IMD Alert : 10 राज्यों में 5 मार्च तक बारिश,सक्रिय होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस, बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम पूर्वानुमान

Shri Mi
11 Min Read

IMD Alert: देश के मौसम में बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं ।गुजरात और राजस्थान में प्री मानसून गतिविधि शुरू हो गई है। वहीं देश में दो सिस्टम सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। कई राज्यों में तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। मध्य प्रदेश राजस्थान में मौसम में भारी बदलाव नजर आए जबकि पंजाब हरियाणा और दिल्ली में भी बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल आंध्रप्रदेश और उड़ीसा में आज गरज चमक की चेतावनी जारी कर दी गई है जबकि बिहार झारखंड में तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में जहां मौसम बदलने के साथ ही क्षेत्रों में बौछारें पड़ सकती है। वहीं पूर्वी क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

122 साल का रिकॉर्ड टूटा

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश में आज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में आज भारी बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके कारण जम्मू कश्मीर , लेह लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद में आज बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके साथ ही 4 मार्च को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके कारण भी भाषा में बड़े बदलाव नजर आएंगे। हालांकि फरवरी महीने में 122 साल का रिकॉर्ड टूटा है। दरअसल फरवरी में तापमान में हो रहे इजाफे को लेकर मौसम विभाग द्वारा अपडेट जारी किया गया। जिसमें 122 साल के रिकॉर्ड टूटने की बात कही जा रही है। इससे पहले 1901 में तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

राजधानी दिल्ली में बारिश

राजधानी दिल्ली में बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी रहेगा। 3 दिन तक इन क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके साथ ही तेज हवाएं चली।  आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उमस का अनुभव हो सकता है। दरअसल राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में गरज चमक की भी चेतावनी जारी कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश में मिलाजुला रहेगा तापमान

उत्तर प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से में जहां मौसम में भारी बदलाव है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ क्षेत्रों में बौछारें पड़ सकती है। वहीं दूसरी तरफ पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। तापमान सामान्य से 2 फीसद अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके साथ ही कानपुर सहित नोएडा मेरठ में बूंदाबादी की चेतावनी जारी कर दी गई है। साथ ही क्षेत्रों में आंधी तूफान कब जारी किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही उत्तर भारत सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी शुरू हुई है । वहीं कुछ इलाके में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। आज से लेकर 6 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी भी जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा गुजरात राजस्थान बिहार जैसे राज्य में गर्मी सहित तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं बारिश से मौसम में थोड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। 5 मार्च तक जारी रहेगा वहीं एक अन्य पश्चिमी पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय होगा। 24 घंटे के दौरान राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश उड़ीसा पश्चिम बंगाल महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही हिमाचल प्रदेश ,जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल,  तमिलनाडु और केरल में मध्यम दर्जे की बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है। कई जगह पर आंधी तूफान सहित गरज चमक का भी अलर्ट जारी किया गया है।

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
  • तटीय पश्चिम बंगाल में सुबह के समय कोहरा छा सकता है।

पर्वतों पर जारी रहेगी बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही के राज्य में बारिश शुरु हुई है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहेगी। जम्मू कश्मीर के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान में आज और कल मध्यम दर्जे की बारिश देखी जा सकती है। इसके साथ ही ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी अलर्ट जारी किया गया। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन क्षेत्रों में गरज चमक और आंधी

आज हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली सहित पंजाब राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड सहित मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से में आंधी तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है।

हिमाचल में होगी बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले और आदिवासी इलाके में आज बर्फबारी के कारण तीन राष्ट्रीय राज्य मार्ग सहित 120 सड़कें बाधित हो गई है। चमक की चेतावनी जारी की गई। बिजली गिरने की संभावना जताई गई। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है ।गुंडला में 6 सेंटीमीटर है जबकि कल्पा में 5.5 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा कोठी उदयपुर खरीला में भी 2 सेंटीमीटर से लेकर 5 सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश के कई हिस्से में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है।

उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड मौसम विभाग ने गुरुवार शुक्रवार से लेकर रविवार तक प्रदेश के कई स्थानों पर मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। उत्तरकाशी, चमोली के अलावा पिथौरागढ़ में ऊंचे स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की बारिश और वजन के साथ भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्व अनुमान जताया गया। रविवार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना जाहिर की गई है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है।

मुंबई सहित महाराष्ट्र में बढ़ेगा तापमान

मार्च से मई की अवधि में एक अलग मौसम पूर्वानुमान मंगलवार को जारी किया गया है।। जिससे उत्तरी कोकण में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है मुंबई के एक हिस्से उतरी में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी पूरी कोकण क्षेत्र में न्यूनतम तापमान अधिक रहेगा जबकि मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत से करीब दर्ज किया गया है। मध्य और इससे सटे उत्तर पश्चिम भारत नगर हवाएं चल सकती है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्से में गर्मियों में औसत से कम वर्षा होगी। साथ ही दक्षिण और उत्तर पूर्व भारत के अलग-अलग स्थानों पर अधिक वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

गुजरात राजस्थान में प्री मानसून गतिविधि शुरू

जनवरी 2023 में गुजरात और राजस्थान में अत्यधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। 28 फरवरी को राजस्थान के कुछ हिस्से में आंधी और ओलावृष्टि दर्ज की गई थी। इसके साथ ही प्री मानसून में गतिविधि शुरू हो गई। राजस्थान और गुजरात के कुछ ऐसे में 4 मार्च से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है जबकि 6 मार्च को बारिश और आंधी स्थिति देखने को मिल सकती है। कई जिले प्रभावित रहेंगे। अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

मौसम प्रणाली 

  • मौसम प्रणाली की बात करें तो पश्चिम विक्षोभ पश्चिम हिमालय पर पूर्व की ओर बढ़ रहा है।
  • इसके अलावा एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र पूर्व राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। जिसके कारण मौसम में बड़े बदलाव नजर आएंगे। तापमान में नमी बनी रहेगी। गुलाबी ठंड का अनुभव होता रहेगा। इसके साथ ही क्षेत्रों में तापमान में इजाफा भी देखने को मिल सकता है।
  • इसके अलावा एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च से पश्चिमी वाले पर पहुंचेगा। जिसके कारण एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कई क्षेत्रों में मौसम में भारी बदलाव नजर आएंगे।

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम

  • अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम हिमालय में हल्की और मध्यम बारिश और हिमपात की संभावना जताई गई है।
  • इसके अलावा राजस्थान और दक्षिणी जिले में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • साथ ही पूर्वी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। अंडमान निकोबार दीप समूह सहित अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर में आज मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
  • इसके अलावा अगले दो से 3 दिनों में उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, राजस्थान, कोकन, गोवा में कुछ हिस्से में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close