IMD ALERT-9 राज्यों में 16 जनवरी तक बारिश,कोल्ड वेव-कोहरे का रेड ऑरेंज अलर्ट, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
12 Min Read

IMD Alert:  देशभर में इस सप्ताह के अंत तक एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल फिर से शीतलहर और बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। यूपी, दिल्ली, बिहार , झारखंड सहित अन्य राज्यों में मौसम बेहाल होने वाला है। उत्तर भारत में बिहार, उत्तर प्रदेश , जम्मू हिमाचल, उत्तराखंड से भी अधिक देखने को मिल रही है। दिल्ली में कल बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं आज भी दिल्ली में बूंदाबादी का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि हिमालय पर भारी हिमपात के बाद मौसम थोड़ा साफ होने लगा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMD Alert:मौसम प्रणाली

  • देश के मौसम प्रणाली की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर आगे बढ़ चुका है। जिसके कारण हिमालय पर बर्फबारी में हल्की कमी आएगी। बर्फबारी रुकने की वजह से कई क्षेत्रों में एक बार फिर से कोल्ड वेव और शीतलहर का रेड सहित ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
  • इसके अलावा एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र राजस्थान के ऊपरी भाग पर निर्मित हुआ है। जिसके कारण मौसम में जल्दी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राजस्थान के कई क्षेत्रों में बर्फ जम गई है। वहीं कई क्षेत्रों में तापमान -3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान -3.5 जबकि चूरू में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
  • मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले सप्ताह के अंत के साथ ही शीतलहर का एक और दौर देखने को मिलेगा अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट देखी जाएगी। शनिवार और रविवार को राज्य के कई हिस्से में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी देखी गई है 24 घंटे में राज्य में भारी तापमान दिखा है।

    बीकानेर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। संगरिया में न्यूनतम तापमान 2.5 पिलानी 2.7, सीकर में 3.5 रिकॉर्ड किया गया है। वहीं गंगानगर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 15 से 17 जनवरी के बीच बीकानेर जयपुर मुजफ्फरपुर भरतपुर संभाग सहित अजमेर संभाग में तेज हवा चलने के साथ  शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाके में एक बार फिर से कोल्ड बेव-शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है। तापमान में भारी गिरावट के बीच तेज हवाएं चलेगी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के माध्यम से ठंडी पछुआ हवा चलने की वजह से 90 से 100% आर्द्रता में वृद्धि होगी।

    दिल्ली में आज कोल्ड वेव के साथ बारिश

    राजधानी दिल्ली सहित कई राज्य में कड़ाके की ठंड का पूर्व अनुमान जताया गया है। 25 दिसंबर तक उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी कर दी गई है। कई राज्यों में शीतल दिन भी जारी रहेगा। इसके लिए येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखी गई। हालांकि तापमान लुढ़क सकता है उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा।

    मौसम विभाग की माने तो आज दिल्ली में हल्की बूंदाबादी देखने को मिल सकती है। वहीं 14 जनवरी से 20 जनवरी के बीच तापमान में गिरावट होगी। अधिकतम तापमान लुढ़क कर 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरकर 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के कारण और राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण निर्मित होने की वजह से दिल्ली पर इसका भयानक प्रभाव पड़ेगा।

    यूपी में घना कोहरा और बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाके में रविवार को शीतलहर का पूर्वानुमान जताया गया है। घने कोहरे का दौर जारी रहेगा। तापमान में 3 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आज बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही बर्फीली हवा का दौर भी जारी रहेगा। बादल छाए रहने के आसार जताए गए हैं। 16 जनवरी से शीतलहर की चेतावनी भी दी गई है।

    तेज हवा के कारण कोहरा करने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि सप्ताह के अंत से एक बार फिर से मौसम में बदलाव अपेक्षित है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। उत्तराखंड और लद्दाख में हिमपात की संभावना जताई गई है। जिसका असर यूपी पर पड़ेगा। कानपुर मंडल में अभी भी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

    पिछले 24 घंटे में बदला मौसम

    • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात सहित उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही क्षेत्रों में तेज हवाएं चल रही है। तापमान में गिरावट देखी जाएगी।
    • दिल्ली, यूपी सहित हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्से में बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई है।
    • गिलगित, बाल्टिस्तान, जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल सहित उत्तराखंड में भारी हिमपात के बाद स्थिति थोड़ी सही हो रही है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ इन क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली है।
    • उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश के कुछ ऐसे में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी भी हुई है। जिससे तापमान में भारी गिरावट भी देखी गई है। इसके साथ ही बर्फीली हवा का प्रचलन भी तेज हुआ है।
    • असम पंजाब हरियाणा के उत्तरी क्षेत्र सहित उत्तर प्रदेश और अंडमान निकोबार में बारिश देखने को मिली है।
    • राजस्थान में शीत लहर के साथ कई क्षेत्रों में कोल्ड वेव जारी कर दिया गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली , यूपी, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि 24 घंटे में उड़ीसा में भी घने कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

    बिहार में सर्दी का सितम, शीतलहर और कोल्ड की चेतावनी

    बिहार में बर्फीली हवा का दौर अभी जारी रहेगा। गलन वाली ठंड से हाड कपाने वाली ठण्ड है, बिहार में जम्मू और दिल्ली से अधिक ठंड रिकॉर्ड की गई है। पटना, सबौर, पश्चिम चंपारण, भागलपुर सहित 11 जिले में रात का न्यूनतम तापमान दिल्ली और देहरादून सहित जम्मू से भी कम रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राज्य के कई जिले में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    बिहार में पछुआ हवा का प्रभाव दिख रहा है। सुबह और दोपहर को ठंड लगने के साथ कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कमी देखी गई। हालांकि 21 शहरों में तापमान में वृद्धि भी रिकॉर्ड की गई है। छपरा और सब और को सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया है। जिसमें न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस बताया गया है। समस्तीपुर, सारण, वैशाली, मोतिहारी, पूर्णिया सहित अन्य जिले में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है जबकि किशनगंज, सारण, अररिया आदि जिलों में भी शीतलहर और कोल्ड वेव की चेतावनी जारी कर दी गई है।

    अगले 24 घंटे में मौसम की गतिविधि

    • अभी 24 घंटे में उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी कर दी गई है। हरियाणा पंजाब राजस्थान के कुछ हिस्से में बारिश देखने को मिल सकती है।
    • केरल , कर्नाटक , उड़ीसा में शीत लहर का उदय का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
    • पश्चिम हिमालय पर हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी दिखेगी। हालांकि तीव्र बारिश से इनकार किया गया है।
    • अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी सहित बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
    • असम ,बिहार के कुछ ऐसे में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र में भी बारिश की संभावना है।

    इन राज्यों में सप्ताह के अंत में बदलेगा मौसम

    पंजाब हरियाणा दिल्ली यूपी राजस्थान बिहार के कई इलाकों में 20 जनवरी तक मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलेगी। कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ही शीतलहर कोल्ड वेव और घने कोहरे का ऑरेंज रेड अलर्ट जारी किया गया है। रात के तापमान में काफी प्रभाव देखे जाएंगे। इसके अलावा घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, असम, मेघालय, त्रिपुरा में ऑरेंज रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में बूंदाबादी और कोल्ड की संभावना भी जताई गई है।

    पर्वतीय राज्य में जारी रहेगी बर्फबारी

    पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही हिमालय पर बर्फबारी रुक गई है। हालांकि उत्तराखंड सहित हिमाचल, लेह लद्दाख और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी जारी रहेगी। साथ ही इन क्षेत्रों में शीतलहर और बर्फीली हवाएं भी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही मौसम में कई तरह के परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। भूकंप और भूस्खलन जैसी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।

    पूर्वी राज्यों में कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान

    असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड आदि राज्यों में भी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही घना कोहरा छाया रहेगा। घने कोहरे जारी किया गया है। सिक्किम में शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को घने कोहरे से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 19 जनवरी के बाद मौसम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव दिखेंगे। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

    मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित छत्तीसगढ़, राजस्थान की चेतावनी

    मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित महाराष्ट्र के तापमान में गिरावट देखी गई है। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में भी तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। क्षेत्रों में घने कोहरे का जारी किया गया है। लोगों को शीतलहर से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि 3 दिन के बाद मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव दिखेगा। कई क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना जाहिर की गई है। तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close