मेरा बिलासपुर

IMD Alert: 5 फरवरी तक 10 राज्यों में बारिश, सक्रिय हुआ एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ, जानें पूर्वानुमान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMD Alert, Today Weather Update : देश के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव दिखेगा। दरअसल कल से मौसम में भारी बदलाव की संभावना जताई गई है। 2 दिन दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही लखनऊ गाजियाबाद में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है जबकि उत्तर पश्चिम राज्य में बारिश से लोगों को राहत मिल गई है। हालांकि दक्षिणी राज्य में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होगा जबकि लेह लद्दाख, जम्मू कश्मीर सहित उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। हालांकि हिमाचल में बर्फबारी की संभावना से इनकार किया गया है।

इधर राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में आज कोहरे से राहत मिलेगी। शीतलहर आदि की संभावना से इनकार किया गया। इसके साथ ही बादलों का आवागमन जारी रहेगा। 2 फरवरी को एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय पर पहुंचने की संभावना जताई गई है।

राजधानी दिल्ली में आज 1 फरवरी को तेज हवा चलने के आसार जताए गए हैं। 2 फरवरी तक मौसम विभाग की माने तो तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। कोहरे से राहत मिलेगी। हालांकि दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव दिखेगा। 5 फरवरी के बाद दिल्ली में तापमान में वृद्धि भी देखी जाएगी। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है ।

अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सर्द हवाओं के कारण राजधानी में मौसम ठंडा बना हुआ है। कुछ जगह पर बादल छाए हुए। हालांकि वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार हो रहा है। बारिश की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना जताई गई है। हालांकि गुरुवार तक यह सिलसिला जारी रहने वाला है।

  • दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
  • अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल और माहे में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।
  • दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट बारिश या बर्फबारी का अनुमान है।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
    हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश या हिमपात की संभावना है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग वर्षा हो सकती है।

UP-आसमान में बादल 

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम साफ होने लगा है। कई जिलों में आसमान में बादल छा गए हैं। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया। 2 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके क्षेत्र पर बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसके कारण हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश देखने को मिलेगी। जिसका प्रभाव उत्तर प्रदेश पर पड़ेगा।एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

बिहार झारखंड बंगाल में तापमान में वृद्धि

बिहार झारखंड बंगाल में एक बार फिर से गर्मी का सिलसिला शुरू होगा। दरअसल तापमान में वृद्धि शुरू हो गई है। वहीं तेज खिली धूप के कारण धीरे-धीरे ठंड का दौर समाप्त हो रहा है। बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे।

राजस्थान में घना कोहरा

पिछले कुछ दिनों हुई बारिश के बाद राजस्थान के अधिकांश हिस्से में घना कोहरा छाया हुआ है। आम जनजीवन प्रभावित हो रहे हैं। विजिबिलिटी काफी लो भी है। राज्य के अधिकांश क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ है। जयपुर के हवाई अड्डे पर दृश्यता 50 मीटर रिकॉर्ड की गई है। वहीं राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित है। राजस्थान में 4 दिन तेज सर्दी पड़ने का पूर्वानुमान जताया गया कई शहरों में पारा 6 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। अजमेर, उदयपुर, बाड़मेर, जोधपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं माउंट आबू में 4 दिन से एक बार फिर से तापमान माइनस में पहुंच गया। यहां फिर से बर्फ जमने लगी है। फिलहाल मौसम को साफ होने में 3 से 4 दिन लगने का पूर्वानुमान जताते हुए तेज हवा से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दक्षिणी राज्य में बारिश की चेतावनी

दक्षिणी राज्य में एक बार फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण तमिलनाडु के अलावा अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु , पुडुचेरी कराई कर लक्ष्यदीप में  गरज चमक, छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया गया है।

पूर्वी राज्य में भी गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान

अरुणाचल प्रदेश अलावा के अलावा हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम ,आंध्र प्रदेश सहित रायलसीमा चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से में बारिश और हिमपात की संभावना जताई गई है जबकि लक्ष्य दीप में भी गरज चमक के साथ में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में भी आज बारिश की चेतावनी जारी की गई।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker