IMD Alert : 22 फरवरी तक 11 राज्यों में बारिश, उत्तराखंड-हिमाचल में अलर्ट, पर्वतों पर होगी बर्फबारी, UP-MP-बिहार सहित 8 राज्यों में बढ़ेगा तापमान, जानें IMD पूर्वानुमान

Shri Mi
7 Min Read

IMD Alert, Today Weather Update : देशभर के मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लगातार कई राज्यों में तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। वहीं कई राज्य में तेज हवाओं के कारण एक बार फिर से सर्दी का असर शुरू हो गया है। मौसम विभाग द्वारा मौसम बदलने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया। हालांकि मौसम विभाग ने इस बार उत्तराखंड में भयानक गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। उत्तर प्रदेश सहित बिहार में तापमान वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं मौसम शुष्क बना रहेगा जबकि राजधानी दिल्ली में बादलों का आवागमन जारी रहेगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

राजस्थान में मौसम बदल सकता है बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में तेजी से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दक्षिणी राज्यों में बूंदाबादी के अलावा पूर्वी राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। अंडमान निकोबार दीप समूह में भी आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले बीते 24 घंटे के दौरान असर उनके पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है। तेलंगना के कुछ हिस्से और विदर्भ में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है जबकि हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में सौराष्ट्र, कच्छ और जम्मू-कश्मीर गुजरात के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के मौसम प्रणाली की बात करें तो त्रिपुरा और बांग्लादेश के आस पास के एक हिस्से पर चक्रवाती हवा का कोण निर्मित हुआ है। साइक्लोनिक सरकुलेशन निर्मित होने की वजह से इसका प्रभाव असम, बांग्लादेश, त्रिपुरा सहित पूर्वी राज्यों पर देखने को मिल सकता है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 18 फरवरी से पश्चिम हिमालय पर पहुंचेगा। जिसके कारण बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।

वहीं इसका असर उत्तराखंड, हिमाचल, लेह लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में भी देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से इन क्षेत्रों में एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में 2 दिन का अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन आदि की समस्या को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। पांच जिलों के डीएम को अलर्ट पर रहने के निर्देश देते हुए हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए येलो और रेड अलर्ट जारी किया गया है। कड़ाके की सर्दी के 20 फरवरी में मौसम विभाग द्वारा पहाड़ों पर तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जताया गया। ऐसे में बर्फ बिगड़ने के आसार तेजी से बन रहे हैं। जिन 5 जिलों में चेतावनी जारी की गई है। उसमें उत्तरकाशी, चमोली के अलावा रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल है।

यूपी बिहार में बढ़ेगा तापमान

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण यूपी बिहार में बादलों का आवागमन जारी रहेगा। तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी देखी जाएगी लेकिन अधिकतम तापमान में हो रही। वृद्धि के कारण ही ह्यूमिडिटी बढ़ेगी। जिससे उमस आदि की समस्या से लोग परेशान रहेंगे। एक बार फिर से गर्मी के दस्तक शुरू होने वाली है।

तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर सहित अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा में एक सुबह कोहरे का प्रभाव बना रहा। हालांकि न्यूनतम का तापमान गया का रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

राजस्थान में 12 जिलों में तापमान जारी रहेगा। उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण परिवर्तन देखने को मिल सकता है । आगामी दिनों में राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में वृद्धि होगी। न्यूनतम तापमान चूरू में 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गए। जयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अजमेर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 9.6 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम अपडेट 

जम्मू कश्मीर मुजफ्फराबाद, गिलगित, बाल्टिस्तान, लद्दाख आदि में 3 दिन तक छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। 18 फरवरी से एक में नया पश्चिमी विक्षोभ शुरू होगा। 20 फरवरी तक इसकी वजह से बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी राज्यों में भी बारिश देखने को मिलेगी जबकि दक्षिणी राज्य में अंडमान निकोबार द्वीपसमूह सहित अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्व अनुमान जताया गया है लद्दाख में भी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम

जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद, गिलगित, बालटिस्तान, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम, पश्चिमी असम, अंडमान निकोबार दीप समूह के दक्षिण हिस्से में मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। उत्तराखंड में भूस्खलन और हिमस्खलन आदि की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर और मध्य भागों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी से तापमान गिरेगा बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। शिमला से धर्मशाला और बिलासपुर में न्यूनतम तापमान में कमी देखी जाएगी। महाशिवरात्रि के बाद मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलेगा। सुंदर नगर, मंडी , चंबा, कांगड़ा धर्मशाला , भुंतर, शिमला, डलहौजी, मनाली और केलांग में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।

महाराष्ट्र गोवा केरल कर्नाटक में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र कर्नाटक केरल तमिलनाड सहित देश के अन्य हिस्से में तापमान में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मार्च के पहले सप्ताह से ही उमस भरी गर्मी का अनुभव होने लगेगा। वही मौसम विभाग के मुताबिक इस साल गर्मी 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close