात

गिलगित, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर,  लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों पर भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है जबकि निचले इलाकों पर और तलहटी में भारी बारिश और मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम अलर्ट

  • हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश या हिमपात होगा।
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल-माहे में छिटपुट बारिश हो सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ व्यापक बारिश या हिमपात हो सकता है।
  • उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में छिटपुट बारिश हो सकती है

पूर्वोत्तर के राज्य में तेज हवा, बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में तेज हवा चलने के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी 

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। पूरे सप्ताह येलो अलर्ट जारी किया गया। पहाड़ों पर बर्फ गिरने के बाद एक बार फिर से लौट आई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात देखने को मिल जाए। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शिमला में 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि केलांग किन्नौर कुल्लू सही चंबा और लाहौल स्पीति में हिमपात देखने को मिले। रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम के अनुकूल बना हुआ है।2 मार्च से 7 मार्च तक छह जिलों में भारी बारिश और तेज हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि 2 और 4 मार्च को मैदानी और मध्य इलाके में बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। पहाड़ी जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश और देहरादून समेत अन्य मैदानी इलाकों में बादल छाए हुए ठंडी हवाएं चल रही है। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग द्वारा 4 मार्च तक 8 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है ।उत्तरकाशी चमोली देहरादून टिहरी पौड़ी रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना जताई गई है। ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 3500 मीटर ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम

  • पिछले 24 घंटे के दौरान गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मध्यम बारिश और बर्फबारी रिकॉर्ड की गई।
  • पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने का सिलसिला शुरू होगा।
  • दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।
  • तटीय और आंतरिक तमिलनाडु हिमालय पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम

  • अगले 24 घंटे के जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात की संभावना जताई गई है।
  • दक्षिण तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, असम, अरुणाचल प्रदेश ,अंडमान निकोबार दीप समूह में हल्की और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
  • उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब के उत्तरी भाग में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जारी की गई है।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close