
रायपुर। प्रदेश में हवा के दिशा में परिवर्तन होने की प्रबल संभावना है जिसके कारण उत्तर से आने वाले शुष्क और ठंडी हवा के कारण प्रदेश में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से 5 डिग्री की गिरावट संभावित है।
प्रदेश में कल गुरुवार को मौसम शुष्क रहने तथा आकाश साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में एक दो पैकेट में हल्के घना से मध्यम घना कोहरा प्रातःकाल में बन सकता है।