IMD Alert : 10 राज्यों में 9 फरवरी तक बारिश, 5 राज्यों में बर्फबारी, सर्द हवा कोहरे का असर,जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
9 Min Read

IMD Alert, Today Weather Update : उत्तर भारत में जहां दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। वही रात में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। सर्द हवा का दौर देखने को मिल सकता है। बिहार उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित हरियाणा, राजस्थान में रात को ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम प्रणाली सक्रिय हो रही है। जिसके कारण मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पर्वतों पर मध्यम हिमपात जारी रहेगी जबकि दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अलावा कई राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर राज्य में ट्रक की स्थिति निर्मित है जबकि दक्षिण भारत के राज्यों में डिप्रेशन निर्मित है। वही वेलमार्क लो प्रेशर एरिया में बदल जाने के साथ ही डिप्रेशन के कारण दक्षिणी राज्य में बारिश का कहर जारी रहेगा।

राजधानी दिल्ली में हल्की ठंड

.

IMD Alert-राजधानी दिल्ली में एक तरफ जहां दिन में कड़ी धूप देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ रात में तापमान में गिरावट का सिलसिला भी जारी है। तेज धूप निकलने के कारण मौसम में नमी कम हो रही है। तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। सर्द हवा का झोंका शाम होते ही लोगों को परेशान कर रहा है। 4 फरवरी तक मौसम में गर्माहट अधिक रहेगी। हालांकि मध्यम स्तर की हवा चलने के कारण हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि रविवार को आसमान साफ रहेगा तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गई है। फिलहाल किसी भी सक्रिय है। मौसम प्रणाली का असर देखने को नहीं मिलेगा। वहीं दिल्ली एनसीआर में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

मौसम प्रणाली

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ व्यापक बारिश की संभावना है।
  • अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट हिमपात/बारिश की उम्मीद है।
  • केरल – माहे में गरज के साथ बारिश की उम्मीद है।
  • बिजली गिरने की संभावना के साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बारिश की संभावना है।
  • सिक्किम, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हिमपात/बारिश हो सकती है।
  • अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में एक-दो जगहों पर हिमपात/बारिश हो सकती है।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।

    उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव

    इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं 2 से 3 दिनों के विस्थापन में और अधिक गिरावट देखी जाएगी। हालांकि दिन के समय मौसम सुहावना बना रहेगा। लंबी गर्मी ने दस्तक दे दी है। डेढ़ महीने बाद दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया गया है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण रविवार को कोहरा देखने को मिला। हालांकि सोमवार को भी तापमान में को विशेष परिवर्तन नहीं होना है।

    न्यूनतम तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं रात का तापमान बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही है। जिसके कारण तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ हिस्से में सर्द हवा का झोंका लोगों को परेशान कर सकता है। हालांकि बारिश की संभावना से इनकार किया गया।

    बिहार झारखंड में तापमान में गिरावट

    IMD Alert-दक्षिणी राज्य में हो रही बारिश का असर बिहार झारखंड सहित बंगाल आदि राज्यों पर देखने को मिल रहे। पटना से में 16 जिलों में तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। बिहार में एक बार फिर से ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है और 40 घंटे तक बिहार में कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिन जिलों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। उसमें सारण गोपालगंज सीतामढ़ी मधुबनी मुजफ्फरपुर दरभंगा वैशाली शिवहर समस्तीपुर और सिवान में कोहरे का भी पूर्वानुमान जारी किया गया। इसके अलावा हल्के कोहरे पटना और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिलेंगे। 20 जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ का आगे बढ़ना बताया जा रहा है। अगले 4 दिनों तक उत्तर भारत के जिलों में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री तक हो सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    पर्वतीय राज्य में हिमपात

    पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रविवार और सोमवार को हिमालई इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जम्मू कश्मीर के अलावा गिलगित बालटिस्तान मुजफ्फराबाद उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ ऐसे में मध्यम बर्फबारी सहित निचले इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

    हालांकि जम्मू-कश्मीर और से सटे लद्दाख के हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा।  5 फरवरी की रात से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके पश्चिम हिमालय तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके कारण 7 फरवरी तक क्षेत्रों में मौसमी बदलाव दिखेंगे। क्षेत्रों में बर्फबारी सहित बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। 3 दिन तक बर्फबारी का संचयन अभी 30 -60 मीटर तक रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

    मौसम प्रणाली

    • भारत में फिलहाल तीन मौसम प्रणाली सक्रिय है। कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र निर्मित हुआ है। जिसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना जताई गई है। यदि ऐसा होता है तो दक्षिणी राज्य सहित आंध्र प्रदेश उड़ीसा पश्चिम बंगाल में बारिश देखने को मिलेगी । इसके कारण बिहार झारखंड सहित कई राज्य प्रभावित होंगे।
    • वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ पास फरवरी की रात पश्चिम हिमालय तक पहुंचने वाला है।
    • इसके अलावा एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी को पश्चिमी वाले तक पहुंचेगा। जिसके कारण मौसम में बड़े बदलाव हो सकते हैं। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित पंजाब हरियाणा राजस्थान और गुजरात के कई इलाकों पर इसका असर देखने को मिलेगा। हिमाचल उत्तराखंड सहित लेह लद्दाख और जम्मू कश्मीर में भी इसके कारण मौसम प्रभावित होंगे।

    अगले 24 घंटे के दौरान बदलेगा मौसम

    • अभी 24 घंटे में गिलगित पाकिस्तान मुजफ्फराबाद में दाग जम्मू कश्मीर में कुछ ऐसे में बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
    • इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय और कुछ हिस्से में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना जताई गई है।
    • दक्षिणी राज्य में दक्षिण तमिलनाडु केरल अंडमान निकोबार दीप समूह सहित माहे में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। बिजली गिरने की संभावना के साथ ही अंडमान निकोबार में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा तमिलनाडु पुडुचेरी और कराई कल में भी मौसम में बड़े बदलाव दिखेंगे।

    दक्षिणी राज्य में बारिश की चेतावनी

    श्रीलंका के पश्चिमी तट पर बीते दिनों डिप्रेशन में बदलाव हो गया है। जिसके लो मार्के प्रेशर एरिया में बदलने के कारण इस के कमजोर होने की संभावना जताई गई है। पांडिचेरी, तमिलनाडु, केरल में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं तमिलनाडु में आज भारी बारिश देखने को मिल सकती है। 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close