IMD Alert : इन राज्यों में 4 दिन भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, चक्रवात “मैंडूस” का प्रभाव, उत्तर भारत में शीतलहर, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
10 Min Read

IMD Alert, Aaj Ka Mausam : चक्रवात मैंडूस ने कई राज्यों की परेशानी बढ़ा दी है। 10 राज्य में भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। 12 राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी इसके साथ ही साथ तीन राज्यों में गरज चमक की भी चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत में कपकपाने वाली ठंडी की दस्तक शुरू हो गई है। सर्द हवा के झोंके लोगों को परेशान कर रहे हैं। तापमान में भारी गिरावट का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा पंजाब उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरे और धुंध से भी मौसम पटा हुआ है।पहाड़ों पर बर्फबारी में तेजी देखी जा रही है। तमिलनाडु रायलसीमा दक्षिण भारत के कई इलाके में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली के तापमान में और अधिक गिरावट देखी जाएगी। पहाड़ी राज्यों की तरफ से आ रही सर्द हवा का भी असर राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा पंजाब पर देखने को मिल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राजधानी दिल्ली में आज 8 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। हल्का कोहरा रहेगा, प्रदूषण के कारण हवा जहरीली रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती तूफान का असर चेन्नई में 10 दिसंबर तक दिखेगा।

चक्रवाती गतिविधि

  • बंगाल की खाड़ी में बने लो दवाब के डिप्रेशन के बाद भी डिप्रेशन में बदलने के साथ ही चक्रवात मंडूस तेज हो गया है। गुरुवार को उत्तरी तमिलनाडु पांडिचेरी सहित आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 दिसंबर की शाम से इसमें तेजी दिखेगी। जिसके कारण दक्षिण पश्चिम खाली सहित उत्तरी तमिलनाडु पुडुचेरी में भारी बारिश का कहर देखने को मिलेगा।
  • इसके अलावा भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा सप्ताह के अंत तक दक्षिण उड़ीसा के कुछ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। दक्षिणी उड़ीसा के कुछ जिलों में या एक-दो स्थानों पर 12 दिसंबर के आसपास मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

चक्रवात मैंडुस का असर

बंगाल की खाड़ी में बनाने वाली दवा का क्षेत्र चक्रवात का रूप ले चुका है। चक्रवात मैंडुस का खतरा लगातार बरकरार है। कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया। खतरा बढ़ता जा रहा है। आठ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। तमिलनाडु के 13 जिले में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। मछुआरों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। 12 दिसंबर तक दक्षिणी राज्य में बारिश का कहर जारी रहेगा।

तमिलनाडु के करीब 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट

आईएमडी ने तमिलनाडु के करीब 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ये जिले हैं – विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डलोर, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर, अरियालुर, पेरम्बलुर, चेन्नई, कल्लाकुरिची, माइलादुथुरई, तंजावुर, तिरुवरूर और नागपट्टिनम, चक्रवात के मद्देनजर जारी रेड अलर्ट के बाद, शासन द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, एनडीआरएफ की एक टीम को भी तंजावुर में पहले से तैनात कर दिया गया है।

यूपी में तापमान में भारी गिरावट, कड़ाके की ठंड

पूर्वांचल में सर्दी तेज हो गई है। गोरखपुर और पूर्वांचल के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार जताए गए। 10 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा। वही वायुमंडलीय परिस्थिति पल पल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमोत्तर में बनने पर 8 दिसंबर से मौसम विभाग द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट जारी है।

इन क्षेत्रों में बारिश गरज चमक का अलर्ट

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बादलों की गर्जना हो सकती है।
  • उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
  • उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह-सुबह कोहरा छा सकता है।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है
  • पूरे उपमहाद्वीप में हवा की गुणवत्ता खराब होने की संभावना है और उत्तर भारत में खतरनाक वायु प्रदूषण संभव है

मौसम प्रणाली

  • कल से गहरे दबाव का क्षेत्र बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान “मैंडस” में तेज हो गया है
  • इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है।
  • आज सुबह (8 दिसंबर) तक, यह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से लगभग 330 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व, कराईकल से 500 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व और चेन्नई से लगभग 500 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था।
  • इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 9 दिसंबर की मध्यरात्रि के आसपास उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और इससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की उम्मीद है।
  • IMD ने 8 दिसंबर को तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के आस-पास के क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की भविष्यवाणी की गई है।
  • इसके अलावा, अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी
  • 08 को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की सम्भावना है
  • 9 दिसंबर को उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हो सकती है।
  • 10 दिसंबर को उत्तर आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा में बहुत भारी वर्षा संभव है।

राजस्थान गुजरात में बढ़ी सर्दी

राजस्थान गुजरात सहित पंजाब में दिन में जहां धूप खिली रहेगी। सुबह और शाम के तापमान में गिरावट देखी जाएगी। कोहरे और धुंध से मौसम में ठिठुरन बढ़ेगी। दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके बाद अचानक से तापमान में भारी गिरावट का सिलसिला शुरू होगा। जम्मू कश्मीर में बन रहे एक नए सिस्टम का असर भी राजस्थान गुजरात सहित पंजाब पर देखने को मिलेगा। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि पिलानी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

बिहार में पछुआ हवा का प्रभाव, बढ़ेगी कनकनी

पछुआ हवा और उत्तर पछुआ हवा से पटना और आसपास के क्षेत्रों में सर्दी तेज हो गई है। ठंड का अहसास बढ़ने लगे हैं। सतह से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हवा चल रही है। जिसके कारण धूप रहते भी लोगों को ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक रात के तापमान में और अधिक गिरावट देखी जाएगी। पटना में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गया में तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भागलपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

पर्वतीय राज्य में बर्फबारी सहित बारिश

हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड सहित जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके कारण बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 8 से 12 दिसंबर तक जम्मू कश्मीर लद्दाख को हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का दौर जारी किया गया जबकि उत्तराखंड में भी तेज हिमपात के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

इन राज्यों में तापमान में भारी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया है अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है वही देहरादून की बात करें तो पारा लुढ़क करना पहुंच गया है जयपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस है वही शिमला में भी तापमान में भारी गिरावट देखी गई है न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पहुंच गया है। जम्मू में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री है जबकि मुंबई में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है लेह लद्दाख में न्यूनतम तापमान -8 रिकॉर्ड किया गया जो कि पटना में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close