IMD Alert : 12 फरवरी तक 14 राज्यों में बारिश, आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें पूर्वानुमान

Prakash Gupta
11 Min Read

IMD Alert, Today Weather: देशभर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहे है। एक तरफ जहां उत्तर भारत में कड़ाके की गर्मी की शुरुआत देखी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण राज्य में बारिश का सिलसिला जारी है। फिलहाल पहाड़ी क्षेत्र सहित दक्षिणी राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश बिहार में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जाएगी। उत्तर प्रदेश में 12 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। फरवरी में सबसे अधिक गर्मी पड़ रही है। कई क्षेत्रों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुके हैं। वही देशभर में जल्दी एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने वाला है जिसके कारण एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज रात एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते एक बार फिर से राजस्थान, गुजरात में ठंड का प्रभाव पड़ेगा क्षेत्रों में बारिश और बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है जबकि जम्मू कश्मीर, लेह, लद्दाख सहित हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले कि 24 घंटे की बात करें तो जम्मू कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी देखी गई है। हालांकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा है जबकि दक्षिणी राज्यों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित कुछ क्षेत्रों में बूंदाबादी देखने को मिली है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी जाएगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़कर 9.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही राजधानी में तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। 9 फरवरी को आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती। तेज हवाएं चलेंगी।

9 फरवरी को दिल्ली में आसमान में बादल रहेंगे साथ ही कोहरे की भी देखने को मिलेगी। शाम के वक्त लखनऊ में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। लखनऊ में पूरे हफ्ते करेंगे। हालांकि संभावना से इनकार किया गया। गाजियाबाद में भी सुबह के समय तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही कोहरे का भी प्रभाव रहेगा।

उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव, पड़ेगी भीषण गर्मी

उत्तर प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी है। कुछ छात्रों में तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहे हैं। हालांकि तापमान में और अधिक वृद्धि का पूर्वानुमान जताया गया। उत्तर भारत के दूसरे राज्य में भी दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। फाल्गुन माह के शुरू होने के साथ ही अब लोगों को ठंड से भी राहत मिली है। लखनऊ, आगरा, कानपुर, आगरा सहित कई इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आगरा में अधिकतम तापमान बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मेरठ में भी अधिकतम तापमान बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। इसमें और अधिक वृद्धि की संभावना जताई गई है जबकि प्रयागराज में भी तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है।

राजस्थान में WD से बारिश के आसार

कई दिन से लगातार धूप खिले रहने के बाद राजस्थान में सर्दी का असर कम होने लगा है। दिन के तापमान ने बढ़ोतरी देखी जा रही है। तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिला है। 24 घंटे के दौरान फतेहपुर सीकर चूरू में तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि जालौर और डूंगरपुर में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

हालांकि एक बार और से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही राजस्थान के कई शहरों में बारिश के आसार बन रहे हैं। जयपुर मौसम विभाग की माने तो पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में बदलाव दिखेगा। आसमान में गहरे काले बादल छाए रहेंगे। तापमान में गिरावट हो सकती हैv विभिन्न जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग की चेतावनी

  • अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश की संभावना है।
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में व्यापक बारिश या हिमपात हो सकता है।
  • हिमाचल प्रदेश में व्यापक रूप से बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
  • उत्तराखंड में छिटपुट बौछारें या हिमपात हो सकता है।
  • पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश या बर्फबारी का अनुमान है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

पंजाब हरियाणा में बढ़ा तापमान

पंजाब और हरियाणा के कई जगहों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री के इजाफे के साथ यह बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही हैv चंडीगढ़ में सामान्य से 3 फीसद अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में भी जल्द मौसम बदल सकते हैं। हरियाणा और पंजाब में तेज हवाएं चलेंगीv आसमान में बादल छाए रहेंगे क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इसके लिए 1 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। आज रात से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय पर एक बार फिर से बारिश की गतिविधि शुरू होगीv बर्फबारी और बारिश का प्रभाव पंजाब और हरियाणा के मौसम पर पड़ेगा।

पर्वतीय राज्य में भारी बारिश की चेतावनी

आज रात से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश सहित कई पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। जम्मू कश्मीर, गिलगित, बालटिस्तान, लेह लद्दाख में भी आज बारिश का पूर्वानुमान जताया। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। इससे पूर्व कल भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। बारिश रिकॉर्ड करने के साथ ही कई क्षेत्रों पर बर्फबारी का भी असर देखने को मिला था।

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्र और लाहौल स्पीति के जनजातीय क्षेत्र में मध्यम स्तर की बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है जबकि चंबा, कुल्लू सहित शिमला और कांगड़ा के इलाके में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। फॉक्सआर में 3.4 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है जबकि कुकुम सेरी और केलांग में भी हिमपात देखने को मिला है। 9 फरवरी को कश्मीर घाटी के सुदूर इलाके में भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि 10 फरवरी तक उत्तर पंजाब के कुछ इलाके में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 12 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी मौसम में बदलाव दिखेगा।

पूर्वी राज्य में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम में मध्यम बारिश और हिमपात की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड और हिमाचल में 12 फरवरी तक हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम प्रणाली

  • मौसम प्रणाली की बात पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर एक ट्रफ रेखा के रूप में निर्मित है। 8 फरवरी की रात इसके पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
  • इसके अलावा एक प्रेरित ने चक्रवाती हवा का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भाग में निर्मित हुआ है। जिसके कारण भी मौसम प्रभावित रहेगा।

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम

  • 8 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और हिमपात की संभावना जताई गई है जबकि 9 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक उत्तराखंड, हिमाचल सहित लेह लद्दाख, लाहौल स्पीति, जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।
  • पूर्वी राज्य में एक तरफ जहां बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। इसके साथ ही दक्षिणी राज्य में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
  • सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर में हल्की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
  • इसके अलावा अंडमान निकोबार द्वीप समूह सहित केरल तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • 48 घंटे के दौरान कुछ क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित उत्तर प्रदेश, उड़ीसा के मौसम में एक बार फिर से तापमान में भारी बढ़ोतरी होगी।
close