IMD Alert:20 राज्यों में 28 अप्रैल तक बारिश, वज्रपात-आंधी का अलर्ट, सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ,जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
8 Min Read

IMD Alert, Today Weather Update : देश में फिर से मौसम बदल गया है। कई राज्य में लगातार बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। संपूर्ण भारत में कई राज्य में बारिश भी देखने को मिल रही है। मध्यप्रदेश में आगे मौसम शुष्क बना रहेगा जबकि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक आंध्र और तेलंगाना में 22 से 26 अप्रैल के बीच भारी बारिश सहित गरज चमक की भी चेतावनी जारी कर दी गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पूर्वी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। इसके अलावा दक्षिणी राज्यों में भी गरज चमक और बारिश की स्थिति जारी रहेगी। बिहार, झारखंड सहित पश्चिम बंगाल उड़ीसा में भी तापमान में गिरावट के साथ आसमान में बादल छाए हुए हैं। तेज ठंडी हवा चल रही है। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

  • पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के हिस्से पर एक चक्रवाती हवा के क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है।
  • एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र तमिलनाडु पर निर्मित हुआ है
  • जबकि एक रेखा उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक पहुंच रही है।
  • इसके अलावा एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश पर निर्मित हुआ है। जिसके कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम की चेतावनी

  • अगले 24 घंटे के दौरान आंध्र प्रदेश उड़ीसा के कुछ क्षेत्र सहित केरल, तमिलनाडु, उप हिमालई पश्चिम बंगाल और सिक्किम के क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • गंगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा के कुछ हिस्से सहित पूर्वोत्तर राजस्थान और राजधानी दिल्ली के कुछ ऐसे में आज हल्की बारिश सहित गरज चमक और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई।
  • पर्वतीय राज्य को लेकर अलर्ट जारी करते हुए हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड के कुछ क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई गई है
  • जबकि अगले 5 से 7 दिनों तक देश के किसी भी हिस्से में लू की स्थिति से इनकार किया गया है।
  • पूर्वोत्तर भारत और तेलंगना के कुछ हिस्से में मध्यम बारिश के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

हरियाणा में बारिश की संभावना

हरियाणा में आज गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में 3 फ़ीसदी गिरावट के साथ ही गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही भिवानी, रोहतक, जिंद, सोनीपत, पानीपत में बारिश की संभावना के साथ में मेघ गर्जन कभी अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में बारिश की चेतावनी

यूपी के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हाथरस, अलीगढ़, मथुरा सहित आगरा जिला में बादल की गरज चमक के साथ बारिश गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा तापमान में 5 से 7 फीसद की गिरावट देखने को मिल सकता है। 4 संभागों सहित कई जिले में आंधी की चेतावनी जारी की गई।

दिल्ली-एनसीआर में अचानक से मौसम बदल गया

दिल्ली एनसीआर में अचानक से मौसम बदल गया है। दिल्ली में कई इलाकों में अचानक बारिश शुरू हो गई है। गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम में तेज हवा चलने के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश का दौर फिलहाल 3 से 4 दिनों तक जारी रहने वाला है। शनिवार को आकाश में शाहपुरा तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल गर्मी से राहत मिल रही है। शाम होते ही हवा चलने का दौर शुरू हुआ है। 8:30 बजे तक दिल्ली में बारिश का मौसम बन गया था। कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की गतिविधि देखने को मिली है। फिलहाल तीन दिन तक यह सिलसिला जारी रहने वाला है। रविवार सोमवार मंगलवार को भी मौसम में बड़े परिवर्तन की उम्मीद जताई जा रही है।

हीटवेव की संभावना से इनकार

सभी राज्य में स्थिति बेहतर हो गई है। हीटवेव की संभावना से इनकार किया गया। बिहार समेत कई राज्यों में आगामी 5 दिनों तक बारिश के साथ ओलावृष्टि आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे राज्यों को काफी राहत मिलेगी है। ज्यादातर राज्यों में हीटवेव नहीं चलेगी। इसके साथ ही भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ ही पूर्वी मध्य और उत्तर पश्चिम सहित दक्षिण भारत में मौसम सुहावना बना रहेगा पांडिचेरी, कराईकल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र गुजरात पूर्वी भारत सहित मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में भी तापमान 36 डिग्री से 38 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जाएगा जबकि हिमालय क्षेत्र में तापमान 15 से 25 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

दक्षिणी राज्यों में बारिश

दक्षिण राज्य में तीन मौसम सिस्टम सक्रिय होने की वजह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। तेज हवा चल रही है। 20 से 35 डिग्री जी सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके साथ ही कई राज्यों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल 28 अप्रैल तक यह सिलसिला जारी रहने वाला है। गरज चमक की भी चेतावनी जारी की गई है। बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

पूर्वी राज्यों में बारिश

असम मेघालय मणिपुर नागालैंड मिजोरम सहित कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही स्थिति बेहतर रहने वाली है। तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया जाएगा। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किए जाने की भी चेतावनी जारी की गई है। लोगों को फिलहाल बारिश और तेज हवा से थोड़ी राहत मिल सकती है।

बिहार झारखंड में बदला मौसम

बिहार झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया शुक्रवार से ही कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान के मुताबिक रांची रामगढ़ बोकारो धनबाद देवघर कोडरमा हजारीबाग चतरा गुमला गढ़वा पलामू गिरिडीह दुमका सिंहभूम जामताड़ा लोहरदगा खूंटी और सिमडेगा के कई इलाकों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुमला लोहरदगा रामगढ़ रांची पलामू गढ़वा संवाद बोकारो में आज वज्रपात से चीनी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। साथ ही काफी दिनों बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। बता दे कि झारखंड में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया था। ऐसे में बारिश और आंधी से स्थिति काफी बेहतर हो रही है।।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close