IMD Alert: 12 जनवरी तक 6 राज्यों में बारिश, 5 में शीतलहर, पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
8 Min Read

IMD Alert, Today weather Update : देश में भीषण ठंड का कहर जारी है। दिल्ली भीषण ठंड और घने कोहरे के कारण कई हिस्सों में दैनिक तापमान में गिरावट जारी है। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान गिरकर 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। वहीं कई राज्यों में भारी हिमपात की चेतावनी जारी कर दी गई है। यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में कोल्ड वेव शीतलहर का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्से में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। पर्वतों पर हिमपात जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट और शीतलहर का पूर्वानुमान जारी किया गया है।दिल्ली में तापमान में 3 डिग्री से नीचे की गिरावट देखी गई है। 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली का तापमान खर्च कर 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया है। 2 साल के रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही 2021 में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस था।

कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं पश्चिमी विक्षोभ को इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है। 12 जनवरी तक दिल्ली में सर्दी का कहर जारी रहेगा।

यूपी के कानपुर में तापमान में भारी गिरावट

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भीषण ठंड के साथ ही सत्यापन में गिरावट का सिलसिला जारी है। 6 जनवरी को सीजन की सबसे ठंडी रात थी। अभी साल में ऐसी ठंडी पढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो ठंड में अभी और इजाफा होगा। हालांकि धीरे-धीरे धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा का असर दिख रहा है। जिसके कारण कब काफी बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 4 दिनों तक बनी रहेगी 4 दिन के बाद थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

राजस्थान में कड़ाके की ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी

राजस्थान में चुरू में एक बार फिर से तापमान 0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पिलानी को दूसरा सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किया गया है। ठंड में अभी और इजाफा होने की संभावना जताई गई है। करौली में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि सीकर में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके साथ ही राजस्थान और गुजरात के कई क्षेत्रों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। रविवार को जारी मौसम के आंकड़ों के अनुसार चुरू को राजस्थान का सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा झुंझुनू को भी सबसे ठंडा शहर माना गया है। वनस्थली और अंता में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

बिहार में पछुआ हवा का प्रभाव

बिहार में बर्फीली पछुआ हवा से ठंड और अधिक बढ़ गई है। रविवार को गया में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हाल के वर्षों में गया और का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा भागलपुर पटना मुजफ्फरपुर पूर्णिया दरभंगा सुपौल फारबिसगंज मोतिहारी में भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है जबकि छपरा में भी कोल्डवेव जारी किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान जताया है। 1 सप्ताह की ठंड के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पर्वतों पर हिमपात

जम्मू कश्मीर गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के ऊपरी इलाके में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी जारी है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पाकिस्तान और जम्मू और कश्मीर क्षेत्र पर बने रहने की वजह से इसका असर देखने को मिल रहा है। अब 10 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ हिमपात की संभावना जताई गई है।

वही लद्दाख जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के लिए 10 जनवरी को पश्चिमी हिमालय पर पहुंचने वाले पश्चिमी विक्षोभ का भयानक असर रहेगा। इसके अलावा उत्तराखंड में भी भारी बर्फबारी देखने को मिलेगी।

देशभर में मौसम प्रणाली

  • फिलहाल देश में तीन मौसम सिस्टम सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान विशेषज्ञ पश्चिम हिमालय पर निर्मित है।
  • गाने पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी को सक्रिय होगा इसके पश्चिमी हिमालय पर पहुंचने की संभावना जताई गई है।
  • बांग्लादेश के दक्षिणी हिस्से पर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र निर्मित है।

पूर्वी राज्य में बारिश की संभावना

असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम सहित अरुणाचल प्रदेश में हिमपात के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान में गिरावट का दौर जारी है शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 1 सप्ताह के बाद मौसम में भारी बदलाव दिखेगा।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

राजस्थान हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली में शीतलहर को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश के कुछ ऐसे और पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड उड़ीसा के अलग-अलग हिस्से में 5 दिन तक शीतलहर की स्थिति की भविष्यवाणी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे और धुंध की चेतावनी जारी करते हुए उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है जब कि त्रिपुरा और अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।

पिछले 24 घंटे के दौरान हुई घटना

  • तमिलनाडु आंध्र प्रदेश सहित जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश देखने को मिली है।
  • राजस्थान गुजरात के कुछ हिस्से में बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट देखी गई है।
  • जम्मू कश्मीर में भारी हिमपात हुए।
  • गंगा के मैदानी इलाके पर घना कोहरा छाया रहा पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश सहित बंगाल में घने कोहरे देखने को मिले हैं।
  • हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश पंजाब और राजस्थान सहित मध्यप्रदेश के कुछ हिस्से में कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।

मौसमी गतिविधियां

  • उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश या हिमपात हो सकता है।
  • हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में व्यापक हिमपात हो सकता है।
  • उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा संभव है।
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और त्रिपुरा में छिटपुट स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
  • बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग वर्षा की संभावना है।
TAGGED: , ,
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close