India News

IMD Alert: कड़ाके की ठंड,पारा 5 डिग्री तक लुढ़का

IMD Alert।देश के 15 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के कई इलाकों में शीतलहर चलने के साथ उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का आगाज हो गया है।

मैदानी राज्यों में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री तक पहुंच गया। राजस्थान और पंजाब में कुछ स्थानों पर तो पारा शून्य के नीचे दर्ज किया गया। पंजाब और मध्य प्रदेश में बेहद ठंडी (imd Alert)हवाएं चल रही हैं।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, महाराष्ट्र के विदर्भ, सौराष्ट्र और गुजरात के कच्छ के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर (cold wave)का प्रकोप है।

ठंड ने दक्षिणी और तटीय भारत के अलावा अन्य क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पंजाब के आदमपुर में 0.7 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में यह 1.3 और माउंट आबू में 1.4 डिग्री तक पहुंच गया। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और विदर्भ में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

अन्य स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर और मेघालय के कुछ इलाकों में बेहद घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 से 200 मीटर दर्ज की गई। मैदानी राज्यों में हालांकि अभी घने कोहरे से राहत है।

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरा है। राजधानी के अलग-अलग जगह 6 से 8 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 से 3 डिग्री कम है। अधिकतम पारा सामान्य के करीब रहा। शुक्रवार और शनिवार को 20 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं।

मौसम विभाग ने तीन दिन तक जम्मू-कश्मीर, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में तेज शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन राय के अनुसार, 17 दिसंबर के बाद तापमान फिर बढ़ सकता है।

-8.4 डिग्री पहुंचा कश्मीर के पहलगाम में पारा

कश्मीर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। अगले तीन दिन घाटी में शीतलहर की चेतावनी दी गई है।

पहलगाम शनिवार को घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा।

श्रीनगर में पारा -4.6 डिग्री व गुलमर्ग में -7.6 डिग्री रहा।

CGWALL NEWS

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close