IMD Alert- कड़ाके की ठंड के बीच शुरू होगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Shri Mi
1 Min Read

IMD Alert-उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से लोगों को कड़ाके की ठंड सता रही है। जिसके बाद अब पश्चिम विक्षोभ ने उत्तर भारत में एंट्री कर ली है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश होने का आसार है। वहीं दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMD Alert- जानकारी के अनुसार, यह मौमस 20 से 26 जनवरी तक छाया रहेगा। जिसके चलते लोगों को ठंड का अहसास होगा लेकिन गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर में 23 से 25 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में 20 जनवरी से बारिश का दौर शुरू हो सकती है।

इन राज्यों में 23 से 26 जनवरी तक बर्फ पड़ने की भी आशंका है। राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और पंजाब के कई इलाकों में भी इसी अवधि में बारिश होने के अनुमान जताया गया है।देश के अन्य राज्यों की बात की जाए तो मेघालय, त्रिपुरा, ओडिशा और असम में 20-21 जनवरी को घना कोहरा रह सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close