IMD Alert- 26 जनवरी तक 13 राज्यों में बारिश,कोहरे का ऑरेंज अलर्ट,जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
7 Min Read

IMD Alert : देश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भीषण ठंड सहित बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। दिल्ली में भी बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया गया जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। गुजरात, राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राजधानी दिल्ली में आज बारिश

IMD Alert-देश में एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आज राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वही पहाड़ों पर बर्फबारी का असर भी राजधानी दिल्ली पर दिखेगा। घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है। क्षेत्रों में होने वाली बारिश से तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी। एक बार और ठंड का नया रुख विकसित होगा।राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया । हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। चमक के साथ दिल्ली में कई इलाके में आज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है। तीन राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है इसके साथ ही सुदूर इलाकों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के 20 जिलों में अलर्ट जारी

बिहार में कड़ाके की ठंड का पूर्व अनुमान जताया गया है। बिहार के कई जिलों में हालांकि मौसम साफ बना रहेगा। वही 12 जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बांका को सबसे ठंडा जिला घोषित किया गया है जबकि पटना में हल्की धूप खिली हुई रही। बांका जिले में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि अभी और पारा गिरने की संभावना जताई गई है। बिहार के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। 2 से 3 दिनों के बीच कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं। 48 घंटे में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। विजिबिलिटी काफी लोगों की जाएगी।

राजस्थान में कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान

राजस्थान में ठंड का दूसरा दौर शुरू हो रहा है। फतेहपुर सहित सीकर, चूरू और करौली में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। कई जगह पेड़ पर बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई है। कड़ाके की सर्दी का दौर देखने को मिलेगा। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि सीकर और चुरू में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। करौली में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा हरियाणा के लुधियाना, अमृतसर में भी न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इन क्षेत्रों में भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है।

पूर्वी राज्य में बारिश सहित बर्फबारी

पूर्वी राज्य में बारिश सहित बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है 21 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है 23 और 24 को जम्मू-कश्मीर सहित हिमाचल उत्तराखंड में भी बर्फबारी देखने को मिलेगी। मध्य क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है 22 जनवरी से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके कारण पूरे जम्मू-कश्मीर सहित हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है मौसम खराब होगा प्रदेश भर में बर्फबारी देखी जा सकेगी। मौसम विभाग द्वारा 7 दिन तक इन क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसमी प्रतिक्रिया

  • हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट हिमपात या बारिश हो सकती है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम के कुछ हिस्सों में हिमपात या बारिश होने की संभावना है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में छिटपुट बारिश हो सकती है।
  • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट बर्फबारी या बारिश का अनुमान है।
  • अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हिमपात या वर्षा होने की संभावना है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में छिटपुट बारिश की संभावना है।

पहाड़ों पर बर्फ़बारी 

हिमाचल में 19 जनवरी से मध्य क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 26 जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा। इससे पूर्व दिसंबर महीने में बेहद कम बर्फबारी देखने को मिली है। केवल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरी है।26 जनवरी तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और हिमपात की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम प्रणाली

  • देश के मौसम पर नारी की बात करें तो 18 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी में तेजी आएगी।
  • सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों में पश्चिम ईरान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। इसके 20 जनवरी से 26 जनवरी की रात तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रको प्रभावित करने की संभावना है। ईरान की तरफ भी एक ट्रफ रेखा निर्मित हो रही है।

अभी 24 घंटे में बदलेगा मौसम

  • अगले 24 घंटे में राजस्थान, हरियाणा में गंभीर शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है।
  • दिल्ली पंजाब यूपी हरियाणा मध्य प्रदेश सहित बिहार राजस्थान के कुछ हिस्से में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
  • पूरी भारत और मध्य सहित उत्तर पश्चिम में हवा की दिशा में बदलाव हुआ है।
  • पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी।
TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close