IMD Alert : इन राज्यों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, उत्तर भारत में पछुआ हवा का प्रभाव, निम्न दबाव-सर्कुलेशन का असर

Shri Mi
6 Min Read

दिल्ली।दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। मौसम (Today weather) के मिजाज में बदलाव दिख रहा है। IMD Alert ने दक्षिण भारत के तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में भारी बारिश (Heavy rain) का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। 15 नवंबर तक क्षेत्रों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वही उत्तर भारत में तापमान (Temperature) में गिरावट लगातार देखी जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके साथ ही कोहरे और धुंध के दशक हो रही है पछुआ हवा चलना भी शुरू हो गया है। पछुआ हवा चलने की वजह से उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड में इसका प्रभाव अधिक दिख रहा है जबकि मध्यप्रदेश में पारा एक साथ लुढ़का है। मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और उत्तरी हवाओं ने पारी की स्थिति गिरा दी है। नौगांव को प्रदेश का सबसे ठंडा रात रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा, ग्वालियर रीवा संभाग सहित भोपाल संभाग में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। भोपाल में अधिकतम तापमान 30 जबकि न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। नौगांव में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली की हवा और अधिक प्रदूषित हो गई है। वायु गुणवत्ता को अति खराब की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि दिल्ली में तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा, पर्वतीय राज्यों पर हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण दिल्ली पर इसका सबसे खासा असर देखने को मिल रहा है, दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा ने बिगड़ी स्थिति

उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा ने स्थिति बिगड़ती है । तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ। पिछले 24 घंटे में रात और सुबह की ठंडक का अहसास में वृद्धि हुई है। हवा की रफ्तार भी बढ़कर 15 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई है। रात के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। अगले 24 घंटे में तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना जताई गई।

बिहार में भी मौसम में बदलाव

बिहार में भी मौसम में बदलाव का दौर जारी है। पछुआ हवा के कारण ठंड बढ़ रहा है। 2 दिन बाद मौसम विभाग ने पटना में और अधिक बदलाव की उम्मीद जताई है। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना रहेगा। 2 से 4 डिग्री की गिरावट जारी रहेगी। पछुआ हवा की गति में शनिवार के बाद और अधिक वृद्धि देखने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। बिहार में सबौर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। सबौर में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

तमिलनाडु में अत्यधिक बारिश की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में अत्यधिक बारिश की भविष्यवाणी की है। इसीलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है 11 से 15 नवंबर तक पूरे तमिलनाडु में भारी से अति भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। शुक्रवार को उत्तरी तमिलनाडु शनिवार को उत्तरी तमिलनाडु में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, आईएमडी ने तिरुवल्लूर, रानीपेट्टई और कांचीपुरम जिलों और शनिवार को नीलगिरी, डिंडीगुल और थेनी में रेड अलर्ट जारी की हैं। शुक्रवार को चेन्नई, वेल्लोर, तिरुप्पट्टर, तिरुवन्नामलाई, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, अरियालुर, नागपट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरुर और कराईकल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तमिलनाडु के कुछ ऐसे ही राजधानी में अगले 48 घंटों में मौसम खराब होने वाला है। दक्षिणी भारत राज्य में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए 4 राज्यों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 15 नवंबर के बीच तमिलनाडु पुडुचेरी कराईकाल सीमा दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश केरल कर्नाटक माहे मध्य महाराष्ट्र और उड़ीसा के कुछ हिस्से में बारिश से व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। पुडुचेरी में भी मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं।

मौसम प्रणाली

  • आईएमडी के मुताबिक वर्तमान में उड़ीसा में स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है लेकिन बंगाल की खाड़ी, पश्चिमी कर्नाटक तट के पूर्वोत्तर श्रीलंका के आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण के साथ ऊपरी क्षोभ मंडल स्तर पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्पन्न हो रहा है।
  • 12 नवंबर की सुबह तक इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है।
  • इसके अलावा 13 नवंबर को केंद्रीय अरब सागर में एक निम्न दबाव के चक्रवाती परिसंचरण के रूप में तैयार होने के आसार जताए गए हैं।
  • इसके अलावा 16 नवंबर के आसपास बंगाल के दक्षिण पूर्व खाड़ी और आसपास के अंडमान सागर में एक नए निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई।

बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान महाराष्ट्र गुजरात तेलंगना पंजाब हरियाणा में बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पारा गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हल्के कोहरे की दस्तक भी देखने को मिल रही है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close