IMD Alert : पश्चिमी विक्षोभ सहित 3 चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, 20 राज्यों में 17 अक्टूबर तक भारी बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
8 Min Read

दिल्ली। बंगाल की खाड़ी (BOB) में एक अन्य सिस्टम तेजी से एक्टिव हो रहा है। जिसके कारण अन्य राज्य में एक बार फिर से बारिश (heavy rain) की दस्तक तेज होगी। हालांकि IMD Alert के अनुसार दिल्ली यूपी और मध्य भारत में जल्दी बारिश की गतिविधियों पर विराम लगेगा। इसके साथ ही मानसून (monsoon) के मध्य प्रदेश से विदाई देखी जाएगी। इसी बीच मौसम विभाग ने 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अरुणाचल प्रदेश में एक तरफ जहां चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश सिक्किम असम मेघालय नागालैंड मिजोरम त्रिपुरा बिहार झारखंड बंगाल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र गोवा कर्नाटक और अंडमान में भी भारी बारिश और गरज चमक की चेतावनी जारी कर दी गई है। उत्तराखंड तेलंगना में भी बुरा बाद ही देखने को मिल सकती है। वहीं दिल्ली में भी मौसम सुहावना बना रहेगा।

नई दिल्ली में बूंदाबांदी का दौर

नई दिल्ली में मौसम में बदलाव दिखेगा दरअसल तापमान में 4 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। इसके अलावा गरज चमक और बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों को सतर्क और सचेत रहने की सलाह दी गई है। 15 अक्टूबर तक इन क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण मौसम में हाल बेहाल कर रखा है। 15 अक्टूबर तक इन क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और चक्रवाती हवाओं के परिसंचरण के कारण तेज बारिश की गतिविधि देखने को मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जबकि 2 दिन के बाद बारिश की गतिविधियों में पूर्ण रुप से विराम लग जाएगा। वहीं तापमान में वृद्धि भी देखने को मिलेगी।मौसम विभाग में एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना से अलर्ट रहने की चेतावनी भी जारी की है। यूपी के कई जिले में आज स्कूलों को बंद रखा गया है। वहीं बिहार में भी भारी बारिश का दौर जारी है।

उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लखनऊ में लगातार हो रही बारिश से जल जमाव की स्थिति हो गई है। आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। बदायूं, प्रतापगढ़, कानपुर देहात, सीतापुर, फतेहपुर, लखनऊ, कन्नौज, हमीरपुर, बिजनौर, नवाबगंज और मेरठ में भारी बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की गतिविधि में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। हालांकि 2 दिन के बाद इन गतिविधियों पर विराम लग जाएगी।

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार के 5 जिलों में आज गरज चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस बार सुबह में देर से ठंड की दस्तक देखने को मिलेगी। कई जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। अक्टूबर महीने के 17 तारीख तक मानसून का असर देखने को मिलेगा। हालांकि 17 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई तय मानी जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की वजह से तापमान में नमी बनी हुई है। उस लिहाज से ठंड के दशक में देरी होने की संभावना जताई गई है। पटना के अलावा पूरे राज्य में वज्रपात और गरज चमक की संभावना बनी हुई है। किशनगंज पूर्णिया कटिहार भागलपुर बांका में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम प्रणाली

  • दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वापसी रेखा उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम और भरूच से होकर गुजर रही है। अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।
  • इस बीच, एक पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में लगभग 68°E के साथ 25°N के उत्तर में चलता है, जबकि एक चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा और इसके पड़ोस पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी तमिलनाडु और उसके आस-पास बना हुआ है, जबकि एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर-पूर्व राजस्थान की ओर जाती है।
  • नतीजतन, 11 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट भारी बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने के साथ व्यापक रूप से व्यापक हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

उड़ीसा झारखंड बंगाल में चक्रवाती तूफान बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड सहित बंगाल और उड़ीसा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उड़ीसा में चक्रवात की संभावना जताई गई है। उड़ीसा सरकार के बारे तो मौसम विभाग की तरफ से अधिकारियों को चक्रवात के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है। राज्य स्तरीय चक्रवात को लेकर एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। अक्टूबर और नवंबर के बीच गंभीर चक्रवाती तूफान का सामना करना पड़ सकता है।

झारखंड के गुमला और सिमडेगा से ही संथाल परगना के कई इलाकों में आज भारी बारिश देखने को मिलेगी इसके अलावा गरज चमक का अलर्ट भी जारी किया गया लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है। 48 घंटे में तेज हवा के साथ अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।बंगाल में आज बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कई क्षेत्रों में गरज चमक का अलर्ट भी जारी किया गया है।

हरियाणा पंजाब में बारिश

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्से में मंगलवार को तापमान में गिरावट सहित बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर झारखंड में देखने को मिलेगा। इसमें मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेंगे। 15 अक्टूबर के बाद कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिलेगी।

मध्य भारत सहित महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में दिन में उसकी स्थिति रहेगी। 24 घंटे में भोपाल में आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इंदौर के अलावा रीवा शहडोल जबलपुर उज्जैन भोपाल नर्मदा पुरम चंबल संभाग में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया। भारी बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री कम 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

इसके अलावा महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ सहित गोवा और केरल कर्नाटक तमिलनाडु आंध्र और अन्य राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। वज्रपात सहित इन क्षेत्रों में तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा रात्रि में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close