IMD Alert- 9 राज्यों में बारिश,शीतलहर का रेड अलर्ट,पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
9 Min Read

IMD Alert, Today weather Update : देशभर में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 6 जनवरी को ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। 6 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी रहेगा। सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ेगी। इसके साथ है बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि हरियाणा, तमिलनाडु, राजस्थान में शीत लहर की स्थिति पड़ेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब सहित हिमाचल में तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में शीत लहर का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट देखी गई है। 2 साल में जनवरी में सबसे कम तापमान दिल्ली का रिकॉर्ड किया गया है। बुधवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि डलहौजी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देहरादून में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मसूरी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नैनीताल में मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी कर दी गई है। कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी

लखनऊ में शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड का पूर्व अनुमान जताया गया ।है मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 6 से लेकर 12 जनवरी तक गलन रहेगी ।हल्की बूंदाबांदी की भी आशंका जताई गई है और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्व अनुमान जताया गया। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए शीतलहर और कोहरे का पूर्वानुमान भी जताया गया है। न्यूनतम तापमान के लुढ़क कर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

बिहार में ठंड का प्रकोप, बूंदाबादी की संभावना

8 से मौसम में भारी बदलाव नजर आएंगे। बिहार में ठंड से 64 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम विभाग द्वारा शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया। अगले 5 दिन तक फिलहाल मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। वही घने कोहरे से लोगों को बचने की सलाह दी गई है।

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों की माने तो साल 1960 से लेकर साल 2023 तक अधिकतम तापमान सबसे कम है। उत्तर भारत में पिछले 64 साल में सबसे कम अधिकतम तापमान जनवरी में 5 दिसंबर का रिकॉर्ड किया गया है। 9 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही कोहरे और धुंध की तीव्रता में भी कमी आएगी।

मौसम अलर्ट

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत के कुछ इलाकों में शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति और मध्य भारत के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति की संभावना है।

लेह, जम्मू, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हिमपात की संभावना है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तर भारत और मध्य भारत में अलग-अलग स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा और बारिश संभव है

राजस्थान के कई शहरों में माइनस में पहुंचा पारा

गुरुवार को राजस्थान में मौसम शुष्क रहा है। अधिक घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही अति शीतलहर कभी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही धौलपुर, जयपुर, करौली, कोटा, हनुमानगढ़, नागौर, श्री गंगानगर, चित्तौड़गढ़, दौसा बूंदी में येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि शनिवार के लिए भी मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी कर दी गई है। 10 जनवरी तक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे शीतलहर से राहत मिलेगी और तापमान में दो से तीन फीसद की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि राजस्थान में बारिश की संभावना से इनकार किया गया है।

उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी

8 जनवरी से मौसम में बड़े प्रभाव पड़ेंगे। पहाड़ी जिले सहित उत्तराखंड हिमाचल के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में आज जनवरी से बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। मैदानी क्षेत्र में कोहरे से फिलहाल राहत मिलती नजर आएगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही न्यूनतम तापमान घटकर 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएंगे। कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गए हैं। शुक्रवार को कोहरे सहित शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि 8 जनवरी से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी बावजूद मैदानी इलाकों में तापमान में कमी देखी जाएगी। बीकानेर में आज न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, मध्य प्रदेश के नौगांव छतरपुर में पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

हरियाणा और पंजाब में शीतल दिन की चेतावनी

हरियाणा पंजाब में ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार से लेकर रविवार तक दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी। विभाग के अनुसार हिसार के कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके अलावा राजस्थान के बीकानेर सहित दिल्ली में भी तापमान में कमी देखी जाएगी। कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज जारी किया गया है।

झारखंड में ठंड का प्रकोप

झारखंड के कुछ क्षेत्रों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई। हालांकि कुछ क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। कड़ी धूप खिली रहेगी। न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी जाएगी। अगले 2 दिनों से झारखंड के कुछ इलाकों में तापमान में तीन से पांच फीसद की गिरावट का पूर्वानुमान जताया गया है। कोल्ड डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी राज्यों में बारिश की चेतावनी

पूर्वी राज्य की बात करें तो मेघालय मणिपुर नागालैंड आदि में बर्फबारी के साथ में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके अलावा कई क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण आवागमन सेवा बाधित रहे।गी वहीं मौसम विभाग द्वारा शीतलहर और ठंडी हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसमी प्रणाली 

मौसमी प्रणाली की बात करें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ इस सप्ताह के अंत तक हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी की वृद्धि करेगा। 8 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

आंशिक रूप से शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। शीतलहर कायम रहेगा जबकि तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखी जाएगी।

अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी भारत के तापमान में दो से 4 फीसद की गिरावट देखने को मिल सकती है।हालांकि मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा ठंडी हवाएं चलेगी।

भारत के गंगा मैदान इलाके में स्थानीय रूप से अति गंभीर कोहरे और शीतलहर का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

एक और पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी से पश्चिम हिमालय पर तैयार होगा।

मौसमी गतिविधि

पिछले 24 घंटे के दौरान तेलंगना, तमिलनाड सहित आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और विदर्भ में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार, उत्तर प्रदेश , राजस्थान सहित झारखंड के कुछ हिस्से में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

हरियाणा राजस्थान पंजाब के कुछ हिस्से में और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा, शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close