IMD Alert- इन राज्यों में बारिश की चेतावनी,शीतलहर का येलो अलर्ट, 15 दिसंबर को डिप्रेशन में बदलेगा “लो प्रेशर”, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
7 Min Read

IMD Alert, Weather Today : दिल्ली में ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी किया गया है जबकि दक्षिण के राज्य में बारिश जारी रहेगी। मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हो रहा है, जिसके जल्द ही तीव्र होने की संभावना नजर आ रही है। इसके तीव्र होते फिर से दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का कहर देखने को मिलेगा। हालांकि इससे पहले चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से दक्षिण पूर्व और उत्तरी केरल और कर्नाटक तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आसपास के दक्षिण पूर्व अरब सागर पर एक लो प्रेशर का क्षेत्र निर्मित हुआ है। जिसके भारत के तट से पश्चिम उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है। 14 दिसंबर की सुबह तक आसपास के दक्षिणी पूर्व सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होगा। 15 दिसंबर की सुबह तक इसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना बनी हुई है।जिसे कारण तमिलनाडु केरल कर्नाटक रायलसीमा शहीद मध्य महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया। इसके साथ ही तीव्र हवाएं चलेगी। मछुआरे को तट से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

इसके अलावा मध्य क्षोभ मंडल स्तर से दक्षिण सागर और इससे सटे सुमात्रा पर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन तैयार हुआ है। 15 दिसंबर को निकोबार दीप समूह में भारी बारिश के साथ काफी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। श्रीलंका की और पश्चिम की तरफ बढ़ने की भविष्यवाणी के साथ ही 18 दिसंबर को तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तट पर भारी बारिश देखने को मिलेगी।

इन क्षेत्रों में बारिश

  • लक्षद्वीप, मालाबार तट पर छिटपुट बौछारें और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है।
  • कुछ जगहों पर भारी बारिश और गरज के साथ छींटे निकोबार द्वीप समूह को बरबाद कर सकते हैं।
  • तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में अलग-अलग वर्षा हो सकती है।
  • अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी या बारिश की संभावना है।
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ इलाकों, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा संभव है।

उत्तर भारत में शीतलहर का येलो अलर्ट

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों के तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे अपनी समाप्ति की दिशा में आगे बढ रहा है। ऐसे भी पश्चिमी विक्षोभ के समाप्त होते ही एक बार फिर से राजधानी दिल्ली सहित हिमाचल उत्तराखंड, पंजाब ,हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से में बूंदाबादी

इधर मध्य भारत में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मध्यप्रदेश में मावठ गिरने की संभावना जताई गई है। ऐसे में मध्य प्रदेश के 12 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। आज और कल प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है जबकि छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदला बदला रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम कोहरा नजर आ सकता है।

इन राज्यों में चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर

मौसम विभाग की माने तो चक्रवाती तूफान मैंडूस के कारण कई राज्यों में बारिश जारी रहने के आसार जताए गए हैं। दक्षिण राज्य में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं पहाड़ों पर से आ रही बर्फीली हवा के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाके में भी तापमान में गिरावट देखी जा रही। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली सहित राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड में तापमान में गिरावट देखी जाएगी। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में 3 राज्यों में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली सहित इन राज्यों में गिरेगा तापमान

  • राजधानी दिल्ली में 14 सितंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्व अनुमान जताया गया है। दिल्ली में आज भी कोहरा छाया रहेगा। वायु प्रदूषण के कारण प्रभावित रहेंगे। कई इलाकों में वायु को खराब श्रेणी के अंतर्गत शामिल किया गया है।
  • मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी यूपी के कई जिले शीत लहर की चपेट में है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक यूपी के मैदानी इलाके में आए दिन में हवा के कारण ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से घना कोहरा नजर आ रहे। इसके अलावा शीतलहर चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
  • उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाके में शीतलहर और ठंड का प्रभाव देखा जा रहा है।
  • दिल्ली से लेकर यूपी बिहार में लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी का असर बिहार झारखंड में भी देखने को मिल रहा है पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
  • बिहार झारखंड में 15 दिसंबर के बाद तापमान में और अधिक गिरावट होगी जबकि सुबह और शाम कोहरे जैसी स्थिति निर्मित होगी।
  • पंजाब राजस्थान में भी तापमान तेजी से गिरेगा। 3 दिन से तापमान बढ़ने के कारण लोगों को हल्की गर्मी महसूस हो रही थी।
  • हालांकि एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखी जाएगी। बीते 24 घंटे में तापमान में भारी गिरावट नहीं आई है। पश्चिमी राजस्थान के चूरू में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वी राज्य में बारिश और कोहरे का अलर्ट

असम मेघालय मणिपुर नागालैंड आदि में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। वहीं असम में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मेघालय असम आदि राज्यों में लोगों को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अरुणाचल प्रदेश में भी बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया गया है। 13 दिसंबर के बाद असम, मेघालय अरुणाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में कोहरा छाए रहेगा।

पर्वतीय राज्य पर बर्फबारी

पर्वतीय राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। अगले कुछ दिनों तक लद्दाख जम्मू कश्मीर हिमाचल, उत्तराखंड, मुजफ्फराबाद पाकिस्तान, गिलगित में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

TAGGED: , , ,
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close