IMD Alert : 22 दिसंबर तक इन राज्यों में बारिश की चेतावनी,शीतलहर का येलो अलर्ट, जाने पुर्वानुमान

Shri Mi
7 Min Read

दिल्ली।IMD Alert, Aaj ka Mausam : देश भर में एक बार फिर से मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलेंगे। एक तरफ जहां 3 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ 12 राज्यों में 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से दक्षिणी राज्यों में बारिश का कहर देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र पुणे सहित केरल कर्नाटक तमिलनाडु उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 22 दिसंबर तक यह बारिश जारी रहेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण हनुमान के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र में हुआ था। जिसके डिप्रेशन में बदलने के साथ ही कई राज्यों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। वही बंगाल के दक्षिण पूर्व खाड़ी और पूर्व भूमध्यरेखीय हिंद महासागर दक्षिण हनुमान सागर के आसपास कम दबाव के क्षेत्र निर्मित होने के कारण इसके पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। अगले 12 घंटे के दौरान उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होगा। 17 दिसंबर शाम तक दक्षिण बंगाल की खाड़ी इसकी तीव्रता मापी जाएगी।

चक्रवात की स्थिति

चक्रवात स्थिति के बारे में बात करें तो दक्षिण पूर्व अरब सागर पर जो वापस से 6 घंटे के दौरान 9 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है। जिसके गहरे अवसाद में बदलने की संभावना जताई गई है। इसके कारण लक्ष्यदीप से 580 किलोमीटर पश्चिम उत्तर पश्चिम में गोवा से 630 पश्चिम दक्षिण पश्चिम में ओमान पर स्थित होगा। हालांकि इसके आगे बढ़ने के साथ ही इस जवाब के कमजोर होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

पिछले हफ्ते तेज बारिश और हवाएं चलने के साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और एनडीआरएफ की टीम को 10 जिलों में तैनात किया गया था। वही एक बार फिर से क्षेत्रों में बारिश की संभावना गई है। जिसको देखते हुए प्रशासन मुस्तैद हो गया है।

दिल्ली में तापमान में गिरावट 

दिल्ली में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। लगातार गिर रहे तापमान की वजह से धुंध और कोहरे की दस्तक निर्मित हो रही है। हालांकि सर्दी के लिए दिल्लीवासियों को जनवरी का इंतजार करना होगा। दरअसल कई तरह के मौसम सक्रिय होने की वजह से इस साल सर्दी कम पड़ रही है।

राजस्थान में पिछले 1 सप्ताह में न्यूनतम तापमान में भारी कमी देखने को मिली है । कई दर्जन जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच चुका है। सबसे सर्द रात सीकर में रिकॉर्ड किया गया। फतेहपुर में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा चूरू में भी न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अलवर हनुमानगढ़ और करौली तापमान गिरने का सिलसिला जारी है। शेखावटी के साथ अलवर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया। साथ ही चूरू सीकर में भी शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा।

बिहार : शुक्रवार को गया सबसे ठंडा 

पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फीली हवा के प्रभाव से राजगीर में पछुआ हवा चली। पछुआ हवा के प्रभाव के कारण तापमान में गिरावट का दौर जारी है। 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इसके अलावा राज्य के दक्षिण भाग में ठंडक महसूस हो रही है। राज्य के उत्तरी भाग में कोहरे का असर दिख रहा है मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को राज्य के 18 जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट की गई है।

बिहार में शुक्रवार को गया को सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली है। तापमान गिरकर 6.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसके अलावा बेगूसराय में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद में 8.1 विशेष, पटना में 9.1 डिग्री सेल्सियस, सिवान में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

लखनऊ सहित आसपास के इलाके में शीत लहर

मौसम तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार और रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाके में शीत लहर रहेगी। दिन भर आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जबकि अधिकतम तापमान में भी गिरावट रिकॉर्ड की गई है। नोएडा की बात करें तो यहां तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे। हालांकि आसमान साफ है।न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है।

कोहरे और धुंध के कारण तापमान में गिरावट

उत्तराखंड, हिमाचल, लेह लद्दाख सहित जम्मू कश्मीर में पर्वतीय राज्यों की चोटी पर बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। मैदानी इलाकों में शनिवार की सुबह कोहरे देखने को मिले हैं। वही देहरादून में भी धुंध और कोहरे फटा हुआ है। रुड़की हरिद्वार के कई इलाकों में भी कोहरे और धुंध के कारण तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। तराई क्षेत्रों में हल्की ठंड बढ़ सकती है।

बंगाल और उड़ीसा की बात करें तो फिलहाल 24 घंटे के दौरान दक्षिण उड़ीसा में रात के तापमान में दो से 3 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती हैहै राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 48 घंटे में एक कंधमाल, कालाहांडी, रायगड़ा, गजपति और कोल्हापुर में एक-दो स्थानों पर मध्यम कोहरा छा सकता है जबकि 18 स्थानों पर रात के न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गए हैं। बंगाल में भी फिलहाल तापमान में गिरावट देखी जा रही है। हवा के पैटर्न में बदलाव महसूस किया जा रहा हैहै तापमान में गिरावट होने के साथ ही कई इलाकों में कोहरा अधिक बढ़ा है।

शीतलहर का येलो अलर्ट 

हिमाचल, राजस्थान, पंजाब और उत्तरी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बिहार और झारखंड में भी तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। असम मेघालय मणिपुर सहित कई राज्यों में मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close