IMD Alert-10 राज्यों में बारिश, 7 में शीतलहर, कोल्ड वेव-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट,जाने पूर्वानुमान

Shri Mi
12 Min Read

IMD Alert- देश में पल-पल मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कुछ राज्य में जहां बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कई राज्य में कड़ाके की धूप देखने को मिलेगी। हालांकि शाम में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा सात राज्यों में आसमान में बादल छाए रहेंगे पर्वतों पर बर्फबारी बढ़ेगी। हिमपात की संभावना के बीच पर्वतीय राज्यों में बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके अलावा बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश सहित कई इलाकों में 15 जनवरी के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि शीतलहर और गोल्डविप की चेतावनी के बीच में घने कोहरे का अलर्ट भी जताया गया है। पूर्वी राज्यों में आवागमन सेवा बाधित रहेगी। पूर्वी राज्य में बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। पुणे और नासिक में भी न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है।

एंटीसाइक्लोनिक सिस्टम की वजह से मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी महाराष्ट्र सहित आसपास के इलाके में भूमि ठंडी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पैटर्न के उलट ने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि ठंडी हवाएं उत्तर मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्से पुणे, नासिक, जलगांव, अहमदनगर सर्दी को बढ़ा सकती है, आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बौछारों की भी संभावना जताई गई है। 12 जनवरी को पंजाब हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्से पर प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण का असर इन क्षेत्रों पर पड़ेगा।

दिल्ली में विजिबिलिटी 50 मीटर

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी हालांकि शीतलहर से कुछ राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मंगलवार को दिल्ली में कोहरे की मोटी चादर के बीच विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई है। आवागमन सेवा बाधित रहेगी। दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शीतलहर से राहत के आसार जताए गए हैं।

न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। फिलहाल तीन दिनों तक दिल्ली में राहत के आसार जताए हैं। हालांकि दिल्ली में घना कोहरा जारी रहेगा। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट देखी जाएगी। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। ठंड को देखते हुए दिल्ली में शीतकालीन अवकाश को 15 जनवरी तक के लिए बढ़ाया गया है।

उड़ीसा में शीतलहर का कहर जारी

उड़ीसा में शीतलहर का कहर जारी रहेगा। कुछ इलाके में विजिबिलिटी जीरो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है। झारखंड में 10 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर इन जिलों में जारी किया गया, उसमें गढ़वा के अलावा पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग शामिल है। 2 से 3 दिनों में इन क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती। हालांकि 15 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद आसमान साफ होंगे। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो कि उत्तर भारत में 4 दिनों तक शीतलहर से राहत के आसार जताए गए हैं। हालांकि इस दौरान इन क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। पंजाब हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी तापमान में गिरावट जारी है। पंजाब के भटिंडा में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस लुधियाना में 8 डिग्री सेल्सियस पटियाला में सात पठानकोट में 10 डिग्री सेल्सियस और गुरूदासपुर में 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। दरअसल न्यूनतम तापमान में जहां भारी गिरावट देखी जाएगी। वहीं शीतलहर के बीच भारी हिमपात और बारिश की भी संभावना जताई गई है। 15 जनवरी तक जम्मू कश्मीर सहित उत्तराखंड, लेह लद्दाख और हिमाचल में भारी बर्फबारी देखने को मिलेगी। देश के कई हिस्से में रेड और येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

मौसमी हलचल

  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, खासकर उत्तर-पश्चिमी जम्मू के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
  • उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा संभव है।
  • जम्मू और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है
  • जम्मू संभाग, पंजाब, हरियाणा, बिहार, असम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
  • तटीय ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी सुबह के समय कोहरे का अनुमान है।
  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है।

यूपी में रेड अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में लखनऊ में लगातार शीत लहर का प्रकोप बढ़ रहा है। भयंकर ठंड के बीच लोगों के सहारे बने हुए हैं घने कोहरे के बीच आज विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई है। 50 मीटर की विजिबिलिटी के बीच 15 जनवरी तक हल्की बूंदाबांदी की भी आशंका जताई गई है। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया। घने कोहरे और कोडवेव की भी चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 26 जिले में येलो अलर्ट भी जारी किया गया ।कानपुर मंडल लखनऊ अयोध्या हरदोई प्रयागराज हमीरपुर में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि इटावा को सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया है इटावा में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए गए हैं। 14 जनवरी के बाद कुछ स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

राजस्थान में सर्दी से राहत

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राजस्थान में सर्दी से राहत मिलेगी। राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में मंगलवार को तापमान में वृद्धि देखी गई है । ग्रामीण अंचल में सर्दी का असर कम रहा है तेज धूप के साथ चार-पांच दिनों से पड़े कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होती एक बार फिर से इन क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति निर्मित होगी। कुछ जगह पर बारिश की भी संभावना जताई गई है। 14 जनवरी से फिर से शीतलहर चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

हिमाचल उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

जोशीमठ में एक तरफ जहां जमीन कि दरारे घर आने का खतरा बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ बारिश की भी संभावना तेज हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आज जोशीमठ में बारिश और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण दरारें और अधिक गहरी हो सकती है। इसके साथ ही घने बादल के बीच बर्फबारी और कोल्ड वेव का सिलसिला जारी रहेगा।

उत्तराखंड के कई हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। 14 जनवरी तक बारिश का अनुमान जताया गया है। ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होती रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से 15 जनवरी तक लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दरारों में नमी और बढ़ेगी जिससे दरार बढ़ने की संभावना निर्मित हो गई है। इसी बीच उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि जो भी मकान खतरे में है उन्हें गिराया जा रहा है ।वहीं अभी तक 87 घरों के लोगों को विस्थापित कर दिया गया है।

हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश बर्फबारी का येलो अलर्ट 

हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का निचले और मैदानी भाग में बारिश की संभावना बढ़ गई है। मंडी कांगड़ा चंबा कुल्लू शिमला लाहौल स्पीति और किन्नौर जिले के कुछ भागों में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पर्यटकों के लिए भी एडवाइजरी जारी कर दी गई है। 15 जनवरी तक मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है जबकि बिलासपुर हमीरपुर कांगड़ा मंडी और सोलन के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है। आज रात से क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। शिमला में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस जबकि सुंदरनगर में 3.5 डिग्री सेल्सियस कुफरी में 6 डिग्री सेल्सियस सराहन में 6 डिग्री सेल्सियस पावटा साहिब में 7 डिग्री सेल्सियस, बारठी में 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है।

मौसम प्रणाली 

  • मौसम प्रणाली की बात करें तो पिछला पश्चिमी विक्षोभ पूर्व उत्तर पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ गया है
  • जबकि 10 जनवरी को सक्रिय हुए उत्तरी पाकिस्तान वैसे सिटी जम्मू कश्मीर पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ निर्मित हुआ है
  • इसके अलावा 14 जनवरी तक चक्रवर्ती परिसंचरण बनने की भी संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम

पिछले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाके में हिमपात और बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा अंडमान दीप समूह में भी हल्की बारिश देखने को मिली है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में शीतलहर में बढ़ोतरी हुई है जबकि पंजाब ह।रियाणा में कोल्डवेल देखने को मिले हैं। इसके अलावा दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित बिहार में घना कोहरा छाया रहा।

अगले 24 घंटे के दौरान बदलेगा मौसम

  • मुजफ्फराबाद लद्दाख जम्मू कश्मीर हिमाचल उत्तराखंड में हिमपात के साथ भारी बारिश और भारी हिमपात की संभावना जताई गई है।
  • अंडमान निकोबार दीप समूह में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है
  • राजस्थान में शीतलहर से राहत मिलेगी
  • यूपी बिहार में कोल्ड वेव के साथ घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है
  • पंजाब यूपी सहित हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा।
TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close