TOP NEWS

IMD Alert: 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, शीतलहर, लो डिप्रेशन का प्रभाव,जानें पूर्वानुमान

पहाड़ों से चल रही सर्द हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाके में सर्दी बढ़ी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMD Alert, Today Weather update : देशभर के मौसम में पल-पल बदलाव दिख रहा है। अगले 5 दिनों तक दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा 7 राज्य में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी रहेगा। हालांकि बूंदाबांदी की संभावना उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भी जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश-बिहार के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि उत्तर पश्चिम भारत के पंजाब हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार और झारखंड में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट से शीतलहर और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है।

मध्य भारत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भारी ठंड के कारण हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी जबकि अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। इधर गुजरात राजस्थान में तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। रात के समय कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना जताई गई है। कच्छ के नदिया में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसे सामान्य से 3% कम आंका गया है जबकि डीसा, राजकोट, सुरेंद्रनगर, महुआ, अहमदाबाद और अमरोली में भी न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट रिकॉर्ड की गई है। राजस्थान के कई इलाके में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इन क्षेत्रों में कोहरा-बारिश

  • अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में छिटपुट बारिश/बर्फबारी की संभावना है।
  • उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक-दो जगहों पर बारिश संभव है।
  • पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और चंडीगढ़ में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।
  • देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम की बहुत संभावना है।

राजस्थान में भी कोल्ड डे की स्थिति निर्मित

मौसम प्रणाली की बात करें तो घने कोहरे के कारण तक पश्चिम राजस्थान में भी कोल्ड डे की स्थिति निर्मित हो गई है। राजस्थान में कोहरे की तीव्रता फिलहाल किसी भी तरह की कमी से इनकार किया गया। हालांकि जनवरी के दूसरे सप्ताह में हवा की गति बढ़ेगी। जिसके कारण कोहरे की तीव्रता में कमी आ सकती है।

मौसम प्रणाली सक्रिय

बंगाल की खाड़ी में इन दिनों लगातार नए सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ था। जिसके कारण गंभीर चक्रवाती तूफान मैंडस की स्थिति निर्मित हुई थी। जिसके कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और गरज चमक देखने को मिली थी। एक बार फिर से एक और सिस्टम हुआ है। लो प्रेशर के डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना तीव्र हो गई है ।जिसके कारण 29 दिसंबर तक दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। तमिलनाड सहित आंध्रप्रदेश, केरल, कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

कम दबाव के क्षेत्र अवसाद (Depression) के रूप में केंद्रित

  • 25 दिसंबर तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में कम दबाव के क्षेत्र अवसाद के रूप में केंद्रित होंगे। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है और श्रीलंका के त्रिकोणमाली के पूर्व उत्तर पूर्व में लगभग 400 किलोमीटर सहित तमिलनाडु के नागपतिनम से 550 किलोमीटर पूर्व दक्षिण पूर्व में स्थित है।
  • इसके अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है। जिसके कारण 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • गरज चमक के साथ हवाएं चलेंगी। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तीव्र वर्षा के लिए दक्षिणी राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • 25 और 26 दिसंबर को आईएमडी ने 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल के क्षेत्र में भारी बारिश देखने को मिलेगी।
दिवाली पर चक्रवात 'सितरंग' की आहट, बंगाल-ओडिशा सहित इन राज्यों में दिखेगा असर, जानिए किस देश ने दिया है इस तूफान का नाम

दिल्ली में कोल्ड डे का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। सुबह 8:00 बजे न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान भी गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आने वाले दिनों में शहर में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। विजिबिलिटी की बात करें तो पालम में विजिबिलिटी 200 मीटर जबकि सफदरगंज में 500 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर पश्चिम भारत में उत्तर पश्चिम से ठंडी हवाएं चल रही है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर नमी बढ़ी हुई है। जिसके कारण घना कोहरा छाया रहेगा।

यूपी बिहार में बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश और बिहार में तेजी से मौसम बदल रहा है। शनिवार और रविवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। लखनऊ में शुक्रवार देर रात हल्की बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। अचानक हुई बारिश के कारण ओस गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा के कारण उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिले। उत्तर प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। घना कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। लखनऊ में सर्दी से मौसम तेजी से बदल रहे हैं।

हरियाणा पंजाब राजस्थान में घटेगी विजिबिलिटी, शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे के कारण इस विजिबिलिटी बेहद कम आंकी जा रही है। गुरदासपुर में मौसम सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस लुधियाना में भी तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। पटियाला बठिंडा और मोहाली में भी न्यूनतम तापमान में कमी देखी जा रही है शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पर्वतों पर बर्फबारी होगी तेज

कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में सुधार आ रहा है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा 2 दिन बाद फिर से बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश में भी बर्फ की चादर है। आवागमन सुविधा बाधित हो गई है। शीतलहर और कोहरे धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। हिमाचल उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा।

पूर्वी राज्यों में गिरेगा तापमान, बढ़ेगी कोहरे की तीव्रता

मौसम विभाग ने असम मेघालय मणिपुर नागालैंड सहित अन्य पूर्वी राज्यों में तापमान में भारी गिरावट की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कोहरे की तीव्रता में भी वृद्धि देखी जाएगी। धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही रहने पर लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए है। पिछले 3 दिन में तापमान में 5 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की गई है।

IMD Alert : 10 राज्यों में 9 फरवरी तक बारिश, 5 राज्यों में बर्फबारी, सर्द हवा कोहरे का असर,जानें पूर्वानुमान

Back to top button
close
YOUR EXISTING AD GOES HERE

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker